Bihar Politics: कब बंगला खाली करेंगी राबड़ी देवी? सम्राट चौधरी सरकार ने आज तक का ही दिया था अल्टीमेटम

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस अंतिम बार भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को दिया था। लेकिन, आज सुबह तक लालू परिवार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं दिए गए कि वह बंगला खाली कर रहे हैं। राजद की ओर से भी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पिछले दो दिनों कुछ सामान कोटिल्य नगर वाले नव निर्मित भवन और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर जरूर भेजे जा रहे हैं। लेकिन, सवाल अब भी बरकरार है कि लालू परिवार कब बंगला खाली करेगा? इधर, राबड़ी देवी ने भवन निर्माण में मौजूद सरकारी सामानों की सूची मांगी है। इसके लिए विभाग को पत्र भेज दिया है। विभाग की ओर से सामानों का आकलन किया जा रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि 20 साल पहले विभाग ने क्या-क्या सामान आवास पर उपलब्ध करवाए थे? इसकी सूची तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है। राजद नेताओं ने कहा कि भाजपा वाले कब क्या आरोप लगा दें, यह किसे पता? इससे पहले जब तेजस्वी यादव ने पांच देशरत्न मार्ग वाला आवास खाली किया था तो उनपर सरकारी सामानों की चोरी तक का आरोप लगा दिया था गया था। यह गलत था। ऐसा दोबारा नहीं हो, इसलिए भवन निर्माण विभाग की ओर से लिस्ट मांगी गई है।लंबे समय से 10 सर्कुलर रोड में रह रहे लालू परिवार ने सरकार की ओर से भेजी गई चार नोटिस के बाद बंगला खाली करने का मन बना ही लिया है। बंगले के बाहर लगे सीसीटीवी हटा लिए हैं। सामान भी पिकअप वैन में भरकर दूसरी जगहों पर भेजे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोटिल्य नगर वाले मकान का काम अंतिम चरण में है। यह पूरी होते ही लालू परिवार यहां शिफ्ट कर जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड में राबड़ी देवी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

असम में बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, सीएम हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

धेमाजी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 15,483 लोग बढ़ते जलस्तर की वजह से संकट का सामना कर रहे हैं। बाढ़ के पानी ने 96 गांवों को पूरी तरह डुबो दिया है। इस आपदा ने लगभग 1,690 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को भी नष्ट कर दिया है। इंसानों के साथ-साथ 48,199 जानवर भी इस बाढ़ की मार झेल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर को बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसागर जिले के नांगलामुराघाट में दिसांग नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि सरकार धेमाजी जिले में राहत और पुनर्वास के लिए संसाधन जुटा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लोगों के जीवन पर पड़े इस प्रभाव से बहुत दुखी हैं। इस कठिन समय में सरकार लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री सुशांत बोरगोहेन और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केशव महंत को धेमाजी में ही रुकने का निर्देश दिया है। ये दोनों मंत्री वहां रहकर राहत प्रक्रिया की पूरी निगरानी करेंगे। सरकार प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और उनके लंबे समय के पुनर्वास को प्राथमिकता दे रही है।धेमाजी जिले में भारी बारिश और मिट्टी के कटाव की वजह से सिमेन नदी पर बना एक रेलवे पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने बताया कि अर्चिपथार और सिमेन चापरी स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है। यह पुल साल 1965 में बना था और बाद में इसे ब्रॉड गेज में बदला गया था। भारी बारिश के कारण नदी का किनारा बह जाने से पुल का एक ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 29, 2026 · 2 min · National Desk

सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत; जांच शुरू

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक, इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 14 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। यह दुर्घटना रास तनुरा क्षेत्र में हुई, जो फारस की खाड़ी के तट पर स्थित सऊदी अरामको का एक बेहद महत्वपूर्ण तेल और औद्योगिक हब माना जाता है। ऊर्जा मंत्रालय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति प्रकट की हैं।मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को काम पर लगा दिया गया है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के असली कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर के मॉडल या इस बात की जानकारी साझा नहीं की गई है कि इस हादसे से अरामको के तेल परिचालन पर कोई असर पड़ा है या नहीं।सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल और गैस कंपनियों में से एक है, जिसका मालिकाना हक सऊदी अरब की सरकार के पास है। सऊदी अरब की पूरी अर्थव्यवस्था और कमाई काफी हद तक इसी कंपनी पर टिकी हुई है।इस कंपनी की शुरुआत साल 1933 में अमेरिकी कंपनियों के साथ मिलकर एक समझौते के तहत हुई थी। इसके बाद, साल 1980 में सऊदी सरकार ने इसे पूरी तरह अपने कंट्रोल में ले लिया। आज इस कंपनी का मुख्यालय सऊदी अरब के ‘धहरान’ शहर में है।अरामको के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल का खजाना है। यह हर दिन लाखों बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है और पूरी दुनिया को ऊर्जा सप्लाई करती है।दुनिया का सबसे बड़ा पारंपरिक तेल क्षेत्र, जिसे ‘गवार’ कहा जाता है, वह भी अरामको के ही कब्जे में है।यह कंपनी सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं निकालती, बल्कि उसे रिफाइन करने, पेट्रोकेमिकल्स बनाने और नेचुरल गैस (प्राकृतिक गैस) के का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

MEA : 'अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान', कराची आतंकी हमले के आरोप पर भारत ने इस्लामाबाद को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारत ने कराची में हाल ही में हुए विस्फोट को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए उसे अपने अंदर झांकने की भी नसीहत दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कराची की घटना को लेकर पाकिस्तान द्वारा भारत पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय पाकिस्तान को अपने भीतर झांकना चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसे अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकी ढांचे के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य की नीति के एक साधन के रूप में इस्तेमाल करने की अपनी प्रवृत्ति भी छोड़नी चाहिए।कराची शहर में सिंध रेंजर्स के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने इस हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। पाकिस्तान ने हमलावर प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-अहरार को ‘भारतीय समर्थित संगठन’ बताते हुए झूठे आरोप लगाए थे। यही नहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी आरोप लगाया है कि भारत पूरे क्षेत्र में ऐसे गुटों को बढ़ावा दे रहा है, जो उसकी जमीन पर आतंकी हमलों को अंजाम देते हैं।पाकिस्तान के कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के गुलिस्तान-ए-जौहर कैंप पर शनिवार देर रात हुए आतंकी हमले में चार सुरक्षाकर्मी और छह हथियारबंद हमलावर मारे गए और एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को जारी बयान में दावा किया कि हमला जमात-उल-अहरार से जुड़े आतं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

'अवसरों का सागर बनेगा हिंद महासागर': PM मोदी का बड़ा बयान, भारत-सेशेल्स के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर?

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा जिम्मेदारी है। यही भारत के ‘महासागर’ विजन का मुख्य आधार है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।’ सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड उन देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।‘दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक वार्ता हुई। पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं। दोनों देशों के बीच किन-किन समझौतों पर लगी मुहर? भारत और सेशेल्स के रिश्तों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को नए शिखर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में 19 बड़े समझौतों पर मुहर लगी। यह ऐतिहासिक मौका दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ का भी है। भारत ने हिंद महासागर के इस रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण द्वीप देश के साथ अपने सुरक्षा, डिजिटल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे हैं।विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' की उपाधि', जानिए क्या है इसका मतलब?

India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? India-Seychelles: सेशेल्स ने दी पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ की उपाधि’, जानिए क्या है इसका मतलब? वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 28 Jun 2026 12:47 PM IST सार सेशेल्स के गोल्डन जुबिली नेशनल डे समारोह में शामिल होने राजधानी विक्टोरिया पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टेट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सेशेल्स ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

650 करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई: पूर्व DGHS वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार, सरकार ने 7 कर्मियों को किया निलंबित

सरकार ने 7 कर्मियों को किया निलंबित उधर, दिल्ली सरकार ने केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के अनियमितताएं मिलने पर पांच फार्मासिस्टों और दो अधिकारियों को तत्काल से प्रभाव निलंबित कर दिया है। सरकार का कहना है कि दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए इन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि अभी तक इनके नाम सामने नहीं आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

Op Sindoor: 'छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत', सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि

Op Sindoor: ‘छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि Op Sindoor: ‘छह वीरों को पहलीबार सम्मान का दावा गलत’, सरकार बोली- नायकों को पहले ही दी जा चुकी थी श्रद्धांजलि पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Published by: Pavan Updated Sun, 28 Jun 2026 01:09 AM IST सार Operation Sindoor: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के छह बलिदानियों को समय पर श्रद्धांजलि और वीरता पुरस्कार दिए गए थे। मंत्रालय ने कांग्रेस की तरफ से वीरों के बलिदान छिपाने के आरोपों को गलत बताया। साथ ही कहा कि बलिदानी के नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर तय प्रक्रिया के तहत दर्ज किए गए हैं और उनका सम्मान हमेशा बना रहेगा। Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 1 min · National Desk

Pakistan Blast: कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय के पास आत्मघाती हमला, धमाके के बाद हुई गोलीबारी; चार की मौत

जानकारी के मुताबिक, सिंध रेंजर्स के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले में तीन सिंध रेंजर्स जवानों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। इस हमले के बाद इलाके में कई धमाके हुए और करीब आधे घंटे तक गोलीबारी भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स मुख्यालय को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया। इसी दौरान उसके अन्य साथियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में मौजूद यूनिवर्सिटी रोड पर जोरदार धमाके और गोलीबारी की खबर आई।पाकिस्तानी मीडिया एआरवाई न्यूज के मुताबिक, यह धमाका पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तर के बिल्कुल पास हुआ।सूचना मिलते ही पुलिस, रेंजर्स और रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया।सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।घटना की खबर मिलते ही एधी फाउंडेशन ने अपनी एम्बुलेंस और बचाव कर्मियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया।जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, धमाके के बाद भी काफी देर तक रुक-रुक कर गोलियां चलती रहीं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।किसी भी उग्रवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोशल मीडिया पर ‘जमात-उल-अहरार’ का नाम चल रहा है, लेकिन यह दावा पूरी तरह असत्यापित है।कराची में पहले भी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) जैसे संगठन हमले करते रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने इस घटना को अभी किसी भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi In Seychelles: स्वदेशी पोत का उपहार, 194 साल के कछुए जोनाथन से भी मिले; राष्ट्रपति हर्मिनी क्या बोले?

1 of 8 पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में कहा कि भारत हमेशा सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों द्वीप देश सेशेल्स के राजकीय दौरे पर हैं। 2 of 8 पीएम नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी - फोटो : पीटीआई भारत सेशेल्स का भरोसेमंद और सच्चा मित्र: पैट्रिक हर्मिनी सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति हर्मिनी ने रात्रिभोज में मौजूद मेहमानों को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों पर जोर दिया। राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा, भारत सेशेल्स का एक भरोसेमंद और सच्चा मित्र रहा है। हमारे देश के लोग और यहां रहने वाला भारतीय समुदाय भी इसी भावना के साथ भारत का सम्मान करता है। 3 of 8 पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा - फोटो : पीटीआई विदेश मंत्रालय ने क्या कहा और रात्रिभोज में कौन मौजूद रहे? विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, इस राजकीय भोज के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत साझेदारी को आगे भी और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। रात्रिभोज में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सेशेल्स की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अजारेल एर्नेस्टा, विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉर, कैबिनेट के सदस्य और कई अन्य गणमान्य अतिथि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 28, 2026 · 2 min · National Desk