WPL 2026 Final: दिल्ली और आरसीबी के बीच आज होगी महिला प्रीमियर लीग की खिताबी टक्कर, अब तक कौन-कौन बना विजेता? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का रोमांच फाइनल के साथ गुरुवार को थम जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल का ताज सजेगा। जहां आरसीबी की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर होंगी, वहीं दिल्ली पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। पहले खिताब के लिए बेताब दिल्ली लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी गेंदबाजी लाइनअप पर पूरा भरोसा जताया है, जिसमें तेज गेंदबाज चिनेल हेनरी और नंदनी शर्मा ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। नंदनी ने इस सत्र में अभी तक 16 विकेट लेकर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी लाइनअप भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें