IND vs ENG U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी 80 गेंद में 175 रन बनाकर आउट, भारत तीन विकेट पर 250 रन के पार

02:55 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव के 150 रन पूरे वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। वैभव ने 71 गेंद में 150 रन पूरे कर लिए हैं। वह 72 गेंद में 155 रन और वेदांत त्रिवेदी तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 23 ओवर के बाद दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही है। 02:50 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 200 रन के पार वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है। वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 22 ओवर में दो विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। वैभव 67 गेंद में 145 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है। 02:38 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव का शतक वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

UP में SIR: आज है मतदाता सूची संशोधन की अंतिम तारीख, नाम कटने या गलत होने पर करें ये काम

दरअसल, चुनाव से पहले हो रहे SIR का उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज हो, ताकि भविष्य में वोटिंग या अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में कोई समस्या न आए। आज अंतिम मौका है जिसमें लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं और पुराने रिकॉर्ड में सुधार कर सकते हैं। देर होने पर यह अवसर अगले साल तक उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे आज ही आवेदन करें। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम सुधार और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। मतदाता सूची में दावा या आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी शुक्रवार यानी आज है, इसलिए जिन लोगों का नाम अभी सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में कोई गलती है, उन्हें आज ही बीएलओ के दफ्तर जाना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG U19 Live Score: 20 पर भारत को पहला झटका, एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट, वैभव-म्हात्रे क्रीज पर

01:02 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: फाइनल मैच शुरू भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए मॉर्गन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में चार रन बने। एरॉन जॉर्ज ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। 12:36 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG U19 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन। इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन। एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रियू (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन। 12:34 PM, 06-Feb-2026 IND U19 vs ENG …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

हवाई यात्रा कितनी सुरक्षित?: 370 से अधिक विमान खस्ताहाल, एअर इंडिया, इंडिगो समेत कई कंपनियों में मिली 'बीमारी'

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Cab Strike: कल देशभर में थम जाएंगे ओला-उबर-रैपिडो के पहिए, कैब ड्राइवरों ने बुलाई देशव्यापी हड़ताल

अगर आप कल कहीं जाने के लिए ओला, उबर या रैपिडो बुक करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कल, यानी शनिवार (7 फरवरी) को इन कंपनियों के ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल का एलान किया है। ड्राइवरों ने इसे ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इस वजह से आपको कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में काफी दिक्कत हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी यात्रा के लिए कोई दूसरा इंतजाम जैसे बस या मेट्रो पहले से देख लें। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk

मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की याचिका को किया खारिज, टैक्स पेनल्टी से जुड़ा है मामला

मद्रास हाई कोर्ट ने टीवीके प्रमुख विजय की एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में अभिनेता ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें उन्हें 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना देने का निर्देश दिया गया था। क्यों लगाया गया था विजय पर जुर्माना? शुक्रवार को मद्रास हाई कोर्ट ने अभिनेता विजय की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एक आदेश को चुनौती दी थी। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अभिनेता को 1.50 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था। यह मामला 2015-16 के फाइनेंशियल ईयर का है। जब विजय पर अपनी अतिरिक्त इनकम का खुलासा ना करने की बात सामने आई थी। विजय ने इनकम टैक्स के आदेश का पालन नहीं किया, जुर्माना नहीं भरा। इसके बजाय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के जुर्माने वाले आदेश को चुनौती दी और साल 2022 में एक याचिका दायर की। जस्टिस सेंथिलकुमार राममूर्ति ने पिछले महीने इसी रिट याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।विजय थलापति साउथ फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। वह अभिनय की दुनिया से निकलकर अब तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। पार्टी टीवीके के वह प्रमुख हैं। बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ है। इस फिल्म को लेकर भी विवाद चल रहा है, फिल्म अभी रिलीज नहीं हो सकी है। इसकी रिलीज का मामला कोर्ट में लंबित है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

विमानन क्षेत्र पर बड़ा खुलासा: आधे से ज्यादा विमानों की जांच में मिली तकनीकी खामी, लोकसभा में दी जानकारी

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि तीन फरवरी तक इंडिगो के सबसे ज्यादा 405 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 148 में बार-बार खराबी मिली। लेकिन एयर इंडिया ग्रुप का अनुपात इससे कहीं ज्यादा खराब रहा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुल 267 विमानों की जांच हुई, जिनमें से 191 में बार-बार दिक्कतें मिलीं। यह कुल जांच का करीब 72 प्रतिशत है।अलग-अलग आंकड़ों में एयर इंडिया के 166 में से 137 विमानों में और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 में से 54 विमानों में खराबी पाई गई। अन्य एयरलाइंस में स्पाइसजेट के 43 विमानों की जांच हुई, जिसमें 16 में कमी मिली। वहीं, अकासा एयर के 32 में से 14 विमानों में खराबी पाई गई।इन आंकड़ों पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने बहुत ज्यादा सावधानी बरतते हुए अपने पूरे बेड़े की बड़े पैमाने पर जांच की है, इसलिए ये संख्या ज्यादा दिख रही है। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी ज्यादातर कमियां डी श्रेणी की हैं। इसमें सीट, ट्रे टेबल और स्क्रीन जैसी चीजें आती हैं। अधिकारी ने कहा कि इनका विमान की सुरक्षा से कोई संबंध नहीं है।मंत्री मोहोल ने बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने निगरानी बढ़ा दी है। डीजीसीए ने योजना के तहत 3,890 निगरानी निरीक्षण, 56 रेगुलेटरी ऑडिट, 84 विदेशी विमानों की जांच और 492 रैंप निरीक्षण किए। इसके अलावा बिना बताए 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट निरीक्षण भी किए गए। मंत्री ने यह भी बताया कि डीजीसीए में तकनीकी स्टाफ की कमी दूर करने के लिए पुनर्गठन किया गया है। साल 2022 में तकनीकी पद 637 थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 1,063 कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

मेघालय खदान हादसा: बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट में 18 खनन कार्य करने वाले श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई अन्य के फंसे होने की आशंका है, जिनके चलते गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा, आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।इधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं। पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, ‘विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।‘विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: परीक्षा पर चर्चा में PM आज छात्रों से करेंगे संवाद; US-ईरान की ओमान में वार्ता आज; RCB ने जीता फाइनल

विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा के विशेष एपिसोड में परीक्षाओं से जुड़े विषयों, तनावमुक्त रहने और सीखने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बात करेंगे। वहीं पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है। कारण है कि ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन और इसके चलते अमेरिका की तरह से लगतार हमले की धमकी के बीच अब अचानक दोनों देशों के पास बातचीत का मौका सामने आया है। वहीं वडोदरा में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 6, 2026 · 1 min · National Desk