TOP News: ठंड से फिलहाल राहत नहीं; चिनाब पर एक और जलविद्युत परियोजना मंजूर; आज ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात

पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है। शीतलहर और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एक तरफ भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए चिनाब नदी पर 3200 करोड़ रुपये की दुलहस्ती-2 जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी ओर आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्लोरिडा में होने वाली मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी हैं। उधर बांग्लादेश में 17 साल बाद वतन लौटे तारिक रहमान ने खुले पत्र के जरिए कहा कि उनकी वापसी कोई सपना नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए ठोस योजना का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Weather Update: पहाड़ों पर भारी हिमपात, मैदान में कोहरे का कहर; शीतलहर-बारिश का अलर्ट, दिल्ली में यलो चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की चोटियों पर हिमपात हुआ है। वहीं, मैदान में कोहरे के कहर और शीत लहर ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। उत्तर प्रदेश के 18 समेत देश के विभिन्न राज्यों में 30 से अधिक जिलों में शनिवार सुबह कई जगह दृश्यता शून्य से 50 मीटर रही। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं और उड़ानों पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पंजाब के अमृतसर और जालंधर, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता शून्य दर्ज की गई। फिलहाल ठंड और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम पारा सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 22.3 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 30 दिसंबर तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।तापमान में गिरावट व चोटियों पर बर्फबारी से कश्मीर घाटी में रातें फिर ठंडी हो गई हैं। कई जगहों पर न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है। सोनमर्ग माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, श्रीनगर में यह शून्य से नीचे 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में नए साल पर भी बर्फबारी के आसार हैं।दिल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

Guatemala: ग्वाटेमाला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्री बस; 15 यात्रियों की मौत, 19 लोग घायल

दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला के पश्चिमी इलाके में इंटर-अमेरिकन हाइवे पर एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई। 19 लोग घायल हुए हैं। दरअसल, यह इलाका घने कोहरे के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से चालकों को रास्ता देखने में परेशानी होती है। अधिकारियों ने बताया कि इंटर-अमेरिकन हाईवे पर दूर-दराज का इलाका होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। दमकल विभाग के प्रवक्ता लिएंड्रो अमाडो ने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 नाबालिग शामिल हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Report: बांग्लादेश में छह महीनों में हिंदुओं पर हमले की 71 घटनाएं, ईशनिंदा के आरोप बने हिंसा का हथियार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। एक मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, जून से दिसंबर 2025 के बीच ईशनिंदा के आरोपों से जुड़े कम से कम 71 हमले हिंदुओं पर हुए। यह रिपोर्ट ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज (एचआरसीबीएम) ने जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये घटनाएं अलग-अलग नहीं, बल्कि एक लगातार चल रहे पैटर्न का हिस्सा हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Bangladesh: 'यह सपना नहीं, बांग्लादेश के लिए योजना...', 17 साल बाद वतन वापसी पर तारिक रहमान ने लिखा खुला पत्र

बांग्लादेश की राजनीति में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक पल तब देखने को मिला, जब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और शहीद राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे तथा बीएनपी नेता तारिक रहमान ने 17 वर्षों बाद देश वापसी के बाद बांग्लादेश की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा। यह पत्र उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। Dear friends, sisters, and brothers across Bangladesh, Last Thursday is a day I will carry in my heart forever, the day I returned to the soil of my homeland after 17 long years. The warmth of your welcome, the sea of faces along the roads of Dhaka, and the prayers of millions… pic.twitter.com/3N6JFY7xMj — Tarique Rahman (@trahmanbnp) December 27, 2025 अपने संदेश में तारिक रहमान ने लिखा कि मातृभूमि की मिट्टी पर लौटना उनके जीवन का सबसे भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों की दुआएं और अपनापन वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने जनता के प्यार और सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि यह स्वागत उनके और उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय है।तारिक रहमान ने अपने समर्थकों, नागरिक समाज, युवाओं, किसानों, श्रमिकों और विभिन्न पेशेवर वर्गों का धन्यवाद करते हुए कहा कि बांग्लादेश की असली ताकत उसकी एकजुट जनता में है। उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले प्रशासनिक तंत्र को धन्यवाद दिया। पत्र में उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों और आंदोलनों के नेताओं के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने उनकी वापसी का स्वागत किया। तारिक रहमान ने लोकतंत्र, बहुदलीय व्यवस्था और बदले की राजनीति से ऊपर उठकर शांतिपूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 2 min · National Desk

Taiwan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी ताइवान की धरती, हिलीं इमारतें; रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही सात

नुकसान का आकलन जारी, राहत की सांस ताइवान की राष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी की मौत या बड़े पैमाने पर तबाही की खबर नहीं है। ताइपे शहर प्रशासन ने भी कहा है कि अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रात में आए भूकंप के बाद सुरक्षा सलाह भूकंप देर रात आने के कारण आपात एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। फायर एजेंसी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। नागरिकों से कहा गया कि झटके आने पर खुद को सुरक्षित रखें, खतरनाक वस्तुओं से दूर रहें, बिस्तर के पास जूते और टॉर्च रखें और झटके थमने के बाद ही बाहर निकलें। साथ ही, आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए शांत रहने की अपील की गई। अन्य वीडियो- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 28, 2025 · 1 min · National Desk

Kogilu Demolition: कर्नाटक में 400 घर गिराने पर घिरी कांग्रेस, सिद्धारमैया-शिवकुमार को दिल्ली से गया फोन

वेणुगोपाल ने कहा, मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की ओर से गंभीर चिंता जताई कि इस तरह की कार्रवाई कहीं अधिक सावधानी, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जानी चाहिए थी, ताकि लोगों पर प्रभाव को केंद्र में रखा जा सके। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं प्रभावित परिवारों से बात करें, शिकायतों के समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनाएंगे और प्रभावितों के पुनर्वास व राहत को सुनिश्चित करेंगे। विवादों में घिरी सिद्धरमैया सरकार राजधानी बंगलूरू में 400 से ज्यादा घरों को गिराने के बाद कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार विवादों में घिर गई है। घर गिराए जाने से सैकड़ों लोग, बेघर हो गए हैं, जिनमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में हुई बेदखली की इस कार्रवाई ने कर्नाटक की कांग्रेस और केरल की वाम सरकार के बीच जुबानी जंग छेड़ दी है। केरल की विजयन सरकार ने कांग्रेस पर बुलडोजर राज का आरोप लगाया है। 22 दिसंबर को सुबह 4 बजे बंगलूरू के कोगिलु गांव में फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में कथित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे करीब 400 परिवार बेघर हो गए। बंगलूरू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से चलाए गए इस अभियान में 4 जेसीबी और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने कहा कि ये घर एक झील के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं मिला था और पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती बेदखल कर दिया। ये भी पढ़ें: Politics: बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, बैठकों का दौर जारी; अब तक जमा हुए 44 नामांकन पत्र कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Assam Special Revision: मतदाता सूची में विशेष संशोधन के बाद असम में 10.56 लाख नाम कटे; ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी

चुनाव आयोग की ओर से जारी एकीकृत ड्राफ्ट सूची के अनुसार, असम में अब कुल 2 करोड़ 51 लाख 9 हजार 754 पंजीकृत मतदाता हैं। इस आंकड़े में 93 हजार 21 डी-वोटर शामिल नहीं हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन नामों को हटाया गया है, वे मृत्यु, स्थानांतरण या डुप्लीकेट प्रविष्टियों के कारण सूची में बने हुए थे। इन्हें हटाकर मतदाता सूची को साफ किया गया है।विशेष पुनरीक्षण के दौरान कुल 10,56,291 नाम हटाए गए। इनमें से 4,78,992 नाम ऐसे थे, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी थी। वहीं, 5,23,680 मतदाता अपने पंजीकृत पते से दूसरी जगह स्थानांतरित पाए गए। इसके अलावा 53,619 ऐसे नाम सामने आए, जिनमें जनसांख्यिकीय समानता पाई गई और उन्हें सुधार के लिए चिन्हित किया गया। आयोग के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया घर-घर जाकर सत्यापन के जरिए की गई।असम में डी-वोटर एक विशेष श्रेणी के मतदाता होते हैं, जिन्हें नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों में कथित कमी के आधार पर वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है। ऐसे मतदाताओं की पहचान विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत गठित विशेष न्यायाधिकरण करते हैं। डी-वोटर को मतदाता पहचान पत्र जारी नहीं किया जाता। हालांकि, ड्राफ्ट सूची में डी-वोटर से जुड़ी सभी जानकारियां नाम, उम्र और फोटो पहले की तरह ही दर्ज रखी गई हैं।यह विशेष पुनरीक्षण अभियान 22 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चलाया गया। इस दौरान पूरे असम में 61 लाख 3 हजार 103 घरों का सत्यापन किया गया। प्रक्रिया में 35 जिला निर्वाचन अधिकारी, 126 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 1,260 सहायक अधिकारी, 29,656 बूथ लेवल अधिकारी और 2,578 पर्यवेक्षक शामिल रहे। इसके अलावा राजनीतिक दलों ने भी 61,533 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए, ताकि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk