पड़ोसी जिले राजौरी में भी आतंकियों पर कड़ा प्रहार पुंछ के साथ-साथ राजौरी जिले में भी एंटी-टेरर ऑपरेशन और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां के गंभीर मुगलां और डोरीमाल जंगलों में हुए एक एनकाउंटर के बाद सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान शुरू किया। प्राकृतिक गुफाओं में छिपे संदिग्ध विदेशी आतंकियों को बाहर निकालने के लिए ड्रोन, हेलीकॉप्टर और स्निफर डॉग्स का इस्तेमाल किया गया। राष्ट्रीय राइफल्स ने यहां एक और ठिकाने को नष्ट किया। मौके से इस्तेमाल के लिए तैयार एक आईईडी, कपड़े और जरूरी राशन बरामद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें