देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को मौसम और कुछ ऑपरेशन कारणों से 67 उड़ानें रद्द कर दीं। एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, इनमें से केवल चार उड़ानें ऑपरेशन कारणों से रद्द की गईं, जबकि बाकी खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण रद्द हुईं। प्रभावित हवाईअड्डों में आगारतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी और बंगलूरू शामिल हैं। बता दें कि एविएशन रेगुलेटर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस सर्दी के मौसम के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक का समय ‘फॉग विंडो’ घोषित किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान एयरलाइंस को कुछ नियमो का पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत पायलट जो लो-विजिबिलिटी में उड़ान भरने में प्रशिक्षित हों, उन्हें ही फ्लाइट्स में तैनात किया जाए। इसके साथ ही विमान CAT-IIIB मानक वाला हो, ताकि धुंध में सुरक्षित लैंडिंग हो सके।इंडिगो ने अपनी यात्रा सलाह में कहा है कि बंगलूरू में कम दृश्यता और धुंध के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं दूसरी ओर एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उनकी भुवनेश्वर-अहमदाबाद और वापसी की उड़ानें 3-5 घंटे से ज्यादा देर से हुईं। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के साथ यात्रा कर रहे थे, और यह विलंब स्वीकार्य नहीं है।बता दें कि एयरलाइंस को धुंध के मौसम में सुरक्षित लैंडिंग के लिए CAT-III नामक एडवांस नेविगेशन सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके तहत CAT-III-A तकनीक की मदद से विमान रनवे विज़ुअल रेंज (RVR) 200 मीटर होने पर भी लैंड कर सकता है, जबकि CAT-III-B तकनीक से विमान 50 मीटर से कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है।इंडिगो के पास मूल रूप से 15,014 घरेलू फ्लाइट्स प्रति हफ्ता चलाने की अनुमति थी, यानी करीब 2,144 उड़ानें प्र

…(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें