Punjab Nikay Chunav 2026: सीएम के पूर्व ओएसडी को हिरासत में लिया, दोपहर 12 बजे तक 31.6 फीसदी मतदान

12:43 PM, 26-May-2026 दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चाैधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। पूरे प्रदेश में ओवरऑल चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। आठ निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चाैधरी ने बताया कि दोपहर 12 बजे 31.6 फीसदी मतदान हो चुका है। पूरे प्रदेश में ओवरऑल चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। आठ निगमों के 396 वार्डों, 75 परिषदों के 1282 वार्डों और 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। 12:30 PM, 26-May-2026 सीएम के पूर्व ओएसडी प्रो. ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया सीएम मान के पूर्व ओएसडी प्रोफेसर ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रोफेसर ओंकार सिंह कुछ माह पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। धूरी में काउंसिल चुनाव के दौरान ओंकार सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है। एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बताया कि एहतियातन प्रो. ओंकार सिंह को डिटेन किया गया है। रवनीत बिट्टू ने एसएसपी और एसपी को फटकार लगाई है। सीएम मान के पूर्व ओएसडी प्रोफेसर ओंकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रोफेसर ओंकार सिंह कुछ माह पहले आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। धूरी में काउंसिल चुनाव के दौरान ओंकार सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है। एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को बताया कि एहतियातन प्रो. ओंकार सिंह को डिटेन किया गया है। रवनीत बिट्टू ने एसएसपी और एसपी को फटकार लगाई है। 12:29 PM, 26-May-2026 भुच्चो मंडी आप विधायक मास्टर जगसीर सिंह का विरोध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Assam: विधानसभा के पहले ही सत्र में UCC बिल पेश, CM सरमा बोले- महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता

यूसीसी विधेयक को लेकर क्या बोले? चुनाव परिणामों का किया जिक्र बकरीद को लेकर क्या बोले सरमा? सदन में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक पहले ही सत्र में UCC विधेयक पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरमा ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने हालिया असम चुनाव परिणामों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि जनता ने व्यक्तिगत हमलों और प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग की मौत के राजनीतिकरण को पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने विकास और सकारात्मक राजनीति को समर्थन दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए ने 102 सीटों तक पहुंच बनाई और गठबंधन के उम्मीदवारों को पिछले चुनाव की तुलना में 15 लाख अधिक वोट मिले। उन्होंने बताया कि बीजेपी उम्मीदवारों को 81.92 लाख से ज्यादा वोट मिले, जबकि एजीपी को 14 लाख और बीपीएफ को 8 लाख वोट प्राप्त हुए। कुल मिलाकर एनडीए ने एक करोड़ वोटों का आंकड़ा पार कर लिया।सरमा ने कहा कि एनडीए ने सभी अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीटों और चाय जनजाति बहुल सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीटों में से सिर्फ एक सीट छोड़कर बाकी सभी पर गठबंधन ने कब्जा जमाया।मुख्यमंत्री ने बकरीद के दौरान कई ईदगाह समितियों द्वारा गाय की कुर्बानी से परहेज करने के फैसले की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी धर्मग्रंथ में गायकी कुर्बानी को अनिवार् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Tensions: दक्षिणी ईरान में अमेरिका का हवाई हमला, माइन बिछा रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट बने निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम के अनुसार ईरानी बलों की गतिविधियां अमेरिकी सैनिकों और जहाजों के लिए खतरा बन रही थीं। इसी वजह से अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में सीमित लेकिन सटीक कार्रवाई की। सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में यह हमला किया और साथ ही संयम भी बरता।अमेरिका का दावा है कि ईरानी नौकाएं होर्मुज जलडमरूमध्य के पास समुद्र में माइन बिछाने की कोशिश कर रही थीं। इसके अलावा कुछ मिसाइल लॉन्च साइटों को भी सक्रिय किया जा रहा था। अमेरिकी सेना ने इन्हें संभावित खतरा मानते हुए निशाना बनाया। हालांकि हमले में कितना नुकसान हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम के दौरान भी पहले कई बार तनावपूर्ण घटनाएं हो चुकी हैं। मई की शुरुआत में भी अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। उस समय अमेरिका ने आरोप लगाया था कि ईरान ने उसके युद्धपोतों पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नौकाओं से हमला करने की कोशिश की थी।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी सैन्य गतिविधि का असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पड़ता है। यही वजह है कि अमेरिका इस क्षेत्र में लगातार सैन्य निगरानी बनाए हुए है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डस्ट यानी संवर्धित यूरेनियम या तो अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे नष्ट किया जा सके, या फिर ईरान के साथ मिलकर उसी जगह पर खत्म किया जाएगा।ट्रंप ने संकेत दिए कि दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब निकाय चुनाव: बठिंडा में मतदान से पहले फायरिंग, आजाद उम्मीदवार ने लगाया आरोप; कतारों में लगे मतदाता

08:44 AM, 26-May-2026 बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में फायरिंग बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह करीब 5:00 बजे फायरिंग करने का मामला सामने आया है वार्ड नंबर 3 में आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधर पार्टी के लोगों पर वार्ड में पैसे बांटने और उनके द्वारा रोकने पर उन पर जानलेवा हमला करते हुए सरेआम फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की निपक्ष जांच करने और आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फायरिंग के रोष में आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधर पार्टी के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फायरिंग के वक्त सत्ताधारी पार्टी का एक नेता भी मौजूद था जो अपने समर्थकों के साथ वहां पर आया था और जब लोगों ने उनका विरोध किया तो वह गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह करीब 5:00 बजे फायरिंग करने का मामला सामने आया है वार्ड नंबर 3 में आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधर पार्टी के लोगों पर वार्ड में पैसे बांटने और उनके द्वारा रोकने पर उन पर जानलेवा हमला करते हुए सरेआम फायरिंग करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद बठिंडा शहरी विधायक जगरूप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को फोन कर पूरे मामले की निपक्ष जांच करने और आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। फायरिंग के रोष में आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया। उनका आरोप है कि सत्ताधर पार्टी के लोग सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं। उन्होंने आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Maharshtra: सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा और भव्य, शिंदे बोले- इस परियोजना से श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं

#WATCH | Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis and Dy CM Eknath Shinde performed the bhoomipujan of the first phase of beautification works of Shree Siddhivinayak Ganpati Temple premises in Mumbai. (25.05) pic.twitter.com/GrGhKRG7vx — ANI (@ANI) May 25, 2026 सुविधा क्या मिलेगा पार्किंग आधुनिक पार्किंग व्यवस्था कतार प्रबंधन आसान और तेज दर्शन व्यवस्था कॉरिडोर धूप, गर्मी और बारिश से राहत सुरक्षा सुरक्षित आवागमन की सुविधा एकनाथ शिंदे ने बताया कि सिद्धिविनायक मंदिर करीब 225 साल पुराना है और इसकी नींव वर्ष 1801 में रखी गई थी। समय के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई। त्योहारों और विशेष अवसरों पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसी वजह से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और दर्शन व्यवस्था को आसान बनाने के लिए कॉरिडोर परियोजना शुरू की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो वर्षों में यह परियोजना पूरी कर ली जाए।सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि इस परियोजना के तहत श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा, बेहतर कतार प्रबंधन और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा ऐसा कॉरिडोर बनाया जाएगा, जहां भक्तों को गर्मी, धूप और बारिश से राहत मिल सके। ट्रस्ट का कहना है कि श्रद्धालुओं को अब दर्शन के दौरान पहले की तरह लंबी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उद्देश्य यह है कि भक्तों को आध्यात्मिक अनुभव के साथ आधुनिक सुविधाएं भी मिलें।एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक स्थलों के विकास और पुनर्निर्माण पर व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: दिल्ली पहुंचे CM सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और गृह मंत्री परमेश्वर, कांग्रेस आलाकमान पर टिकी नजरें

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर दिल्ली पहुंच गए हैं। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाली बैठकों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से अभी तक किसी बड़े फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विशेष विमान से गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ दिल्ली पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी अलग से दिल्ली रवाना हुए। लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। डीके शिवकुमार समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाते रहे हैं। ऐसे में तीनों बड़े नेताओं का एक साथ दिल्ली पहुंचना राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व राज्यसभा चुनाव, कैबिनेट फेरबदल और विधान परिषद चुनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। इसके अलावा संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है और दूसरे मुद्दों पर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हालांकि राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें दिल्ली बैठक के लिए बुलाया गया है, लेकिन एजेंडा की जानकारी नहीं दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रा से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को दोहरा मृत्युदंड; विजय सरकार ने किया स्वागत

और पढ़ें तमिलनाडु के थूथुकुड़ी जिला पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी धर्मा मुनिस्वरन को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। इस साल मार्च में विलाथिकुलम इलाके में यह घटना हुई थी, जिसने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले की सुनवाई तेजी से की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 1 min · National Desk

देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी: तेलंगाना के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी; दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ी

आईएमडी के मौसम केंद्र ने अगले सात दिनों के लिए जारी चेतावनी में कहा कि सोमवार को पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि आदिलाबाद, निजामाबाद, हैदराबाद और अन्य जिलों में रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है।विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों में लू का असर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि 27 और 28 मई को भी कुछ इलाकों में लू चल सकती है।राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने 23 मई को कहा था कि इस गर्मी में राज्य में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देगी।पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को आज राहत मिल सकती है। आईएमडी ने गरज के साथ बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार से राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जैसे जिलों में तेज गर्मी का असर देखा गया और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रहेगी। लेकिन उसके बाद बारिश और आंधी के कारण तापमान में कमी आ सकती है।कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की से मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 26, 2026 · 2 min · National Desk

देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी: तेलंगाना के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी; दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ी

आईएमडी के मौसम केंद्र ने अगले सात दिनों के लिए जारी चेतावनी में कहा कि सोमवार को पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग ने यह भी कहा कि आदिलाबाद, निजामाबाद, हैदराबाद और अन्य जिलों में रात के समय भी गर्मी बनी रह सकती है।विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को भी जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम और खम्मम जिलों में लू का असर जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि 27 और 28 मई को भी कुछ इलाकों में लू चल सकती है।राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने 23 मई को कहा था कि इस गर्मी में राज्य में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देगी।पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को आज राहत मिल सकती है। आईएमडी ने गरज के साथ बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार से राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जैसे जिलों में तेज गर्मी का असर देखा गया और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले दो दिनों तक गर्मी बनी रहेगी। लेकिन उसके बाद बारिश और आंधी के कारण तापमान में कमी आ सकती है।कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, उत्तर बंगाल के जिलों में हल्की से मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

अभी कितनी बार बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: क्यों 10 दिन में चार बार हो चुकी बढ़ोतरी, कब तक चलेगा यह सिलसिला?

अभी कितनी बार बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम: क्यों 10 दिन में चार बार हो चुकी बढ़ोतरी, कब तक चलेगा यह सिलसिला? और पढ़ें ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत में ईंधन की कीमतों के अचानक तेजी से बढ़ने की क्या वजहे हैं? यह कब से जारी है और किन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा हो गई हैं? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कब तक जारी रह सकती है? सरकार इस तेज बढ़ोतरी से निपटने के लिए क्या योजना बना रही है? आइये जानते हैं… देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25 मई 2026 (सोमवार) को फिर बढ़ोतरी कर दी गई। इस बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। बीते 10 दिन में यह चौथा मौका है, जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, दूसरे राज्यों में भी ईंधन की कीमतें अलग-अलग टैक्स दरों की वजह से उच्च स्तर पर बनी हुई हैं। भारत में ईंधन की कीमतों के अचानक तेजी से बढ़ने की क्या वजह है? देशभर में बीते 10 दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक और तेजी से बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अब तक करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम के लिए न सिर्फ वैश्विक, बल्कि कुछ घरेलू स्तरों की परेशा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk