यूपी: नौ लाख करोड़ का हो सकता है प्रदेश का बजट, इन सेक्टरों में होगा सबसे ज्यादा आवंटन; 11 फरवरी को होगा पेश

प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट का आकार इस बार करीब 9 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। सरकार का मुख्य ध्यान प्रदेश के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा। खासतौर पर सड़क, पुल, शहरों के विकास और बुनियादी ढांचे पर बड़ा खर्च किए जाने की संभावना है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

UP News: गुमशुदा लोगों की तलाश में नाकामी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- एसीएस गृह और डीजीपी हाजिर हों; होगा जवाब-तलब

उत्तर प्रदेश में गुमशुदा लोगों की तलाश मामले में अफसरों के सुस्त रवैए पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए ब्योरे को देखकर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से निजी हलफनामे पर जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई पर यह दोनों अफसर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत के समक्ष पेश होंगे। उनसे पूछा है कि गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए क्या प्रक्रिया अपनाते हैं और दो साल में एक लाख गुम लोगों की तलाश में नाकामी की क्या वजह है। इसके लिए अगर कोई कार्यप्रणाली नहीं है, तो इसके लिए एसओपी बनाई जाए।न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश राजधानी के चिनहट निवासी विक्रमा प्रसाद की याचिका पट दिया। याची ने जुलाई 2024 में गुम हुए अपने 32 साल के पुत्र की तलाश के निर्देश पुलिस को देने का आग्रह किया था।इससे पहले इसी 29 जनवरी को कोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव, गृह के पेश किए गए हलफनामे में कहा गया था कि 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 के बीच प्रदेश में करीब 1 लाख 8 हजार 300 गुमशुदा लोगों की शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से सिर्फ 9 हजार गुमशुदा लोगों की तलाश की कारवाई शुरू की गई।कोर्ट ने इसे अचंभित करने वाला करार देकर गुमशुदा लोगों की तलाश के इस मुद्दे को व्यापक जनहित वाला कहा। इसका सख्त संज्ञान लेकर अदालत ने इस मुद्दे पर “इन-री मिसिंग पर्सन्स इन दि स्टेट” शीर्षक से जनहित याचिका दर्ज किए जाने का निर्देश देकर इसे सुनवाई के लिए 5 फरवरी को समुचित खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

'थक गए, चले गए': पीएम मोदी का विपक्ष के वॉकआउट पर तंज, बोले- कांग्रेस सरकारों के पास न विजन था, न इच्छाशक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा ‘आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। पीछे कई युवा नेता मौजूद हैं।’ राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन यहां क्लिक करके पढ़ें… पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा ‘जो लोग थक गए, वे चले गए। लेकिन इनसे सवाल करना जरूरी है कि देश की हालत ऐसी क्यों थी कि कोई भी देश हमसे समझौता करने नहीं आया। आपने कोशिश की होगी, लेकिन कोई आपके साथ काम करने को तैयार नहीं था।’ कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के कामकाज पर पीएम मोदी का कटाक्ष कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के कामकाज पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप लाल किले से कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों के भाषणों का विश्लेषण करें तो साफ दिखेगा कि न उनकी कोई स्पष्ट सोच थी, न विजन और न ही इच्छा शक्ति। इसका नतीजा देश को भुगतना पड़ा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो, ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं। सत्ता के भागीदार रहे हैं। राज्यों में भी उन्हें सरकार चलाने का अवसर मिला है। लेकिन उनकी पहचान क्या बनी है। आज डील की चर्चा होती है तो गर्व से कहते हैं, तब बोफोर्स डील याद आता था। उन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया। नागरिकों की जिंदगी में बदलाव उनकी प्राथमिकता नहीं थी। उन्होंने कहा कि एक हमारे माननीय सदस्य यहां बैठे बोल रहे थे। जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनका शीशमहल घर-घर की आंखों में बैठ गए। ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा कि तुम कितना दुनि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: 'हमने खेलने से मना नहीं किया...', टी20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान के ड्रामे पर आया सूर्यकुमार का बयान

T20 WC: ‘हमने खेलने से मना नहीं किया…’, टी20 विश्वकप से पहले पाकिस्तान के ड्रामे पर आया सूर्यकुमार का बयान विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं A fun-filled Captains’ Carnival in Mumbai sets the tone for the #T20WorldCup ahead 🤩 Catch them all LIVE, starting February 7 🏆 pic.twitter.com/4N0qul3o0P — ICC (@ICC) February 5, 2026 Fun and games at the Captains’ Carnival in Colombo ahead of the #T20WorldCup 🏏 Tournament begins February 7 🏆 pic.twitter.com/ncVEV7lmA9 — ICC (@ICC) February 5, 2026 टी20 विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होना है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई और कोलंबो में कैप्टंस मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के बहिष्कार के ड्रामे पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमने पाकिस्तान से खेलने पर मना नहीं किया है, उन्होंने खेलने से इनकार किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘भारत खेलने को तैयार है। आईसीसी ने शेड्यूल तय किया था और हम खेलने को तैयार हैं। हमारी टिकट भी बुक हैं। पहले हम मुंबई में अमेरिका और फिर दिल्ली में कनाडा के खिलाफ खेलेंगे। इन दोनों मैच के बाद हम दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना हो रहे हैं।’ टी20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने कप्तानों के एकजुट होने को कैप्टंस कारनीवाल नाम दिया। आधे कप्तान मुंबई म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

WPL 2026 Final: दिल्ली और आरसीबी के बीच आज होगी महिला प्रीमियर लीग की खिताबी टक्कर, अब तक कौन-कौन बना विजेता?

WPL 2026 Final: दिल्ली और आरसीबी के बीच आज होगी महिला प्रीमियर लीग की खिताबी टक्कर, अब तक कौन-कौन बना विजेता? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच फाइनल के साथ गुरुवार को थम जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल का ताज सजेगा। जहां आरसीबी की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी, वहीं दिल्ली पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। पहले खिताब के लिए बेताब दिल्ली लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा जताया है, जिसमें तेज गेंदबाज चिनेल हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। नंदनी ने इस सत्र में अभी तक 16 विकेट लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 25700 के नीचे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 83,313.93 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 25,642.80 पर बंद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

Global Layoffs Wave: मीडिया से टेक तक दुनियाभर में महाकटौती का दौर, कंपनियां क्यों घटा रही है अपना कार्यबल?

अंतरराष्ट्रीय टीम पर सबसे गहरा असर छंटनी का सबसे बड़ा प्रभाव वॉशिंगटन पोस्ट की अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग टीम पर पड़ा है। पश्चिम एशिया की पूरी टीम को हटा दिया गया है, जबकि दिल्ली, बीजिंग, कीव, लैटिन अमेरिका और बर्लिन जैसे अहम अंतरराष्ट्रीय ब्यूरो या तो बंद कर दिए गए हैं या उन्हें बेहद सीमित कर दिया गया है। यरुशलम ब्यूरो प्रमुख गेरी शिह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सात वर्षों तक दुनिया भर में रिपोर्टिंग करना उनके जीवन का खास अनुभव रहा। उन्होंने लिखा कि आज का दिन दुखद है, लेकिन हमने सच्ची पत्रकारिता की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बड़ा अपडेट: सरकार बोली- मार्च तक आएगा कानूनी मसौदा; 4-5 दिनों में संयुक्त बयान

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दोनों देश अगले 4 से 5 दिनों में संयुक्त बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार सरकार ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण लगभग तैयार है। उन्होंने बताया कि संयुक्त बयान के बाद इस समझौते को औपचारिक रूप दिया जाएगा और मार्च के मध्य तक फॉर्मल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जॉइंट स्टेटमेंट के जारी होने के बाद ट्रंप सरकार अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी तक घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी करेगी। भारत और जीसीसी ने किए टीओआर पर हस्ताक्षर उद्योग मंत्री ने गुरुवार को भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के टर्म्स ऑफ रेफरेंस पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान कहा कि अमेरिका के साथ बढ़ते कारोबारी जुड़ाव के तहत अमेरिकी विमान, इंजन और अन्य उत्पादों के लिए भारत के ऑर्डर अकेले 100 अरब डॉलर से अधिक हो जाएंगे। भारत-अमेरिका हैं एक-दूसरे के पूरक गोयल ने कहा कि भारत और जीसीसी के बीच व्यापारिक रिश्ते 5,000 साल पुराने हैं और यह समझौता वस्तुओं व सेवाओं के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित देशों के साथ एफटीए पर सक्रियता से काम कर रही है।मंत्री के मुताबिक, इस समझौते से एमएसएमई, किसान, मछुआरे, युवा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रोकेमिकल क्षेत्रों को इससे उल्लेखनीय फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका एक-दू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

चाइनीज मांझे से मौत: सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी, कल हुई थी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य… — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026 मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।बुधवार को बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत गया। इस दौरान गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से मेट्रो मेट्रो ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं।बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और इसके कारण होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखा जाएगा। मांझे के इस्तेमाल पर रोक के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी उच्चस्तर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के एक-एक सीन से लेकर इसके डायलॉग तक काफी मशहूर हुए थे। देखते-देखते सीरीज के प्रमुख किरदार कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) घर-घर में काफी मशहूर हो गए।सीरीज की लोकप्रियता को भुनाते हुए मेकर्स साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन लेकर आए। इस सीजन को भी पसंद किया गया और कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए। इसके लगभग चार साल बाद साल 2024 में मेकर्स ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन लेकर आए। हालांकि, इस बार कहानी दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई और सीरीज कोई खास चर्चा नहीं बटोर सकी। लेकिन अब मेकर्स मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह इसे देखने के लिए चरम पर है।गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। इनमें कलीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) शामिल हैं। साथ ही दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया की बहुप्रतीक्षित वापसी भी हुई है, जिन्हें इस श्रृंखला के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk