रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए खुशखबरी है। उन्हें नगरीय इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एएमसीटीएसएल) ने शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। महिला सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल है मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को 66 घंटे की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वह अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा करा सकेंगी।इसी के साथ बुधवार को लोकमाता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

राजधानी में मनमानी: रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी इस बार महंगे सफर के बोझ तले दबती नजर आ रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को ट्रेन, निजी बस और फ्लाइट तीनों के लिए सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। जयपुर - 2,899 रुपये लखनऊ - 4,690 रुपये पटना - 8,791 रुपये रांची - 6,998 रुपये भोपाल - 6,900 रुपये इंदौर - 6,424 रुपये तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है तो यात्रियों का रुख ट्रैवल एजेंटों की ओर हो रहा है। आरोप है कि एजेंट टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तविक किराये से अधिक रकम मांग रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रेन में टिकट न मिलने पर निजी बसों का सहारा लेने वाले यात्रियों को भी बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटें कम होते ही कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। फ्लाइट का किराया भी बढ़ा दिख रहा है।कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग ट्रैवल एजेंटों से संपर्क कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट दिलाने का दावा कर टिकट की वास्तविक कीमत के अलावा अतिरिक्त रकम मांग रहे हैं। दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे विशाल ने बताया कि सामान्य दिनों में जिस यात्रा पर 250 से 300 रुपये तक खर्च होता है, त्योहार के समय टिकट और अन्य खर्च मिलाकर कहीं अधिक रकम देनी पड़ रही है।27 अगस्त की यात्रा के लिए दिल्ली से कई प्रमुख शहरों का हवाई किराया हजारों रुपये में पहुंच गया है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा: यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा?

रैटक्लिफ ने अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात नहीं की। रूस के अनुसार, उन्होंने वहां के खुफिया अधिकारियों से बातचीत की। अमेरिकी प्रशासन ने इस यात्रा को सार्वजनिक नहीं किया था। अमेरिकी मीडिया ने विमान की उड़ान संबंधी जानकारी के आधार पर दौरे का खुलासा किया। सीआईए प्रमुख बनने के बाद रैटक्लिफ की यह रूस की पहली यात्रा थी। ट्रंप ने कहा कि रैटक्लिफ की यात्रा से कुछ निकल सकता है। हालांकि, उन्होंने दौरे की अहमियत कम करके बताई। नाटो या ईरान से जुड़े संभावित प्रतिबंधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनमें से कोई कारण नहीं था। ट्रंप ने यात्रा को काफी हद तक सामान्य बताया।पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पहले ही यात्रा की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की सुरक्षा सेवाओं के जरिए संपर्क हुआ है। हालांकि, बातचीत में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पेसकोव ने भी यात्रा की अहमियत को ज्यादा बढ़ाने से इनकार किया।यह यात्रा ऐसे समय हुई, जब यूक्रेन युद्ध तेज हो गया है। खबर के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ा दिए हैं और नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया है। वहीं, यूक्रेन के पास मिसाइल रोधी रक्षा उपकरणों की कमी की बात सामने आई है। इससे उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।रैटक्लिफ की यात्रा से एक दिन पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। रूस के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं। कुछ रिपोर्टों में रूस पर ईरान को खुफिया मदद देने का दावा किया गया था, लेकिन ट्रंप ने इससे इनकार किया है।ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति बनने के एक दिन के भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

भारत का कड़ा जवाब: रोहिंग्या पर संयुक्त राष्ट्र समिति की रिपोर्ट को बताया दुर्भावनापूर्ण, क्या है पूरा मामला?

भारत ने विभिन्न जातीय और धार्मिक समूहों के खिलाफ भेदभाव के आरोपों वाली संयुक्त राष्ट्र की एक समिति की रिपोर्ट को बुधवार को खारिज कर दिया। समिति ने अनुसूचित जनजातियों, अनुसूचित जातियों और रोहिंग्या शरणार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई थी। उसने भारत में घृणा से जुड़े अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

August 27, 2026 · 1 min · National Desk

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार: सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी', आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा

तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को एक न्यायिक अधिकारी पर दबाव बनाने और सुप्रीम कोर्ट के जज बनकर फोन करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने माना कि सुकेश ने खुद को पहले सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जज के निजी सचिव और बाद में जज के रूप में पेश किया और न्यायिक अधिकारी से उसे जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। जमानत नहीं देने पर अधिकारी को पेशेवर नुकसान की धमकी भी दी गई। अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 के तहत सरकारी अधिकारी का रूप धारण करने, धारा 189 के तहत सरकारी कर्मचारी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने और धारा 507 के तहत गुमनाम तरीके से आपराधिक धमकी देने का दोषी ठहराया है। सजा की अवधि को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 27 अगस्त यानी आज सजा सुनाने की तारीख तय की है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला सामान्य धोखाधड़ी या किसी व्यक्ति की पहचान बदलकर पेश होने का नहीं है। यह न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता और न्यायिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश का गंभीर मामला है।कोर्ट के अनुसार, फोन करने वाले ने पहले खुद को सुप्रीम कोर्ट के एक तत्कालीन जज का निजी सचिव बताया। इसके बाद उसने खुद को वही जज बताते हुए न्यायिक अधिकारी पर सुकेश को जल्द से जल्द जमानत देने का दबाव बनाया। न्यायाधीश ने कहा कि कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट के जज की पहचान का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि फोन करने वाले की बात को सर्वोच्च न्यायिक अधिकार का रूप दिया जा सके। जमानत नहीं देने पर न्यायिक अधिकारी को उनके करियर पर बुरा असर पड़ने की धमकी भी दी गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल?

करवा चौथ पर विवाद 2021 में करवा चौथ पर आए एक को लेकर भी विवाद हुआ। इस में एक समलैंगिक जोड़े को साथ में अपना पहला करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया था। में दो महिलाएं साथ में करवा चौथ का व्रत रखने की तैयारी करती हैं। अंत में दोनों पारंपरिक तरीके से छलनी के जरिए एक-दूसरे को देखती हैं। मध्य प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताया और नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कंपनी ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल से अभियान वापस ले लिया और बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उसे लोगों की भावनाओं को अनजाने में ठेस पहुंचने का अफसोस है। बाद में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा था कि बढ़ती सार्वजनिक असहिष्णुता के कारण कंपनी को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मंगलसूत्र पर विवाद 2021 में ‘रॉयल बंगाल मंगलसूत्र’ अभियान को लेकर भी विवाद हुआ। मंगलसूत्र भारत में शादी से जुड़ा एक प्रमुख प्रतीक है, लेकिन इस अभियान में इसे आधुनिक और फैशन-केंद्रित अंदाज में पेश किया गया। अभियान की एक तस्वीर में एक महिला मंगलसूत्र पहने हुए ब्लैक ब्रा में दिखाई दी। उसके साथ एक शर्टलेस पुरुष मॉडल था। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। आलोचकों ने आरोप लगाया कि में मंगलसूत्र जैसे पारंपरिक वैवाहिक प्रतीक का यौनिक चित्रण किया गया है। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और हिंदू भावनाओं का अपमान बताया। विवाद बढ़ने पर वापस ले लिया गया। कंपनी ने कहा था कि अभियान का उद्देश्य समावेशिता और सशक्तिकरण पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

'ऑपरेशन सिंदूर की हो कारगिल जैसी समीक्षा': पूर्व CDS के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा; क्या है मामला?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व सीडीएस लगातार मीडिया और भाषणों में नए-नए खुलासे कर रहे हैं। कभी सिंगापुर में दिए इंटरव्यू में तो कभी दिल्ली के एक कार्यक्रम में आपरेशन से जुड़े अहम तथ्य सामने रखे जा रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि इस तरह टुकड़ों में बयानबाजी करना और सुर्खियां बटोरना किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की समीक्षा का सही तरीका नहीं है।जयराम रमेश ने आगे कहा कि साल 1999 में कारगिल युद्ध खत्म होने के महज चार दिन बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। उस समीक्षा समिति की रिपोर्ट संसद के पटल पर रखी गई थी। कांग्रेस का कहना है कि आपरेशन सिंदूर के मामले में भी सरकार को ऐसा ही पारदर्शी कदम उठाना चाहिए।विवाद की मुख्य वजह पूर्व सीडीएस जनरल चौहान का वह बयान है जिसमें उन्होंने किराना हिल्स पर हुए हमले की सच्चाई बताई। उन्होंने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के किराना हिल्स स्थित परमाणु ठिकाने को निशाना नहीं बनाया था। उन्होंने बताया कि सरगोधा एयरबेस के पास कई लॉइटरिंग म्यूनिशन (भटकने वाले ड्रोन और बम) भेजे गए थे। क्षमता खत्म होने के बाद उनमें से ही कोई एक किराना हिल्स से जा टकराया होगा।पूर्व सीडीएस ने यह भी खुलासा किया था कि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक की थी। पीएम ने साफ निर्देश दिए थे कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए जो उसने कभी सोचा न हो। उन्होंने यह भी कहा था कि इस कार्रवाई में किसी चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए और सबूत सुरक्षित रखे जाने चाहिए।इसी के बाद मई 2025 में भारत ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके में मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

बिहार में बाढ़ का खतरा Live: नेपाल का प्रलय पहुंच रहा बिहार, गंडक बराज के सभी गेट खोले; सीएम ने दिए निर्देश

06:35 PM, 26-Aug-2026 नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने मदद के लिए जारी किए नंबर नेपाल टूरिज़्म बोर्ड ने भी मदद के लिए कुछ नंबर जारी किए हैं, जिनमें टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस का नंबर 9851289445 शामिल है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ ने नुवाकोट में बेत्रावती को रसुवा में रसुवागढ़ी बॉर्डर क्रॉसिंग से जोड़ने वाली 42 किलोमीटर लंबी सड़क को बहा दिया। अखबार ने सड़क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल और प्रवक्ता शुभराज न्यूपाने के हवाले से बताया कि बाढ़ के पानी ने कई जगहों पर सड़क को नष्ट कर दिया और कई कंक्रीट के पुलों को बहा दिया। नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRM) ने एक बयान में रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और गोरखा में नदी के किनारे रहने वाले लोगों से कहा है कि वे हाई अलर्ट पर रहें और अगली सूचना तक सुरक्षा उपाय अपनाएं। 05:59 PM, 26-Aug-2026 सशस्त्र सीमा बल ने सभी यूनिट्स को किया अलर्ट सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 1,751 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सभी यूनिट्स को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए बल की 18 टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से सात टीमें स्टैंडबाय पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोसी और नारायणी नदी बेसिन में पानी का बहाव बढ़ने और नेपाल की छोटी नदियों में अचानक बाढ़ आने की आशंका के बीच SSB ने यह अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में घाघरा/करनाली और महाकाली नदी के किनारे बसे संवेदनशी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

नेपाल में जलप्रलय!: भूस्खलन से नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने किया अलर्ट

कुशीनगर जिला प्रशासन ने मरचहवा और शिवपुर समेत अन्य गांवों को खाली कराने के आदेश दिए हैं। इन गांवों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए घोषणाएं कराई जा रही हैं। अगले दो घंटे में नारायणी नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बाढ़ खंड ने अपने कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि भूस्खलन के कारण सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

भारत vs श्रीलंका: यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी पर बरसे संजय मांजरेकर; ICC-BCCI से क्यों की सख्त से सख्त सजा की मांग?

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मांजरेकर की यह मांग दोनों के हालिया विवादों के बाद आई है। वैभव ने हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ आउट होने के बाद एक खिलाड़ी को धक्का दिया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के कोलंबो टेस्ट में आउट होने के बाद असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे। इस दौरान उनका हेल्मेट असिथा के सिर से टकराया था। मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ देने से आदत नहीं सुधरेगी और यह खिलाड़ियों को ऐसी हरकतें दोहराने के लिए प्रेरित करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk