Hormuz Transit Fee: होर्मुज पर जहाजों से शुल्क वसूल रहा है ईरान, खाड़ी अरब गुट के महासचिव ने लगाए बड़े आरोप

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ जहाजों से प्रति यात्रा करीब 20 लाख डॉलर तक का शुल्क मांगा जा रहा है। यह वसूली किसी तय नियम के तहत नहीं, बल्कि अलग-अलग मामलों में की जा रही है। कुछ जहाजों ने यह भुगतान भी किया है, हालांकि भुगतान की प्रक्रिया और मुद्रा को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। इस वजह से शिपिंग कंपनियों में असमंजस और चिंता बढ़ गई है।सूत्रों के अनुसार यह वसूली ईरान के प्रभाव को दिखाती है, क्योंकि होर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता है। युद्ध के चलते जहाजों की आवाजाही पहले ही कम हो गई है और अब शुल्क की मांग से स्थिति और जटिल हो गई है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ रहा है।सूत्रों का कहना है कि ईरान भविष्य में इस शुल्क को आधिकारिक रूप देने की योजना बना सकता है। हाल ही में वहां के एक सांसद ने प्रस्ताव दिया था कि जो देश इस मार्ग का इस्तेमाल करें, उनसे शुल्क लिया जाए। अगर ऐसा होता है तो यह वैश्विक व्यापार के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों ने इस तरह की वसूली पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे उनके तेल निर्यात पर असर पड़ेगा। कुछ देश अब वैकल्पिक पाइपलाइन के जरिए तेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल होर्मुज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा जोखिम बनती जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

MP: ईडी व दिल्ली पुलिस का नाम बताकर ठगों ने रिटायर बुजुर्ग को किया परेशान, डिजिटल अरेस्ट करके 36 लाख ठगे

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग को सात दिन तक कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट रखकर जालसाजों ने 36 लाख रुपये की ठगी की है। बुजुर्ग मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज से रिटायर हैं और भोपाल में रहते हैं। बुजुर्ग इंजीनियर के साथ ठगी की यह घटना वर्ष 2025 में 13 से 19 नवंबर के बीच हुई है। जालसाजों ने उन्हें फोन कर कहा कि मैं दिल्ली पुलिस का अधिकारी बोल रहा हूं, आपके मोबाइल नंबर का अवैध रूप से देशविरोधी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। इसके बाद दूसरा जालसाज भारतीय दूरसंचार विभाग का अधिकारी बनकर बात की और दोनों मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी दी। इसके बाद तीसरे जालसाज ने अलग नंबर से फोन किया और खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया। इसके बाद जालसाज उन्हें देशविरोधी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में बाकी बची जिंदगी जेल में गुजरने की धमकी देने लगे। जालसाजों ने उन्हें बिना किसी को बताए 13 से 19 नवंबर 2025 तक डिजिटल अरेस्ट रखा और एक खाते में 20 लाख तथा दूसरे खाते में 16 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जालसाजों ने कहा कि जांच के बाद यदि आपने कोई अपराध नहीं किया तो पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। 36 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद जालसाजों ने उनका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने 21 नवंबर को भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जांच कर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। वाट्सएप कॉल कर बनाया था डिजिटल अरेस्ट पीड़ित बुजुर्ग ने क्राइम ब्रांच को बताया कि जालसाजों ने एक मोबाइल नंबर डिएक्टिवेट कराने पर दूसरा भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Crude: ईरान ने ठुकराया युद्ध विराम का प्रस्ताव तो क्रूड फिर उछला, जानिए वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसके क्या मायने

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। शुरुआती गिरावट के बाद कीमतों ने मजबूती पकड़ी, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड 1.3 प्रतिशत बढ़कर 98.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को यह 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड की कीमत भी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 91.75 डॉलर प्रति बैरल हो गई। ईरान ने ठुकराया युद्धविराम का प्रस्ताव तेल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय में हुई जब तेहरान ने बुधवार को अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम योजना को खारिज कर दिया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्री प्रस्ताव दिया था और ट्रम्प ने इस सप्ताह ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से अपने बिजली संयंत्रों को नष्ट करने की स्वयं निर्धारित समय सीमा को स्थगित कर दिया था। होर्मुज में बढ़ते तनाव से पड़ रहा असर ईरान ने भी इस्राइल और खाड़ी अरब देशों पर और हमले शुरू कर दिए, जबकि इस्राइल ने तेहरान पर हवाई हमले किए और अमेरिका ने इस क्षेत्र में और अधिक अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने की तैयारी की। ईरान और ओमान के बीच स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य, जो कि एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है और जहां से दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से के तेल का परिवहन होता है, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से काफी हद तक बंद है। इसके चलते तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है और युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो अब अपने चौथे सप्ताह में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: 'तोड़ेंगे हर सीमा', इस्राइली PM नेतन्याहू का एलान- लेबनान से शुरू करेंगे बफर जोन बढ़ाने की योजना

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस्राइल और लेबनान के बीच तनाव में बढ़ोतरी हिजबुल्ला की ओर से इस्राइली इलाकों में रॉकेट दागे जाने के बाद हुई। गौरतलब है कि हिजबुल्ला के लड़ाकों ने अमेरिका-इस्राइल के ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद इन हमलों को शुरू किया था।प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बफर जोन बढ़ाने के इन उपायों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये हर मायने में सीमाओं को तोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस्राइल सरकार इन कार्रवाइयों के माध्यम से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।दोनों देशों के बीच सीमा पर सैन्य अभियान जारी रहने के साथ स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार चल रहे संघर्ष में आगे के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस्राइली सरकार की ओर से बफर जोन के विस्तार की यह योजना क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है।बफर जोन वह क्षेत्र होता है जो दो विरोधी देशों, सेनाओं या विवादित सीमाओं के बीच बनाया जाता है, ताकि सीधे टकराव को रोका जा सके और तनाव कम हो। यह इलाका अक्सर सैन्य गतिविधियों से मुक्त रखा जाता है या यहां सीमित उपस्थिति होती है।उदाहरण के तौर पर इस्राइल ने अपने पड़ोसी क्षेत्रों, जैसे गाजा या लेबनान सीमा के पास, सुरक्षा कारणों से बफर जोन बनाए हैं। इनका उद्देश्य घुसपैठ रोकना, हमलों से बचाव करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। कई बार अंतरराष्ट्रीय शांति बल भी इन क्षेत्रों की निगरानी करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया तनाव: US-ईरान जंग नहीं रुकी तो बुझ जाएंगे कई घरों के चूल्हे; भारत के रूख पर क्या बोले शशि थरूर?

शशि थरूर ने कहा कि भारत अपनी जरूरत की लगभग 60 फीसदी लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) आयात करता है। सबसे डराने वाली बात यह है इसका 90 फीसदी हिस्सा कतर और खाड़ी देशों से आता है। थरूर ने कहा, “आज जो युद्ध के हालात बने हैं, उससे आपकी रसोई के सिलेंडर, रेस्टोरेंट और ढाबों में गैस की भारी किल्लत शुरू हो गई है। अगर यह तनाव जल्द खत्म नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में एलपीजी की सप्लाई ठप हो सकती है।“थरूर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की तारीफ की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह तूफान से पहले की शांति जैसा है। उन्होंने आगाह किया कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी। इसका सीधा असर भारत के ट्रांसपोर्टेशन और रसद पर पड़ेगा। इसके बाद हर छोटी-बड़ी चीज महंगी हो जाएगी।थरूर ने दावा किया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के जरिए शांति वार्ता की खबर आ रही है। लेकिन, दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। उन्होंने कहा, “ईरान की भाषा शांति का संकेत नहीं दे रही है।“शांति के वैश्विक प्रयासों पर थरूर ने भारत सरकार के रुख पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम शांति के पक्ष में तो हैं, लेकिन वर्तमान में शांति बहाली के लिए हमारी सक्रिय भागीदारी नहीं दिख रही है। एक राष्ट्र के तौर पर हम इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक हैं, इसलिए हमें हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ईरान-US के बीच मध्यस्थता कौन करेगा, कांग्रेस ने कूटनीति के मोर्चे पर सरकार को क्यों घेरा?

चार दशकों से अधिक समय तक भारत और अन्य देशों में आतंकवाद को प्रायोजित और संचालित किया है। ओसामा बिन लादेन और अन्य खतरनाक वैश्विक आतंकवादियों को दशकों तक पनाह दी। परमाणु अप्रसार कानूनों का घोर उल्लंघन कर अन्य देशों को परमाणु क्षमता हासिल करने में मदद की। ए.क्यू. खान नेटवर्क की भूमिका अच्छी तरह दस्तावेजीकृत है और स्वयं तत्कालीन राष्ट्रपति मुशर्रफ ने भी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। अफगानिस्तान में अस्पतालों और नागरिक ठिकानों पर बेरहमी से बमबारी की और विभिन्न प्रांतों-बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और अन्य क्षेत्रों में अपने ही नागरिकों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। इसको लेकर जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह वास्तव में घोर आपत्तिजनक है कि पाकिस्तान को इस भूमिका के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। उन्होंने लिखा यह वही देश है जिसकी राज्य व्यवस्था ने-बावजूद इसके पाकिस्तान को मध्यस्थ की भूमिका के लिए उपयुक्त माना जाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की वास्तविकता और उसके तरीके दोनों पर बेहद गंभीर सवाल उठाती है।कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय से की। उन्होंने कहा कि 26/11 के मुंबई हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकेला कर दिया था। लेकिन आज स्थिति बदल गई है। अप्रैल 2025 में पहलगाम हमलों के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के भड़काऊ बयानों के बावजूद, भारत उसे अलग-थलग करने में नाकाम रहा है, बल्कि इसके उलट पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय महत्व और बढ़ गया है। रमेश ने दावा किया कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर अब राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम के पसंदीदा बन गए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

आंध्र प्रदेश बस हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को PMNRF से आर्थिक मदद देने का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये व घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। कैसे हुई दुर्घटना? यह दर्दनाक हादसा मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। हरीकृष्ण ट्रेवल्स की यात्री बस हैदराबाद से पामुरु (प्रकाशम जिला) की ओर जा रही थी, तभी एक पत्थर की खदान के पास उसकी टिपर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गए। बस में उस समय 35 यात्री सवार थे। हताहतों की संख्या और घायलों की स्थिति शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मार्कपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के तुरंत बाद करीब दस यात्री बस से कूदने में सफल रहे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। बचाव और राहत कार्य जारी वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar : रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद मनेगी रामनवमी, आधिकारिक रूप से आज खुल जाएंगे श्रद्धा के द्वार

कश्मीर घाटी की साझा विरासत और आस्था के प्रतीक हब्बाकदल स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर के लिए वीरवार का दिन बेहद खास है। लगभग 36 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामनवमी पर मंदिर के द्वार आधिकारिक रूप से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। वर्ष 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से वीरान पड़े इस देवालय में एक बार फिर रौनक लौट आई है। ये रौनक कश्मीर की सांस्कृतिक एकता की एक नई तस्वीर पेश कर रही है। श्रीनगर में डल हसन यार क्षेत्र में झेलम नदी के बाएं किनारे स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम को समर्पित है। यह मंदिर पारंपरिक शिखर (पहाड़ की चोटी) शैली में बना है। ये जम्मू के रघुनाथ मंदिर परिसर की वास्तुकला शैली की ही झलक है। कभी कश्मीर में रामनवमी का सबसे बड़ा आयोजन इसी मंदिर में होता था। छह साल पहले 2020 में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया था। अब तक इस पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।रघुनाथ मंदिर समिति हब्बाकदल के अध्यक्ष भारत रैना का कहना है कि आतंकवाद के शुरू होने के बाद कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से इस मंदिर में राम नवमी का पर्व नहीं मनाया गया था। रूपा देवी स्कूल के नजदीक स्थित मंदिर के दरवाजों पर ताला लगा था। पिछले कुछ वर्षों से हमारी कमेटी इसका नवीनीकरण करवा रही थी। अभी निर्माण कार्य चल रहा है।मंदिर में हवन कुंड तैयार कर दिया गया है। मूर्ति स्थापना इसलिए नहीं हुई है, क्योंकि अभी निर्माण कार्य अधूरा है। आज मंदिर में पूर्ण आरती की जाएगी।कश्मीर के इस रघुनाथ मंदिर का निर्माण वर्ष 1835 में महाराजा गुलाब सिंह ने शुरू कराया था। महाराजा रणबीर सिंह ने इसे 1860 में पूरा किया। क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 2 min · National Desk

Weather in UP: पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: PM मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बदरा; अपनी शर्तों पर अड़ा ईरान

दुनिया की सियासत और मौसम दोनों ही इन दिनों तेजी से करवट ले रहे हैं। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक दबदबा कायम है और वे एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप अपने विरोधियों पर तीखे हमले बोलते हुए ईरान युद्ध को लेकर डेमोक्रेट्स को घेर रहे हैं। उधर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, जिससे हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं। इसी बीच देश के भीतर भी मौसम बड़ा बदलाव दिखाने जा रहा है, आज दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 26, 2026 · 1 min · National Desk