Independence Day 2026: तिरंगे पर बनीं 24 तिलियों का क्या होता है अर्थ? जानिए यहां

Independence Day 2026: 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी की खुशी को मनाने के लिए हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस बार साल 2026 में हम अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया। तिरंगा झंडा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे झंडे को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। इसे पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसमें तीन रंग (केसरिया, सफेद और हरा) और बीच में अशोक चक्र बना हुआ है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आखिर तिरंगे झंडे पर बने अशोक चक्र की 24 तिलियों का क्या अर्थ है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

80th Independence Day: हर साल अलग रंग, हर बार खास अंदाज; लाल किले पर लाल टाई-एंड-डाई पगड़ी में दिखे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अपने पहनावे से भी खास संदेश दिया। सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन जैकेट के साथ उनकी लाल टाई-एंड-डाई रंग की ‘बंधेज’ पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। राजस्थानी और गुजराती परंपरा से जुड़ी इस पगड़ी में भारतीय संस्कृति और विविधता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी अब उनके पहनावे का एक अलग पहचान बन चुकी है, जिसमें हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और रंग नजर आते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 1 min · National Desk

मौसम का कहर: ओडिशा में बाढ़ से 429 गांव प्रभावित, 41 हजार लोग सुरक्षित; हिमाचल में भूस्खलन से 114 सड़कें बंद

दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद ओडिशा के कम से कम छह जिलों में ताजा बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में 429 गांव और 52 ब्लॉक प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ से कटे इलाकों तक पहुंचने और प्रभावित लोगों को पका भोजन, सुरक्षित पेयजल, दवाएं तथा अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने की है। क्या 127 से ज्यादा राहत केंद्रों में मिल रही जरूरी मदद? विशेष राहत आयुक्त (SRC) राजेश कुमार पाटिल ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए 127 से अधिक राहत केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर पका भोजन, पीने का पानी, दवाएं और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बालासोर में जलका और बुधबलंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बालासोर शहर के साथ बस्ता और भोगराई के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं, सुबर्णरेखा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बालासोर जिला प्रशासन को भी अलर्ट किया गया है। क्या 79 बचाव दल संभाल रहे हैं बाढ़ का मोर्चा? राजेश कुमार पाटिल के अनुसार, बालासोर, मयूरभंज, जाजपुर और भद्रक जिलों में 79 बचाव दल तैनात किए गए हैं। इनमें ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की 39, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की सात और अग्निशमन सेवा की 33 टीमें शामिल हैं। क्योंझर में भी भारी बारिश के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बनी है। क्या जलका, बैतरणी और सुबर्णरेखा का बढ़ता जलस्तर चिंता बढ़ा रहा है? अधिकारियों के मुताबिक, बालासोर में जलका नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। बैतरणी नदी पू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: 80वें स्वतंत्रता दिवस का देशभर में जश्न; इंडोनेशिया में भूकंप के झटके; कई राज्यों में मौसम का कहर

Top News Today: आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। भारत आज स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेने के बाद 13वीं बार देशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां 429 गांव प्रभावित हुए और 41 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं। अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है, जहां 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और 28 अगस्त तक रामनगरी में उत्सव की धूम रहेगी। उधर, इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप गई है और सुनामी के अलर्ट को लेकर नजर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को लेकर बयान देते हुए कहा कि गाय हमारी माता है और वह केवल राष्ट्रीय पशु नहीं है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत

1 आईसी-68017एम लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, 27 (इंडिपेंडेंट) आरएंडओ फ्लाइट सेना 2 आईसी-74505एल लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टॉपडेन भूटिया, 2/8 गोरखा राइफल्स सेना 3 आईसी-78347वाई मेजर सुधांशु शेखर पाणि, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 4 आईसी-79207वाई मेजर मोहित पोडिया, द रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 37 असम राइफल्स सेना 5 आईसी-81637एफ मेजर आर साहिल, द गढ़वाल राइफल्स, 33 असम राइफल्स सेना 6 आईसी-81799एम मेजर बालेंदु कुमार झा, 24 ग्रेनेडियर्स सेना 7 आईसी-83375पी मेजर रवि शंकर जोशी, द राजपूताना राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 8 आईसी-83402एन मेजर रुपम दास, 8 बिहार सेना 9 आईसी-84854एच मेजर अर्नव बाली, द मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 10 आईसी-85096एच मेजर अंशुमान रंजन, 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 11 एसएस-50193एफ मेजर अरविंद कुमार, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 33 असम राइफल्स सेना 12 आईसी-85703डब्ल्यू कैप्टन करण सिंह चीमा, द असम रेजिमेंट, 59 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 13 आईसी-85766वाई कैप्टन हरीश सिंह देवाल, द मराठा लाइट इन्फैंट्री, 17 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 14 आईसी-85825ए कैप्टन मोहित रावत, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 44 असम राइफल्स सेना 15 आईसी-89386एक्स कैप्टन अंशुमान सिंह, 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 16 आईसी-89629एक्स कैप्टन बने स्वराज सुधीर, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 17 आईसी-89864डब्ल्यू कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंग निघोट, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 18 आईसी-90222एन कैप्टन साविक, 5/9 गोरखा राइफल्स सेना 19 आईसी-90771एन लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, 12 डोगरा सेना 20 आईसी-91460एम लेफ्टिनेंट अमन पांडेय, 8 बिहार सेना 21 एआर-422एल असिस्टेंट कमांडेंट बिकाश राय, 11 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 15, 2026 · 2 min · National Desk

Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का एलान, 13 सम्मान मरणोपरांत

1 आईसी-68017एम लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्कर विजय चौधरी, 27 (इंडिपेंडेंट) आरएंडओ फ्लाइट सेना 2 आईसी-74505एल लेफ्टिनेंट कर्नल सोनम टॉपडेन भूटिया, 2/8 गोरखा राइफल्स सेना 3 आईसी-78347वाई मेजर सुधांशु शेखर पाणि, द पैरा रेजिमेंट, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 4 आईसी-79207वाई मेजर मोहित पोडिया, द रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 37 असम राइफल्स सेना 5 आईसी-81637एफ मेजर आर साहिल, द गढ़वाल राइफल्स, 33 असम राइफल्स सेना 6 आईसी-81799एम मेजर बालेंदु कुमार झा, 24 ग्रेनेडियर्स सेना 7 आईसी-83375पी मेजर रवि शंकर जोशी, द राजपूताना राइफल्स, 57 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 8 आईसी-83402एन मेजर रुपम दास, 8 बिहार सेना 9 आईसी-84854एच मेजर अर्नव बाली, द मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, 9 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 10 आईसी-85096एच मेजर अंशुमान रंजन, 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 11 एसएस-50193एफ मेजर अरविंद कुमार, द कोर ऑफ इंजीनियर्स, 33 असम राइफल्स सेना 12 आईसी-85703डब्ल्यू कैप्टन करण सिंह चीमा, द असम रेजिमेंट, 59 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 13 आईसी-85766वाई कैप्टन हरीश सिंह देवाल, द मराठा लाइट इन्फैंट्री, 17 राष्ट्रीय राइफल्स सेना 14 आईसी-85825ए कैप्टन मोहित रावत, द कोर ऑफ सिग्नल्स, 44 असम राइफल्स सेना 15 आईसी-89386एक्स कैप्टन अंशुमान सिंह, 11 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 16 आईसी-89629एक्स कैप्टन बने स्वराज सुधीर, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 17 आईसी-89864डब्ल्यू कैप्टन पृथ्वीराज जयसिंग निघोट, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) सेना 18 आईसी-90222एन कैप्टन साविक, 5/9 गोरखा राइफल्स सेना 19 आईसी-90771एन लेफ्टिनेंट भानु प्रताप सिंह, 12 डोगरा सेना 20 आईसी-91460एम लेफ्टिनेंट अमन पांडेय, 8 बिहार सेना 21 एआर-422एल असिस्टेंट कमांडेंट बिकाश राय, 11 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल के सामने रिकॉर्ड कायम रखने की चुनौती, रवींद्र जडेजा रच सकते हैं इतिहास

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज शनिवार (15 अगस्त) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल के सामने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के मजबूत रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी। वहीं, घरेलू परिस्थितियों में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 1 min · National Desk

कांग्रेस की मेलोनी पर टिप्पणी से मचा बवाल: MEA की नसीहत, कहा- विदेशी नेताओं पर सियासी बयान में सम्मान जरूरी

Delhi: MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “We have strong ties with Italy. Our ties with Italy in recent years have expanded and strengthened in every which way. And it’s important that as part of diplomatic practice that we strengthen our ties, keeping in mind and being… pic.twitter.com/RmdNcyVrbf — IANS (@ians_india) August 14, 2026 प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत और इटली के संबंधों को मजबूत बताते हुए कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते हर स्तर पर और मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे को सम्मान के साथ उठाया जाना चाहिए। जायसवाल ने कहा, “भारत के इटली के साथ मजबूत संबंध हैं। हम इन संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। किसी भी मुद्दे को सम्मान के साथ उठाया जाना चाहिए।” जायसवाल ने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि राजनयिक परंपरा के तहत हम एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ को ध्यान में रखते हुए अपने संबंधों को मजबूत करें।“विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में दिए बयान के एक दिन बाद आई। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे नेताओं को गले लगाने तक सीमित कर दिया है।राहुल गांधी ने अपनी बात समझाने के लिए मंच पर रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित को गले लगाया। उन्होंने कहा, “कल्पना कीजिए कि कितनी अज्ञानता है> उन्हें यह विचार कहां से आया कि विदेश नीति नेताओं को गले लगाने के बारे में है?” इसके बाद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी से पूछा, “एक चीज पूछ सकता हूं? मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था?” राहुल गांधी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम बंगाल में स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई: बीरभूम में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जिले के एक दूसरे इलाके से करीब 38 किलोग्राम जिलेटिन की छड़ें बरामद कीं। अधिकारी ने बताया कि मल्लारपुर इलाके के कोट गांव में रात के समय की गई छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों को एक मिट्टी के घर के अंदर चार बोरियों में रखे देसी बम मिले।एक अन्य कार्रवाई में नलहाटी थाना क्षेत्र के लोकनमारा गांव में एक खाली पड़े मकान से विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। इसमें अमोनियम नाइट्रेट और डेटोनेटर शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसी दौरान ये बरामदगी हुई है। बरामद विस्फोटकों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। लाल किले के आसपास व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किए गए हैं, भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है और हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।डीसीपी ट्रैफिक निशांत गुप्ता ने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और बड़ी संख्या में वीआईपी अतिथि आएंगे। इसलिए, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, निषादराज मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, किला घाट रोड और रिंग रोड/मोएट रोड सहित लाल किले के आसपास की सड़कें सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आम यातायात के लिए बंद रहेंगी।डीसीपी ट्रैफिक निशांत गुप्ता ने कहा कि 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक दिल्ली की सड़कों पर भारी वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk

सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते साहब: मौलाना के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- सबको तुम आतंकवादी न कहना

धीरेंद्र शास्त्री ने मौलाना के बयान का विरोध करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं में शांतिपूर्वक शामिल होने वाले श्रद्धालुओं पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। ताजिया जुलूसों में होने वाली हिंसक घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासित तरीके से पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की छवि खराब करने का प्रयास बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते और किसी एक घटना के आधार पर पूरी कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को आतंकवादी कहना गलत है। धीरेंद्र शास्त्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ‘सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते रिजवी साहब… सबको तुम आतंकवादी न कहना। वरना इतना छीला जाएगा तुम्हें… इतना छीला जाएगा कि आगे से बयान देने से पहले तुम 100 बार सोचोगे।‘मौलाना साजिद रशीदी ने छह अगस्त को दिए एक बयान में कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोगों की तुलना आतंकियों और नशेड़ियों से की थी। उन्होंने दावा किया था कि सड़कों पर हुड़दंग, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने वाले लोग शिवभक्त नहीं, बल्कि दहशतगर्द हैं। मौलाना के इस बयान के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और सनातन समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित सिविल लाइंस थाने में हिंदू संघर्ष समिति की शिकायत पर साजिद रशीदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।ये भी पढ़ें-फिलहाल, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य संतों ने कांवड़ियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 14, 2026 · 2 min · National Desk