सागर में संदिग्ध जहरीली शराब से 11 की मौत: 20 के खिलाफ एफआईआर, गंभीर मरीज को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और शाहगढ़ तहसील क्षेत्र में संदिग्ध नकली और अवैध शराब के सेवन से बड़ी त्रासदी सामने आई है। अब तक 11 लोगों की मौत की प्रारंभिक पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना बंडा और शाहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नौराज, गूगरा खुर्द, दलपतपुर, पाटन, चौका, छापरी और बमूरा भेड़ा सहित आसपास के इलाकों में सामने आई है। संदिग्ध शराब के सेवन के बाद कई ग्रामीणों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल इलाज के लिए बंडा अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मरीज की हालत अत्यंत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल रेफर किया गया है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को फोरेंसिक व रासायनिक जांच के लिए भेजा गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। बंडा थाना में अपराध क्रमांक 0658/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 3(5), 123 और मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध शराब कहां से लाई गई या तैयार की गई और इसकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 6, 2026 · 2 min · National Desk

एमपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: नौ जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। छतरपुर, सतना, मंडला और मैहर में बारिश का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। इसी बीच बरगी और कुटनी बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सक्रिय मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, जिसके कारण 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर और बढ़ने का अनुमान है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 4, 2026 · 1 min · National Desk

राजधानी में मनमानी: रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी इस बार महंगे सफर के बोझ तले दबती नजर आ रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को ट्रेन, निजी बस और फ्लाइट तीनों के लिए सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। जयपुर - 2,899 रुपये लखनऊ - 4,690 रुपये पटना - 8,791 रुपये रांची - 6,998 रुपये भोपाल - 6,900 रुपये इंदौर - 6,424 रुपये तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है तो यात्रियों का रुख ट्रैवल एजेंटों की ओर हो रहा है। आरोप है कि एजेंट टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तविक किराये से अधिक रकम मांग रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रेन में टिकट न मिलने पर निजी बसों का सहारा लेने वाले यात्रियों को भी बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटें कम होते ही कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। फ्लाइट का किराया भी बढ़ा दिख रहा है।कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग ट्रैवल एजेंटों से संपर्क कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट दिलाने का दावा कर टिकट की वास्तविक कीमत के अलावा अतिरिक्त रकम मांग रहे हैं। दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे विशाल ने बताया कि सामान्य दिनों में जिस यात्रा पर 250 से 300 रुपये तक खर्च होता है, त्योहार के समय टिकट और अन्य खर्च मिलाकर कहीं अधिक रकम देनी पड़ रही है।27 अगस्त की यात्रा के लिए दिल्ली से कई प्रमुख शहरों का हवाई किराया हजारों रुपये में पहुंच गया है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल?

करवा चौथ पर विवाद 2021 में करवा चौथ पर आए एक को लेकर भी विवाद हुआ। इस में एक समलैंगिक जोड़े को साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। में दो महिलाएं साथ में करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी करती हैं। अंत में दोनों पारंपरिक तरीके से छलनी के जरिए एक-दूसरे को देखती हैं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया और नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से अभियान वापस ले लिया और बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उसे लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचने का अफसोस है। बाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा था कि बढ़ती सार्वजनिक असहिष्णुता के कारण कंपनी को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंगलसूत्र पर विवाद 2021 में ‘रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ अभियान को लेकर भी विवाद हुआ। मंगलसूत्र भारत में शादी से जुड़ा एक प्रमुख प्रतीक है, लेकिन इस अभियान में इसे आधुनिक और फैशन-केंद्रित अंदाज में पेश किया गया। अभियान की एक तस्वीर में एक महिला मंगलसूत्र पहने हुए ब्लैक ब्रा में दिखाई दी। उसके साथ एक शर्टलेस पुरुष मॉडल था। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। आलोचकों ने आरोप लगाया कि में मंगलसूत्र जैसे पारंपरिक वैवाहिक प्रतीक का यौनिक चित्रण किया गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर वापस ले लिया गया। कंपनी ने कहा था कि अभियान का उद्देश्य समावेशिता और सशक्तिकरण पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

धार में चलती बस बनी आग का गोला: जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे यात्री, सामान जलकर खाक; देखें तस्वीरें

धुआं भरते ही बस के अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री मुख्य दरवाजे से बाहर भागे, तो कई यात्रियों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर कूदना पड़ा। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, वहीं ज्यादातर यात्रियों का कीमती सामान, नकदी और कपड़े जलकर खाक हो गए।सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और थाना प्रभारी अनिल जाधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग का एक हिस्सा बंद कराकर यातायात को दूसरी ओर से निकाला। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस (क्रमांक UP 83 BT 3947) पूरी तरह जल चुकी थी।यात्रियों ने बताया कि सूरत और गुजरात के अन्य शहरों से रवाना हुई इस बस को दाहोद के पास एक होटल पर करीब चार घंटे रोककर कुछ तकनीकी मरम्मत कराई गई थी। इसके बाद ही बस को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया था।ये भी पढ़ें-कानपुर निवासी यात्री नीलम पाल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे अपने 8 वर्षीय बेटे के साथ गांव जा रही थीं। धुआं भरते ही उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पहले अपने मासूम बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और फिर खुद बाहर कूदकर जान बचाई। हालांकि, बैग में रखे रुपये, चांदी की पायजेब और कपड़े जल गए।हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इंदौर की ओर जाने वाली अन्य यात्री बसों को रुकवाया। प्रभावित यात्रियों को उनकी आवश्यकता और गंतव्य के अनुसार दूसरी बसों में बैठाकर आगे रवाना करने की व्यवस्था की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: त्रिपुरा-ओडिशा में बीते 24 घंटे में 30 सेमी तक बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर भारत में भले ही मानसून कुछ कमजोर पड़ गया है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों मार्ग बंद हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ ऐसा ही हाल है, ज्यादातर नदियां उफान पर हैं और बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के लगभग 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन छिटपुट से लेकर भारी बारिश होने की संभावना प्रबल बनी हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई और इन राज्यों में ज्यादातर जगहों पर 21 से 30 सेमी तक बारिश हुई। हरियाणा में भी कई जगहों पर 12-20 सेमी बारिश हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 7-11 सेमी बारिश दर्ज की गई।भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात बाधित हुआ। सांबा-मानसर मार्ग पर लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कटड़ा शाम के समय बादल छाने से श्री माता वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रोकनी पड़ी।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से लौट रहे तीन छात्र-छात्राएं उफनती घोंघा नदी की तेज धारा में बह गए। इनमें भाई-बहन शामिल हैं। तीनों छात्र पुल की जगह नदी को पार कर घर जाने की कोशिश कर रहे थे। रविवार सुबह तीनों के शव बरामद किए गए। वहीं, मध्य प्रदेश के रतलाम में पिकनिक मनाने गए दो शिक्षक और एक छात्र की बारिश के चलत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 24, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Case: फुटेज किसने गायब कराए, फंदे की बेल्ट डॉक्टरों को क्यों नहीं सौंपी? चार्जशीट के बाद भी उठे सवाल

त्विषा जब 12 मई की सुबह ब्यूटी पार्लर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के कहीं निशान नहीं थे। क्योंकि चोट के निशान होते तो ब्यूटी पार्लर की संचालिका और कर्मचारियों से पुलिस और CBI पूछताछ कर चुकी है, किसी को तो वह यह बात बताते। कई मीडिया वालों ने भी ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों से बातचीत की है, लेकिन चोट का जिक्र किसी ने नहीं किया। तब भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में त्विषा के सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में करीब आधा दर्जन चोट के निशान कहां से आए थे?त्विषा शर्मा के परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि दिल्ली एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों के बोर्ड ने 24 मई को जब दोबारा पोस्टमार्टम किया तो त्विषा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। दिल्ली एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने को लेकर परिजनों ने भोपाल एम्स पर भी सवाल खड़े किए हैं।परिजनों के अधिवक्ता ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि भोपाल एम्स पहले से त्विषा की सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के प्रभाव में कार्य कर रहा था। गिरिबाला सिंह की बहन भोपाल की वरिष्ठ चिकित्सक हैं और घटना वाली रात और पीएम के समय वह एम्स में मौजूद थीं। इसके बाद भोपाल एम्स ने बॉडी डिकंपोज होने और उसे लंबे समय तक प्रिजर्व कर रखने में असमर्थता जताते हुए भोपाल अदालत में आवेदन भी लगाया था। ऐसे में संभव है कि बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो गई थी, जिस कारण दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट में त्विषा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।त्विषा मामले में सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट और गवाहों के बयानों से अब केवल मानसिक प्रताड़ना के आरोप ही नहीं, बल्कि घटना के बाद की पुलिस कार्रवाई और साक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?

ये भी पढ़ें-अनु बेनीवाल का जन्म 26 अप्रैल 1992 को दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ। उनके पिता संजय कुमार का छोटा कारोबार था, लेकिन बीमारी के कारण उसे बंद करना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति आसान नहीं थी। उनकी मां ने घर पर सूट सिलकर परिवार और बच्चों की पढ़ाई में योगदान दिया। मुश्किल हालात के बावजूद अनु ने पढ़ाई जारी रखी। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और कुछ समय नैनोसाइंस रिसर्च के क्षेत्र में भी काम किया।ये भी पढ़ें-अनु ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए भूगोल को अपना वैकल्पिक विषय चुना। पहले प्रयास में असफलता मिली। दूसरे प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ। तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 638 हासिल की। इसके बाद भी मनचाही सेवा नहीं मिली तो उन्होंने कोशिश जारी रखी। 2022 में चौथे प्रयास में 217वीं रैंक हासिल कर आईपीएस चुनी गईं। अब अनु बेनीवाल को नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के बाद मामला आगे बढ़ा और अब नेहा पच्चीसिया निलंबित हो चुकी हैं। इस कार्रवाई के बाद अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।ये भी पढ़ें-अनु बेनीवाल के पति डॉ. आयुष जाखड़ भी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे एमबीबीएस कर चुके हैं और मध्य प्रदेश कैडर में पुलिस सेवा में हैं। दोनों अधिकारियों की पहचान सख्त और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने वाले अफसरों के तौर पर बनी है। आयुष जाखड़ उस समय चर्चा में आई थे, जब भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने उनको धमकी दी थी। दरअसल प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार से राहगीरों का एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में शिवपुरी जिले करैरा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Indore News: डेढ़ साल का संबंध फोन पर यूं ही तोड़ा; बात करने के लिए तड़पती रही मारिया; फिर उठाया खौफनाक कदम

मृतका के पिता उमर शेख के अनुसार, उनकी बेटी मारिया की सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल के साथ संपन्न हुई थी। दोनों की सगाई को लगभग 1.5 वर्ष का समय बीत चुका था और इसी वर्ष शादी कराने की तैयारियां चल रही थीं। परंतु लगभग 8 दिन पूर्व सोहेल ने फोन पर मारिया को सूचित किया कि वह अब विवाह नहीं करना चाहता और सगाई तोड़ रहा है। सोहेल ने अपने परिवार को भी इस निर्णय के लिए सहमत कर लिया था। जब मारिया के परिजनों ने सोहेल के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि लड़का जब शादी नहीं करना चाहता तो वे इसमें कुछ नहीं कर सकते।सगाई टूटने की खबर के बाद से मारिया अत्यधिक मानसिक तनाव में रहने लगी थी। वह पिछले 8 दिनों से सोहेल से केवल 1 बार प्रत्यक्ष मिलकर बात करने की निरंतर इच्छा जता रही थी। परिजनों का कहना है कि सोहेल ने उससे मिलने अथवा बातचीत करने से पूरी तरह इनकार कर दिया था। सोहेल द्वारा आजाद नगर इलाके में जूस की दुकान का संचालन किया जाता है। लगातार इंकार और सगाई टूटने के आघात के कारण गहराए तनाव के चलते मारिया ने गुरुवार देर रात यह आत्मघाती कदम उठा लिया।परिजनों के अनुसार, सोहेल ने मारिया पर किसी अन्य युवक से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग करने का आरोप लगाया था। उसका यह भी कहना था कि मारिया उसे पर्याप्त समय नहीं देती है। यद्यपि मारिया के पिता उसे लगातार समझा रहे थे और दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, परंतु युवती सोहेल से 1 बार बात करने की जिद पर अड़ी हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम का हाल: दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन-बाढ़ का भी कहर; IMD के अनुमान में क्या?

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहर बनकर टूट रहा है। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भारी बारिश के बीच बादल फटा। भारी बारिश से पहाड़ी राज्यों में जगह-जगह भूस्खलन होने से कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागड़ में बेली ब्रिज टूटने से सीमावर्ती क्षेत्रों से संपर्क टूट गया। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अभी कम से कम अगले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई क्षेत्रों में 20 से 25 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड में 20 से 25 अगस्त तक भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 20-21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20-22 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमीहै। विदर्भ और छत्तीसगढ़ को लेकर क्या अनुमान मध्य भारत में बारिश का असर अधिक व्यापक रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 20-23 अगस्त के दौरान बारिश और 20-21 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 20, 2026 · 2 min · National Desk