Explainer: 16 महीने बाद मिलेंगे मोदी-ट्रंप, पिछली मुलाकात के बाद से कितने बदल चुके हैं भारत-अमेरिका के रिश्ते?

Explainer: 16 महीने बाद मिलेंगे मोदी-ट्रंप, पिछली मुलाकात के बाद से कितने बदल चुके हैं भारत-अमेरिका के रिश्ते? ऐसे में यह जानना अहम है कि 12 फरवरी 2025 को ट्रंप और मोदी की पहली बैठक के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कितना बदलाव आया है? इस दौरान अमेरिका-भारत के मुद्दे क्या रहे हैं? किन-किन बातों पर दोनों देशों में विवाद की स्थिति पैदा हुई है? इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आपसी रिश्ते कैसे रहे हैं? अब जब दोनों नेताओं की जी7 के इतर बैठक होगी तो किन मुद्दों को लेकर चर्चा तय है? आइये जानते हैं… ऐसे में यह जानना अहम है कि 12 फरवरी 2025 को ट्रंप और मोदी की पहली बैठक के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में कितना बदलाव आया है? इस दौरान अमेरिका-भारत के मुद्दे क्या रहे हैं? किन-किन बातों पर दोनों देशों में विवाद की स्थिति पैदा हुई है? इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आपसी रिश्ते कैसे रहे हैं? अब जब दोनों नेताओं की जी7 के इतर बैठक होगी तो किन मुद्दों को लेकर चर्चा तय है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 17 जून (बुधवार) को फ्रांस में मुलाकात होनी है। ग्रुप ऑफ सेवेन (जी-7) सम्मेलन के इतर होने वाली इस बैठक पर भारत-अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें रहेंगी। दरअसल, दोनों ही नेता फरवरी 2025 में मुलाकात के करीब 16 महीने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 15, 2026 · 2 min · National Desk

नायडू नहीं अब काकोली घोष होंगी अहम किरदार: बदलेंगे मोदी सरकार में सहयोगियों के समीकरण, बागी होंगे दमदार

निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी सरकार में टीडीपी की कम होती धमक की बानगी पेश करेगी। गौरतलब है कि यह बागी गुट अब मोदी सरकार में टीडीपी को दूसरे और जदयू को तीसरे नंबर पर धकेल कर पहले नंबर पर काबिज हो गया है। बागी गुट के पास अब तक 20 सांसदों का समर्थन है जो कि टीडीपी से 4 और जदयू से आठ ज्यादा है। राज्यसभा में इस गुट के तीन सांसद हैं। उच्च सदन में यह संख्या 8 तो लोकसभा में 22 तक पहुंच सकती है। जाहिर तौर पर केंद्रीय राजनीति में आए इस बदलाव ने मोदी सरकार को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।बागी धड़े ने जल्द संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपने लिए कैबिनेट के दो और राज्य मंत्री का एक पद मांगा है। वर्तमान में 16 सदस्यों वाली टीडीपी और 12 सदस्यों वाले जदयू के कैबिनेट के एक—एक और राज्य मंत्री के एक—एक पद हैं। चूंकि टीडीपी बागी धड़े के सांसदों की संख्या इन दो दलों की तुलना में बेहद ज्यादा है, ऐसे में भाजपा नेतृत्व टीएमसी की मांग को स्वीकार कर सकता है।मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार राजग ने तीन सौ का आंकड़ा पार किया है। बागी गुट के समर्थन के बाद अब लोकसभा में राजग के सांसदों की संख्या 312 हो गई है। स्थिति में बदलाव के बाद अब सरकार की निगाहें परिसीमन को अमली जामा पहनाने के लिए दो तिहाई समर्थन हासिल करने पर है। बीते सत्र में सरकार को 298 सांसदों का साथ मिला था। इस दृष्टि से अब यह आंकड़ा 318 पर पहुंच गया है। राज्यसभा में आरामदायक स्थिति में आने के बाद सरकार डीएमके समेत कुछ अन्य दलों को भी साधने में जुटी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 15, 2026 · 2 min · National Desk

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान आज, किसान-कामगारों को लखनऊ लेकर जाएगी उद्घाटन उड़ान

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी। सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी। पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे। अहम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने का लोगों को इंतजार था। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05 पर लैंड करने के बाद 8:35 बजे यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना होगी। इस बीच सुबह 8:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में जेवर विधायक किसान और कामगारों के साथ लखनऊ जाएंगे। जहां इन सभी की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम से मुलाकात करने के बाद सभी किसान शाम को लखनऊ से फ्लाइट लेकर नोएडा लौट आएंगे।नोएडा एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को दुनिया के प्रमुख एविएशन हब में बदलने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में देश के 45 शहरों के लिए करीब 65 कॉमर्शियल फ्लाइटें शुरू होंगी।एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2021 में किया था। स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल को इस एयरपोर्ट का बनाने का टेंडर मिला। पहले फेज के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 15, 2026 · 2 min · National Desk

'अमेरिका-ईरान के बीच हुआ शांति समझौता': PAK पीएम के बाद ट्रंप ने की घोषणा; नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का भी एलान

पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर अंतिम सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसमें लेबनान में चल रही सैन्य गतिविधियां भी शामिल हैं। शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में बताया कि इस ऐतिहासिक समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह 19 जून को स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के साथ समझौता पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि अब अमेरिका की ओर से नौसैनिक नाकेबंदी को तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया है, ताकि वैश्विक जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सके। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा कि इस फैसले के बाद दुनिया भर के जहाज अपने इंजन स्टार्ट कर सकते हैं और तेल का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी रहेगा।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इस पूरे कूटनीतिक प्रयास में मध्यस्थ देशों और सहयोगियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने विशेष रूप से कतर के नेतृत्व की प्रशंसा की, जिसने इस समझौते को आगे बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसके साथ ही सऊदी अरब और तुर्की की भूमिका को भी इस शांति प्रक्रिया में प्रभावशाली और अहम बताया गया है।समझौते को लागू करने से पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 15, 2026 · 2 min · National Desk

TMC में बड़ी टूट: ओम बिरला से मुलाकात के बाद काकोली घोष का एलान- त्रिपुरा की NCP में होगा बागी गुट का विलय

इस एलान से पहले रविवार को काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय और शताब्दी रॉय सहित टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इन बागी सांसदों ने लोकसभा के भीतर खुद के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की औपचारिक मांग की है। बागी गुट का दावा है कि उनके साथ टीएमसी के 28 में से 20 से 22 लोकसभा सांसद मौजूद हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से संसद के भीतर उन्हें असली टीएमसी विधायी दल के रूप में मान्यता देने की अपील की है। स्पीकर से मिलने से पहले इन बागी सांसदों ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली आवास पर जाकर लंबी रणनीति बैठक की। इस बैठक में सायोनी घोष और माला रॉय भी शामिल थीं।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि एआईटीसी से चुने गए हम बीस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। ये बीस सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं। हम नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय कर रहे हैं। आगे चलकर, हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय करेंगे। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है। नियम यही है। जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में, हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात पर उन्होंने कहा कि ओम बिरला ने सभी हस्ताक्षरों की पुष्टि की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi France LIVE: फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा- हमारे रिश्ते साझा सोच से प्रेरित

04:30 PM, 14-Jun-2026 ‘भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है’ ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। #WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Several VCs (Venture Capitalists) and Industry leaders are a part of this event today. I would like to appreciate young innovators who have come here from India. Instead of walking the old… pic.twitter.com/8qt36vfhzD — ANI (@ANI) June 14, 2026 ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। 04:22 PM, 14-Jun-2026 भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है- पीएम मोदी ‘भारत इनोवेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

TMC में घमासान: काकोली गुट का दावा- सांसदों की संख्या 22 पहुंची, बोलीं- कल स्पीकर से करेंगे अलग गुट की मांग

नई दिल्ली रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, हमारी संख्या अब 22 हो गई है। स्पीकर ने हमें समय दिया है। सोमवार को हम उनसे मिलकर अलग संसदीय गुट के तौर पर मान्यता की मांग करेंगे। हालांकि उन्होंने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि उनके औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर असहमति रखने वाले कई सांसद उनके संपर्क में हैं।बागी गुट के सूत्रों के अनुसार, सांसदों की प्रस्तावित बैठक, जो पहले कोलकाता में होनी थी, अब दिल्ली में आयोजित की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के भी बैठक में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण से जुड़े आधिकारिक कार्यक्रमों के कारण उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।शुक्रवार को 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज सामने आया था, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष से काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में अलग संसदीय गुट को मान्यता देने की मांग की गई थी। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वालों में शताब्दी रॉय, बापी हलदर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मन बसुनिया, असित मल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपदा सोरेन, दीपक अधिकारी (देव), जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीकुर रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय समेत अन्य सांसद शामिल बताए गए हैं।दस्तावेज पर रचना बनर्जी और सयानी घोष के अलग-अलग हस्ताक्षर भी मौजूद थे। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष के सचिवालय की ओर से प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदे में चोरी: गबन करने में सिर्फ ये 5 नाम या फिर इसके पीछे कोई और भी? SIT को तलाशने होंगे कई जवाब

एसआईटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया, ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन के निर्देश दिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एसआईटी में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसआईटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया, ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन के निर्देश दिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एसआईटी में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एक सप्ताह पहले यह विवाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों से शुरू हुआ था। सपा प्रमुख ने दावा किया कि मंदिर को मिले दान में से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब तक वित्तीय गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है: चंपत राय उन्होंने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और सुप्रीम कोर्ट से इस पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया था। आरोपों पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहले ही कहा था कि आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अब तक वित्तीय गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने बताया था, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और ट्रस्ट के प्रतिनिधि नियमित तौर पर ऑडिट कर रहे हैं। हालांकि, शनिवार को ट्रस्ट ने सीएम को पत्र लिखकर एसआईटी जांच की मांग की थी। देर शाम सरकार ने एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी को तलाशने होंगे कई जवाब मामला प्रकाश में आने के बाद लगातार इसे दबाने का प्रयास किया गया। ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Leader Murder Violence Live: विकासनगर में बवाल; रंजिश में भाजयुमो नेता का कत्ल, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

11:41 AM, 14-Jun-2026 शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: सरकार लाई नई सुविधा, क्या अब ऑनलाइन ठगी के बाद घर बैठे मिलेगा पैसा, कैसे काम करेगा ये सिस्टम?

इस मॉड्यूल की आखिर जरूरत क्यों पड़ी? 2022 में साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की संख्या 10.29 लाख थी। 2024 में यह बढ़कर 22.68 लाख पहुंच गई। यानी केवल दो वर्षों में साइबर घटनाओं की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई। मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल क्या है? पहले पीड़ित को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता था? बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते थे। पुलिस कार्यालय जाना पड़ता था। दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। कई बार अदालत की प्रक्रिया भी पूरी करनी पड़ती थी। भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन रहा है। यूपीआई, नेट बैंकिंग, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ने करोड़ों लोगों को ऑनलाइन दुनिया से जोड़ा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के 86 प्रतिशत से अधिक घर इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। लेकिन जितनी तेजी से डिजिटल सेवाएं बढ़ीं, उतनी ही तेजी से साइबर अपराध भी बढ़े।आज साइबर अपराध केवल OTP फ्रॉड तक सीमित नहीं हैं। अपराधी अब डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, पार्ट-टाइम जॉब स्कैम, KYC अपडेट धोखाधड़ी, फेक कस्टमर केयर और सोशल मीडिया इम्पर्सोनेशन जैसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि अगर पीड़ित समय रहते शिकायत कर भी दे और पैसा बैंकिंग सिस्टम में फ्रीज हो जाए, तब भी उसकी वापसी की प्रक्रिया बेहद जटिल रहती थी। MRM इसी समस्या का समाधान बनने का दावा करता है।मोबाइल रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) एक ऑनलाइन रिफंड सिस्टम है, जिसे I4C ने विकसित किया है। इसका मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि साइबर ठगी की रकम अपराधी के खाते में फ्रीज कर दी गई है, तो पीड़ित घर बैठे उसे वापस पाने की प्रक्रिया शुरू कर सके।अब इस पूरी प्रक्रिया का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन किया जा रहा है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk