चाइनीज मांझे से मौत: सीएम योगी ने लगाई रोक, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की छापेमारी, कल हुई थी दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या माना जाएगा। पूरे राज्य… — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2026 मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लखनऊ शहर में पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की है। शहर के हैदरगंज और मोतीझील इलाके में पुलिस ने छापेमारी की है। मोतीझील इलाके में डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी धनंजय सिंह विक्रम और बाजारखाला थाना पुलिस ने छापेमारी की।बुधवार को बाजारखाला में पतंग की डोर ने एक युवक का गला रेत गया। इस दौरान गले की नस कट जाने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले हवा में उड़ती पतंग के तार के हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से मेट्रो मेट्रो ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं।बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मांझे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और इसके कारण होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में रखा जाएगा। मांझे के इस्तेमाल पर रोक के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई की जाएगी जिसकी उच्चस्तर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के एक-एक सीन से लेकर इसके डायलॉग तक काफी मशहूर हुए थे। देखते-देखते सीरीज के प्रमुख किरदार कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) घर-घर में काफी मशहूर हो गए।सीरीज की लोकप्रियता को भुनाते हुए मेकर्स साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन लेकर आए। इस सीजन को भी पसंद किया गया और कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए। इसके लगभग चार साल बाद साल 2024 में मेकर्स ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन लेकर आए। हालांकि, इस बार कहानी दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई और सीरीज कोई खास चर्चा नहीं बटोर सकी। लेकिन अब मेकर्स मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह इसे देखने के लिए चरम पर है।गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। इनमें कलीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) शामिल हैं। साथ ही दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया की बहुप्रतीक्षित वापसी भी हुई है, जिन्हें इस श्रृंखला के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade Deal: 'किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित', कांग्रेस के दावों पर कृषि मंत्री शिवराज का बयान

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक्स पोस्ट पर कहा कि, ‘हमारे मंत्री पीयूष गोयल ने भी संसद में सारी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं फिर दोहराता हूं कि भारतीय किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चाहे वे छोटे किसान हों या बड़े किसान, हमारे सभी कृषि उत्पाद सुरक्षित रहेंगे। ऐसी किसी भी चीज के लिए बाजार नहीं खोला गया है।‘वहीं भारत के कृषि क्षेत्र, खासकर किसानों पर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के असर के बारे में शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, ‘यह व्यापार समझौता कूटनीति, विकास और सम्मान का एक नया उदाहरण है। हम विवाद नहीं, संतुलित संवाद में विश्वास करते हैं। किसानों के हितों की पूरी तरह से संरक्षित किया गया है। किसानों के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं।उन्होंने आगे कहा कि, ‘हमारे मुख्य अनाज, फल, प्रमुख फसलें और बाजरा सब सुरक्षित हैं। डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन पर गलत सूचना फैलाने और “अंध विरोध” करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता और अव्यवस्था का माहौल बनाने के लिए अफवाहें फैलाई गईं। कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस और विपक्ष निराश हैं। मानसिक रूप से परेशान हैं। वे मैदान मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए अंधाधुंध विरोध कर रहे हैं। वे अफवाहें फैलाकर अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। जब कपड़ा निर्यात बढ़ेगा, तो कपास किसानों को फायदा होगा।‘वहीं संसद के मकर द्वार पर एक दिन पहले यानी बुधवार (04 फरवरी) को हुई राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई नोकझोंक पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज मेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

UP: पिता पर दो करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज; गाजियाबद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा

1 of 16 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं, वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। चेतन कुमार को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से तीन बहनों की खुदकुशी के मामले ने जांचकर्ताओं को उलझन में डाल दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में तीनों लड़कियों के पिता ने बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें कुछ काम करने होते थे, और आखिरी काम आत्महत्या करना था। उधर, पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं। पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी चेतन ने मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया माहभर की मेहनत के बाद वह मात्र इस रकम का ब्याज ही दे पा रहे हैं। सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, आर्थिक तंगी के चलते चेतन ने घर में रखा एक मोबाइल बेचकर 10 दिन पूर्व ही बिजली का रीचार्ज किया है। 3 of 16 Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला आर्थिक तंगी से जूझ रहा था चेतन कोरोना काल में शेयर बाजार में आई उथल-पुथल के बीच चेतन को दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवार के आर्थिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

CG में 'लाल आतंक' पर प्रहार: पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण एनकाउंटर, बीजापुर में नक्सली ढेर; ऑपरेशन जारी

एक अधिकारी के अनुसार फायरिंग का सिलसिला अभी भी जारी है। अब तक मुठभेड़ स्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 23 माओवादी मारे जा चुके हैं। इससे पहले, तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी ढेर किए गए थे। बस्तर क्षेत्र में सात जिले आते हैं, जिनमें बीजापुर भी शामिल है।पिछले साल, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में कुल 285 माओवादी मारे गए थे। केंद्र ने इस साल 31 मार्च तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म को समाप्त करने की समयसीमा निर्धारित की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में मंदी, चांदी की दरों में ₹25000 की कमी, सोना करीब ₹1800 सस्ता हुआ

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका और भारत की व्यापार समझौते के बाद 3 फरवरी को सोना और चांदी के भावों में आई बढ़ोतरी के बाद अब आज गुरुवार (05 फरवरी) को कीमतों में मंदी देखने को मिली है। 4 फरवरी को क्या थे भाव? आज गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक झटके में चांदी जहां करीब 25000 रुपए प्रति किलो टूटी है तो सोने के भाव भी प्रति दस ग्राम 1800 रुपए सस्ता हुआ है। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन यानी 4 फरवरी को तेज उछाल आया था। चांदी करीब 2.98 लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमत 14,300 रुपये उछलकर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी सोना-चांदी की कीमतें वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 7,400 रुपये चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दोनों धातुओं में यह उछाल टैक्स सहित कीमतों में दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग बढ़ने से पीली धातु में जोरदार उछाल आया। स्पॉट गोल्ड 2.8% की तेजी के साथ 5,076.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले सोने में 5.9% की छलांग लगी थी, जो नवंबर 2008 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। पिछले गुरुवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई 5,594. …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: घर में खेलेंगे, पर कहलाएंगे मेहमान! टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी; छह जिनपर रहेंगी नजरें

T20 WC: घर में खेलेंगे, पर कहलाएंगे मेहमान! टी20 विश्व कप में भारतीय मूल के 40 खिलाड़ी; छह जिनपर रहेंगी नजरें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक दिलचस्प और भावनात्मक पहलू यह होगा कि 20 टीमों में 40 भारतीय मूल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी भारत के लिए खेलने का सपना देखा था, लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें दूसरे देशों का प्रतिनिधित्व करना पड़ा। अब वही खिलाड़ी विश्व कप जैसे मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, बस जर्सी अलग है। कनाडा और अमेरिका सबसे आगे इस सूची में कनाडा सबसे ऊपर है, जहां 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद अमेरिका (9), जबकि ओमान और यूएई में सात-सात खिलाड़ी हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इटली और नीदरलैंड्स की टीमों में भी भारतीय जड़ें रखने वाले खिलाड़ी नजर आएंगे। इस सूची में कनाडा सबसे ऊपर है, जहां 11 भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद अमेरिका (9), जबकि ओमान और यूएई में सात-सात खिलाड़ी हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इटली और नीदरलैंड्स की टीमों में भी भारतीय जड़ें रखने वाले खिलाड़ी नजर आएंगे। शौकिया क्रिकेट से विश्व मंच तक अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल, जो गुजरात अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं, इस बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पहाड़ों पर हिमपात और बारिश, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी; दिल्ली-एनसीआर में सर्द-गर्म

देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तेज ठंडी हवाएं लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं। दक्षिण भारत के कुछ तटीय क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब क्षेत्र के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ ऊंचाई पर चक्रवाती प्रसार के रूप में सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में एक ट्रफ भी बनी हुई है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी पंजाब और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण दर्ज किया गया है। इन सभी प्रणालियों का संयुक्त असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम को लगातार अस्थिर बनाए हुए है। ऊपरी वायुमंडल में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी असाधारण रूप से मजबूत बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी गति करीब 130 नॉट्स मापी गई है। यही तेज जेट स्ट्रीम पश्चिमी विक्षोभों को और ऊर्जा दे रही है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और हिमपात की गतिविधियां तेज हो रही हैं।मौसम विभाग ने बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की आशंका जताई है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।मौसम विभाग का कहना है कि पांच फरवर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'भारत को डराइए मत, हम ट्रंप के हटने का करेंगे इंतजार', जब डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा भी वक्त था, जब इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खरी-खरी सुना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत डोभाल ने रुबियो से कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। डोभाल ने ये भी कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ विवाद पर नहीं मानते हैं तो हम ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 5, 2026 · 1 min · National Desk

US: 'भारत को डराइए मत, हम ट्रंप के हटने का करेंगे इंतजार', जब डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत अमेरिका के बीच टैरिफ तनाव अब लगभग खत्म हो गया है। हालांकि ऐसा भी वक्त था, जब इसे लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अपने अमेरिका दौरे पर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो को खरी-खरी सुना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत डोभाल ने रुबियो से कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से भारत डरने वाला नहीं है। डोभाल ने ये भी कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ विवाद पर नहीं मानते हैं तो हम ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने का इंतजार करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 1 min · National Desk