पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से यह बैठक ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत राज्यों और केंद्र के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री ने 28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर हमले से शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ इस तरह की बैठक की। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने खाड़ी पड़ोसी देशों और इजराइल पर हमले किए।बैठक में आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, तेलंगाना के रेवंत रेड्डी, पंजाब के भगवंत मान, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू सहित कई मुख्यमंत्री शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में मौजूद थे।एक सूत्र ने बताया, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और राज्यों की तैयारियों व योजनाओं की समीक्षा की। बैठक का फोकस ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत तालमेल सुनिश्चित करना था। आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए। कैबिनेट सचिवालय चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ अलग बैठक करेगा।सरकार ने 25 मार्च को पश्चिम एशिया की स्थिति पर राजनीतिक दलों के नेताओं को जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक भी की थी, जिसमें स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी गई। 23 मार्च को लोकसभा में बयान देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा हुई वैश् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

जेवर से कब मिलेगा उड़ने का मौका?: सफर, सुविधा से लागत तक; नोएडा एयरपोर्ट को लेकर मन में आ रहे हर सवाल का जवाब

कब से चल रहा है काम? जेवर में स्थित नोएडा एयरपोर्ट की परिकल्पना 25 साल से पहले की गई थी। वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) रूप में एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया था। तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी सरकार ने अप्रैल 2003 में एयरपोर्ट की स्थापना के लिए तकनीकी-व्यवहार्यता रिपोर्ट को स्वीकार किया था। हालांकि अगले 16 वर्ष तक कई बार हवाई अड्डा कभी राजस्थान के भिवाड़ी और कभी हरियाणा और कभी यूपी में फिरोजाबाद के लिए भी तत्कालीन सरकारों ने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो जेवर में दोबारा से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कवायद शुरू हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मई 2018 में उत्तर प्रदेश शासन को निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति दी। इसके बाद 29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को टेंडर मिला। इसके बाद 25 नंवबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाईअड्डे का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान मोदी ने कहा था कि नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी बेहतरीन मॉडल बनेगा। रेलवे से लेकर मेट्रो तक हर तरह के मोड से कनेक्ट होगा। नोएडा पूरे उत्तर भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा। आज जिस तेजी से एविएशन क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होगी। यह एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव, देखभाल व मेंटेनेंस का केंद्र बनेगा, जो देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी और देश के युवाओं को रोजगार देगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: ऊर्जा सुरक्षा से लेकर पश्चिम एशिया संकट पर विदेश मंत्रालय ने कही ये बात, जानें क्यों PAK को लगाई लताड़

रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने जलडमरूमध्य होर्मुज को पार करने वाले भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी से लदे चार जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और जहाजों की सुरक्षा के लिए हम कई देशों के संपर्क में हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक व्यापक रणनीति पर काम कर रहा है, जिसमें 1.4 अरब लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करना, बाजार की गतिशीलता और वैश्विक परिस्थितियों का ध्यान रखना शामिल है। यह बहुआयामी दृष्टिकोण भारत की ऊर्जा कूटनीति का मूल आधार है।पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों पर भारत बारीकी से नजर रखे हुए है। जायसवाल ने जलडमरूमध्य होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित और निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता देने की भारत की निरंतर अपील को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।रणधीर जायसवाल ने 1971 के ‘ऑपरेशन सर्चलाइट’ के दौरान पाकिस्तान द्वारा किए गए भयानक अत्याचारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह नरसंहार लाखों निर्दोष बांग्लादेशी लोगों की लक्षित हत्याओं और महिलाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर यौन अपराधों से जुड़ा था।उन्होंने कहा कि इन अत्याचारों ने दुनिया को झकझोर दिया था, लेकिन पाकिस्तान आज भी अपने अपराधों से इनकार करता है। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश की न्याय की मांग का समर्थन करता है।जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर पेरिस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहे हैं। उन्होंने फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, जापान और ब्राजील सहित कई देशों के अपन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया युद्ध पर वित्त मंत्री: 'लॉकडाउन का प्रस्ताव नहीं', जानिए पेट्रोल-डीजल व पाकिस्तान पर क्या बोलीं

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जहां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है। पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक में ईंधन की भारी किल्लत से लॉकडाउन और ब्लैकआउट जैसी नौबत आ गई है। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी को महंगे कच्चे तेल की मार से बचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी कटौती की है, ताकि तेल कंपनियां पंप पर कीमतों में इजाफा नहीं कर सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने देश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की अफवाह को भी सिरे से खारिज कर दिया। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

Iran War: 'स्कूल पर हमला गलती नहीं, युद्ध अपराध', ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका-इस्राइल को ठहराया जिम्मेदार

यह वीडियो/ हटाएं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को अमेरिका और इस्राइल की में आलोचना की। अराघची ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) को वीडियो संदेश में बताया कि मिनाब शहर के एक विद्यालय पर ‘सुनियोजित हमला’ किया गया था। उन्होंने इसे ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ करार दिया। अराघची ने बताया कि शजराह तैय्येबह प्राथमिक स्कूल पर किए गए इस हमले में 175 से अधिक छात्रों और शिक्षकों की मौत हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: नेपाल के नए प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने भेजा बधाई संदेश, कहा- संबंधों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ को शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। Warm congratulations to Mr. Balendra Shah on being sworn in as the Prime Minister of Nepal. Your appointment reflects the trust reposed in your leadership by the people of Nepal. I look forward to working closely with you to take India-Nepal friendship and cooperation to even… — Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026 रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। यह के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने लगभग लगभग छह महीने बाद हुआ है। ओली सरकार को एक युवा पीढ़ी के विरोध प्रदर्शन में हटा दिया गया था।मोदी ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।‘35 वर्षीय राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी बालेन शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। वह देश में यह पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। बालन मधेश क्षेत्र से शीर्ष कार्यकारी पद संभालने वाले पहले व्यक्ति भी हैं। उनका शपथ ग्रहण नेपाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

आईपीएल मालिकों की अरबपति बेटियां: अनन्या-ईशा से काव्या-सुहाना तक, किसके पास कितनी दौलत? यहां देखें पूरी लिस्ट

1 of 9 सुहाना, काव्या, अनन्या और ईशा - फोटो : Instagram/ANI Link Copied हालांकि, इसके बाद कुमार मंगलम बिड़ला और आरसीबी के नए चेयरमैन और कुमार मंगलम के बेटे आर्यमान बिड़ला चर्चा में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या बिड़ला की हो रही है। फैंस आरसीबी टीम की इस नई मालकिन की रील्स खूब शेयर कर रहे हैं और पैपराजी भी अनन्या के फोटोज शेयर करने का मौका नहीं छोड़ रहे। फ्रेंचाइजी मालिकों के बेटियों में सिर्फ अनन्या ही नहीं, इस लिस्ट में ईशा अंबानी, काव्या मारन, सुहाना खान और जाह्नवी मेहता भी शामिल हैं। जब भी ये किसी पब्लिक फंक्शन में या किसी गेदरिंग में जाती हैं, सुर्खियों में बन ही जाती हैं। आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं है, अब यह पैसा, पावर, ब्रांड और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन गया है। हालांकि, 18 सीजन बीत जाने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि अब सिर्फ फ्रेंचाइजी मालिक ही नहीं, बल्कि उनकी बेटियां भी पैस-पावर और ग्लैमर की दुनिया में अपनी मजबूत और अलग पहचान बना रही हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अनन्या बिड़ला इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। उनके परिवार की कंपनी आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंसोर्टियम यानी कुछ अलग कंपनियों के साथ मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी 16000+ करोड़ रुपये में खरीद ली। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 ईशा अंबानी और अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram भारत के सबसे शक्तिशाली बिजनेस और एंटरटेनमेंट परिवार से आने वाली बेटियां अब सिर्फ स्टेडियम में स्टैंड्स में नजर आने वाले चेहरे भर नहीं रह गई हैं, इनमें से कुछ बड़ी कंपनियां संभाल रही हैं, कुछ क्रिकेट फ्रें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी: मुंबई के छोरे को लखनऊ की लड़की से कैसे हुआ प्यार? सगाई के बाद खुला राज!

1 of 11 पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7 भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनकी सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। मुंबई की चर्चित कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल के साथ उनका रिश्ता अब आधिकारिक रूप ले चुका है, लेकिन इस लव स्टोरी के पीछे की कहानी अब सामने आ रही है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7 महीनों की अटकलों के बाद हुआ खुलासा पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ दिखे, कभी किसी कार्यक्रम में तो कभी घूमते, और साथ में कई फोटोज भी डालीं। पहले तो लोगों को लगा कि कोई दोस्त है, लेकिन दोनों ने इस सॉफ्ट लॉन्च के जरिए अपने रिश्ते के संकेत दिए। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। आखिरकार आठ मार्च 2026 को शॉ ने सगाई का एलान कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। View this post on Instagram A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7) पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ दिखे, कभी किसी कार्यक्रम में तो कभी घूमते, और साथ में कई फोटोज भी डालीं। पहले तो लोगों को लगा कि कोई दोस्त है, लेकिन दोनों ने इस सॉफ्ट लॉन्च के जरिए अपने रिश्ते के संकेत दिए। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। आखिरकार आठ मार्च 2026 को शॉ ने सगाई का एलान कर इन अटकल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

दहेज हत्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

यह मामला बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। 1 सितंबर 2024 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मृतका की शादी को मात्र डेढ़ साल हुए थे। मृतका की मां लाल मुनी देवी ने आरोप लगाया कि शादी के समय 20 लाख रुपये नकद और करीब 6 लाख के जेवर देने के बावजूद, ससुराल पक्ष की भूख कम नहीं हुई। आरोपी पति और उसके परिवार ने लगातार गाड़ी और अन्य सामान को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, शादी के छह महीने के भीतर ही पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंधों की बात भी सामने आई थी। जब मृतका ने इसका विरोध किया तो उसकी मौत हो गई।आरोपी पति की जमानत रद्द करते हुए जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विशेष जिक्र किया। रिपोर्ट के अनुसार, महिला की मौत सामान्य नहीं थी। उसके सिर की हड्डी टूटी हुई थी, दिमाग की नसों में गंभीर चोट थी और यहां तक कि उसका सीना और दिल तक फट चुका था।सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट की फैसले पर सवाल उठाया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड पर मौजूद महत्वपूर्ण सबूतों को नजरअंदाज कर एक ‘मैकेनिकल अप्रोच’ अपनाई। बेंच ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समाज में दहेज हत्याएं एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में अदालतों की जिम्मेदारी है कि वे सबूतों की गहराई से जांच करें। केवल जेल की अवधि और ट्रायल की धीमी गति को आधार बनाकर जमानत देना जनता का न्याय प्रणाली से भरोसा कम करता है।शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर प्रताड़ना के कारण आत्महत्या भी हुई है, तो भी वह कानूनन दहेज हत्या की श्रेणी में ही आता है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरोपी पति एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करे। साथ ही, निचली अदालत को निर्देश दिया गया है क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Airport: कल से नई उड़ान भरेगा नोएडा, आज आएंगे सीएम योगी, कल सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे। पीएम दोपहर 12 बजे के करीब जेवर पहुंचेंगे। उद्घाटन के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर स्पष्टता नहीं है। प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। सीएम के रात्रि में ठहरने की व्यवस्था जीबीयू में की गई है। 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को सुबह-सुबह जुटाने में लग गए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे पीएम के पहुंचने से पहले जनसभा स्थल खचाखच भर जाए। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद सीएम के आने की संभावना है। इस संबंध में अभी कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सीएम पहले तैयारियों का जायजा लेंगे और अफसरों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।पहली उड़ान कब होगी और किस शहर के लिए होगी, इसका निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। तिथि निर्धारित होते ही 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू जाएगी।एनआईए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की कॉमर्शियल फ्लाइट समेत अन्य देशों की फ्लाइट्स से यात्री विदेश यात्रा कर सकेंगे।एयरपोर्ट से अप्रैल में ही उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। पहले चरण में देश के 12 शहरों के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 27, 2026 · 2 min · National Desk