दिल्ली नहीं, गुजरात में होगा 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह: उद्धव ने सरकार पर साधा निशाना; क्या कहा?
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन दिल्ली से गुजरात के केवड़िया ले जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उद्धव ने आरोप लगाया कि केंद्र गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच ‘दीवार खड़ी’ करने की कोशिश कर रहा है। वहीं, पार्टी सांसद संजय राउत ने कार्यक्रम के बहिष्कार की अपील की। उद्धव ठाकरे ने क्या सवाल उठाया? मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने पूछा कि ऐसे कार्यक्रम मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू और दूसरे राज्यों की राजधानियों में क्यों नहीं हो सकते? उन्होंने कहा कि गुजरात और देश के बाकी हिस्सों के बीच दीवार बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है, इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मांगा जाना चाहिए। ये भी पढ़ें: संजय राउत ने क्या कहा? वहीं, सांसद संजय राउत ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ गुजरात के प्रधानमंत्री हैं? उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसलिए लोगों को उम्मीद होगी कि यह कार्यक्रम देश की राजधानी में हो। राउत ने पूछा, क्या यह वाइब्रेंट गुजरात का कार्यक्रम है? उन्होंने इस विचार के पीछे के लोगों को’दिमागी नक्सली’ भी कहा। बहिष्कार की क्यों अपील की? राउत ने दावा किया कि गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले पुरस्कार समारोह की जगह बदली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश की राजधानी और राष्ट्रीय पुरस्कार की अहमियत कम की जा रही है। राउत ने कलाकारों से गुजरात नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश पर गर्व करने वाले कलाकार पुरस्कार लेने से इनकार कर दें। पुरस्कार समारोह कहां होगा? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...