यूपी: प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे के लिए बनेगा एक कॉमन कमांड सेंटर, एक हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी हर तरह की मदद

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को हादसे, वाहन खराब होने या अन्य आपात स्थिति में मदद के लिए अलग-अलग तंत्र से संपर्क नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) सभी एक्सप्रेसवे के लिए एक इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर बनाएगा। इसका सीधा लाभ एक्सप्रेसवे यात्रियों को मिलेगा। इसके लिए मौजूदा आपातकालीन हेल्पलाइन 14449 को कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। 14449 पर आने वाली कॉल की जानकारी, यात्री की स्थिति और घटना की गंभीरता दर्ज की जाएगी। इसके बाद संबंधित स्थानीय नियंत्रण कक्ष, एंबुलेंस, गश्ती वाहन, क्रेन, पुलिस या दमकल सेवा को तत्काल भेजने की प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होगी। सूचना मिलने, उसे दर्ज करने, सत्यापित करने, संबंधित एजेंसी को भेजने और मौके पर सहायता पहुंचने तक पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस हाईटेक व्यवस्था को छह महीने में लागू करने का लक्ष्य है।यूपीडा के मुताबिक कमांड सेंटर में एक्सप्रेसवे से मिलने वाली यातायात और निगरानी संबंधी सूचनाएं एक जगह दिखाई देंगी। उपलब्ध सीसीटीवी कैमरों से यातायात की स्थिति, जाम, वाहनों की गति, रुके वाहन, गलत दिशा में चलने वाले वाहन, हादसे और अन्य घटनाओं की जानकारी मिल सकेगी। एएनपीआर, गति मापने वाली प्रणालियों, मौसम और दृश्यता सेंसर से मिलने वाली सूचनाओं को भी इसमें जोड़ा जा सकेगा।हादसे या आपात स्थिति की सूचना मिलने के बाद उसकी पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। एंबुलेंस, गश्ती वाहन और क्रेन जैसे संसाधनों की उपलब्धता और स्थिति जीपीएस के आधार पर देखी जा सकेगी। इससे केवल सूचना लेने के बजाय सहायता पहुंचने तक की कार्रवाई की निगरानी संभव होगी।कमांड सेंटर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

कांग्रेस में कलह: '8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे', हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल

कांग्रेस में कलह: ‘8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे’, हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया। कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनसे राजनीति में वरिष्ठ हैं और उनका अपना स्थान है। पार्टी में खुद के अनदेखी की पीड़ा बताने के साथ उन्होंने कहा कि 8-10 नेताओं के उनके पीछे कटाक्ष करने के लिए छोड़ा गया है। उन्हें बैठकों में बोलने का मौका भी नहीं दिया जा रहा। झज्जर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के सामने संगठन न होने को विधानसभा चुनाव में हार का कारण बताया।कुलदीप शर्मा ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर कई सवाल उठाए। हालांकि, पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने दोनों नेताओं के राजनीतिक कद और भूमिका की सराहना करते कहा कि भूपेंद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित पांच मरीजों की मौत, अलर्ट जारी; अब तक 49 लोगों में पुष्टि

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ये मरीज दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे। उधर, प्रदेश में मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है। अब तक सामने आए मरीजों में 34 देहरादून के हैं। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही एक अगस्त से अब तक प्रदेश में 49 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के मुताबिक, जहां से भी मरीज सामने आए हैं, उन इलाकों में स्क्रीनिंग तेज कर दी गई है। रैपिड रिस्पॉन्स टीमें सभी जिलों में माइक्रो लेवल पर काम कर रही हैं। रिस्पॉन्स टीम में शामिल फिजिशियन और एक विशेषज्ञ समेत चार स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्ति की पिछले 10 से 15 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। इसके अलावा कौन-कौन लोग मरीज के संपर्क में आए हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की भी इंफ्लुएंजा एच1एन1 की जांच की जा रही है। को-मॉर्बिड वाले मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों में ज्यादातर देहरादून के हैं। ऐसे में दून के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, को-मॉर्बिड यानी ऐसे मरीज, जो पहले से शुगर, रक्तचाप, श्वसन और दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन मरीजों की रोग प्रत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से संविधान, हिजाब विवाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे तनाव पर पार्टी का कड़ा रुख साफ किया है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्मों की मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा इनमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप अनुचित है। शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म, पर्दा या हिजाब से जुड़े विवादों पर उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों को अनावश्यक तूल देकर अदालती या कानूनी विवाद बनाने से बचना चाहिए। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को आपसी समझ-बूझ से इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए ताकि कोई भी तत्व इस पर संकीर्ण राजनीति न कर सके। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल का तुरंत और शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की है। यह है पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

एनबीईएमएस: नीट पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब होगा एग्जाम

NEET PG 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 11 अगस्त को जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी? उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लें। NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा की तिथि और समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा दिवस से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 30 अगस्त को होगी परीक्षा नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को एकल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। परीक्षा में 180 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 210 मिनट का समय मिलेगा। पहले परीक्षा में 200 प्रश्न होते थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

युद्ध बढ़ेगा तो भूख भी: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेताया- संघर्ष रोकें, वरना बढ़ेगा खाद्य संकट

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से संघर्षों के कारण पैदा होने वाले मानवीय संकट को कम करने को अपनी पहली प्राथमिकता बनाने की अपील की है। भारत ने चेताया कि ऊर्जा, उर्वरक, समुद्री परिवहन और कृषि व्यापार में रुकावटें वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित कर रही हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर आयात पर निर्भर विकासशील देशों पर पड़ रहा है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर से जुड़ी परिस्थितियों को खाद्य आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सुरक्षित समुद्री कॉरिडोर और जहाजों के सत्यापन की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

द बोनस मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में उछाल, तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बड़ा सहारा दिया। ईरान ने ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर बातचीत फिर से शुरू की है। इससे इस रणनीतिक जलमार्ग के जल्द खुलने की नई उम्मीदें जगी हैं। सेंसेक्स 321 अंक बढ़कर 77,970 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 50 करीब 42 अंक की वृद्धि के साथ 24,377 पर पहुंच गया। व्यापक बाजार भी सकारात्मक रुख के साथ खुले। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 0.45 फीसदी ऊपर चढ़े। एनएसई पर 1,931 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं, 566 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयर अपरिवर्तित रहे।सेंसेक्स में इटरनल शेयर्स करीब दो फीसदी उछलकर सबसे अधिक लाभ में रहे। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में भी करीब एक फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों में करीब एक फीसदी की गिरावट आई। विभिन्न क्षेत्रों में निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक एक फीसदी से अधिक बढ़ा। हालांकि, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो लाल निशान में फिसले।जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार के अनुसार, बाजार के लिए दो मुख्य सकारात्मक कारक हैं। पहला, अमेरिका और ईरान के बीच एक और युद्धविराम की खबर है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से शिपिंग फिर से शुरू करने की पहल हुई है। इससे ब्रेंट क्रूड दर 86.3 डॉलर पर आ गई है। भारतीय बाजार की तेजी मुख्य रूप से कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से बाधित थी। कच्चे तेल में यह तेज गिरावट बाजार के लिए सकारात्मक है। दूसरा, अमेरिका में बॉन्ड यी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

धामी कैबिनेट का फैसला: अब करीब सभी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सात हजार से अधिक कर्मी होंगे नियोजित

निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया वहीं, सैनिक कल्याण विभाग के 20 फरवरी, 2026 के शासनादेश में उल्लिखित निरंतर नियोजित शर्त को हटा दिया गया है। इससे एक जनवरी, 2016 से पहले कार्यरत उपनलकर्मी, जो अभी भी सेवारत हैं, उन्हें न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। यह लाभ तीन फरवरी, 2026 के संशोधित शासनादेश के तहत दिया जाएगा। यदि किसी विभाग में सृजित, स्वीकृत पदों के विपरीत उपनल कर्मचारी कार्यरत हैं तो नियुक्ति की तिथि से उन्हें स्वीकृत पदों के सापेक्ष नियोजित माना जाएगा। जबकि अन्य को स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्ययोजित होने तक उसी विभाग में सीधी भर्ती के पद के सापेक्ष वेतनमान के आधार पर कार्ययोजित किया जा सकेगा, जिसके लिए वह न्यूनतम अर्हता धारित करते हों। ये भी पढे़ं…उत्तराखंड: अभिनव देशवाल और अंकिता ध्यानी को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा सम्मान पद उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिसंख्य पदों का सृजन, समायोजन करवाया जाएगा। इसके लिए एक अलग से व्यवस्था समिति गठित की जाएगी। वहीं, उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में प्रत्यक्ष अनुबंध पर कार्यरत पूर्व उपनलकर्मियों को भी वेतनमान का न्यूनतम और परिवर्तनीय महंगाई भत्ता मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

35 रुपये प्रति किलो मिलेगा प्याज: कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश, योजना क्या?

प्याज की ढुलाई के लिए कांदा एक्सप्रेस से महाराष्ट्र के नासिक से बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति की जा रही है। बाजार में अनियंत्रित कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। देश भर में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 43 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो एक साल पहले करीब 27 रुपये था। थोक मूल्य एक साल पहले 21.23 रुपये के मुकाबले 35.58 रुपये हो गया है।देश में 4500 खुदरा विक्रय केंद्र…देश में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के करीब 4500 खुदरा विक्रय केंद्र हैं। जबकि नैफेड के दिल्ली एनसीआर में 12 स्टोर हैं। बाकी मोबाइल वैन और ट्रक से प्याज की बिक्री होगी। केंद्रीय भंडार के देश भर में 114 स्टोर हैं। इससे पहले 2024-25 में भी प्याज के लिए कांदा एक्सप्रेस चलाई गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

न्यूयार्क में तिलक से स्वागत: मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधन; मोहन भागवत के तीन देशों के दौरे पर टिकी नजरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। यह उनके तीन देशों अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के ग्लोबल आउटरीच दौरे का पहला चरण है। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत स्थानीय संगठनों के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे के दौरान भागवत भारतीय समुदाय के लोगों के साथ-साथ स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। न्यूयॉर्क पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk