वेणुगोपाल ने कहा, मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की ओर से गंभीर चिंता जताई कि इस तरह की कार्रवाई कहीं अधिक सावधानी, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जानी चाहिए थी, ताकि लोगों पर प्रभाव को केंद्र में रखा जा सके। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं प्रभावित परिवारों से बात करें, शिकायतों के समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनाएंगे और प्रभावितों के पुनर्वास व राहत को सुनिश्चित करेंगे। विवादों में घिरी सिद्धरमैया सरकार राजधानी बंगलूरू में 400 से ज्यादा घरों को गिराने के बाद कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार विवादों में घिर गई है। घर गिराए जाने से सैकड़ों लोग, बेघर हो गए हैं, जिनमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में हुई बेदखली की इस कार्रवाई ने कर्नाटक की कांग्रेस और केरल की वाम सरकार के बीच जुबानी जंग छेड़ दी है। केरल की विजयन सरकार ने कांग्रेस पर बुलडोजर राज का आरोप लगाया है। 22 दिसंबर को सुबह 4 बजे बंगलूरू के कोगिलु गांव में फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट में कथित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे करीब 400 परिवार बेघर हो गए। बंगलूरू सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड की ओर से चलाए गए इस अभियान में 4 जेसीबी और 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे। कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने कहा कि ये घर एक झील के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्हें पहले से कोई नोटिस नहीं मिला था और पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती बेदखल कर दिया। ये भी पढ़ें: Politics: बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे पर नहीं बनी सहमति, बैठकों का दौर जारी; अब तक जमा हुए 44 नामांकन पत्र कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Kogilu Demolition: कर्नाटक में 400 घर गिराने पर घिरी कांग्रेस, सिद्धारमैया-शिवकुमार को दिल्ली से गया फोन
वेणुगोपाल ने कहा, मैंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की ओर से गंभीर चिंता जताई कि इस तरह की कार्रवाई कहीं अधिक सावधानी, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ की जानी चाहिए थी, ताकि लोगों पर प्रभाव को केंद्र में रखा जा सके। उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे स्वयं प्रभावित परिवारों से बात करें, शिकायतों के समाधान के लिए उचित व्यवस्था बनाएंगे और प्रभावितों के पुनर्वास व राहत को सुनिश्चित करेंगे। विवादों में घिरी सिद्धरमैया सरकार राजधानी बंगलूरू में 40