पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन: 87 वर्षीय दिग्गज ने ली अंतिम सांस, 20 साल रेमंड ग्रुप प्रमुख रहे; खास बातें

रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे, समूह के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने ‘एक्स’ पर निधन की जानकारी दी। रेमंड समूह के प्रवक्ता ने बताया कि विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

कुछ बड़ा सोच रहे ट्रंप?: ईरान युद्ध में उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत, 3500 मरीन के साथ अमेरिकी सैन्य बल को ताकत

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। संघर्ष के एक महीने बाद अमेरिका का यह कदम न केवल सैन्य ताकत दिखाने का संकेत है, बल्कि संभावित बड़े ऑपरेशन की तैयारी भी माना जा रहा है। आधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों से लैस यह जहाज अमेरिका की युद्ध क्षमता को कई गुना बढ़ाता है। इससे साफ है कि अमेरिका अब इस संघर्ष में अपनी पकड़ और प्रभाव मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।बता दें कि यह जहाज जापान के अपने घरेलू बंदरगाह से निकला और अब अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। यूएसएस त्रिपोली एक अमेरिका-श्रेणी का उभयचर हमलावर जहाज है, जो आकार में लगभग एक विमानवाहक पोत के बराबर है। इस जहाज में हेलिकॉप्टर, MV-22 ऑस्प्रे विमान और F-35B जॉइंट स्ट्राइक फाइटर जेट्स ले जाए जा सकते हैं। जहाज पर त्रिपोली उभयचर तत्पर समूह और 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट की टीम तैनात है।इस जहाज के पश्चिम एशिया में आने के बाद अमेरिका की मौजूदगी और मजबूत हो गई है। पहले से ही क्षेत्र में यूएसएस निमित्ज और यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड विमानवाहक पोत तैना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान युद्ध में अमेरिका ने उतारा USS त्रिपोली युद्धपोत; देश में मौसम का अलर्ट; पढ़ें आज की सुर्खियां

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका ने अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना दिया है। इसके तहत अमेरिका ने अपना विशाल युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली तैनात कर दिया है, जो करीब 3,500 मरीन के साथ अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) क्षेत्र में पहुंच चुका है। वहीं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, हिमाचल से ओडिशा तक चलेंगी तेज हवाएं; अभी जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

यह वीडियो/ हटाएं देशभर में इस समय मौसम का मिला-जुला और अस्थिर रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओर दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के कुरनूल में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के तीखे विरोधाभास को दिखाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

Noida Airport: हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ ही यूपी की सियासत को लगे पंख, विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तकरीबन 1 साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से विधानसभा चुनाव की उड़ान का आगाज कर दिया है। भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के अलावा विकास को हथियार बनाने की तैयारी में है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी और नोएडा एयरपोर्ट को सेंटर पॉइंट बनाकर चुनावी फायदा लेने की योजना बनाई। शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम व सीएम ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों को विकास विरोधी बताया।वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी। तब मोदी की प्रचंड लहर थी। इसके बाद चुनाव परिणाम आने पर भाजपा नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान साैंपी थी। पहले पांच साल में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर कई काम किए और इसका फायदा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिला।राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा की बेहतरी को मुख्य मुद्दा बनाया था और सफलता भी मिली थी। दोबारा सत्ता में आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर कई विकास परियोजनाओं को गति दी गई। रिकॉर्ड पांच साल में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया।इस लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और विकास का बॉटलनेक बताया।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था पर पूरा काम किया है और अब विकास पर भी बहुत काम हो रहा है। अगले साल विकास की थीम को विधानसभा चुनाव में आगे रखा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रदर्शन; ट्रंप की नीति, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष ने दुनियाभर में कई सारी चिंताओं को जन्म दिया है। शुरुआत से बात करें तो ये संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। एक ओर मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। दूसरी ओर अमेरिका के कई हिस्सों में शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान युद्ध नीति के खिलाफ नो ‘किंग्स’ प्रदर्शन हुआ। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 1 min · National Desk

UP News: 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची, नाम कटने के 15 दिन के अंदर डीएम के यहां अपील कर सकेंगे लोग

उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची से नाम कटने के 15 दिन के भीतर लोग जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे। डीएम के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में करीब 6-7 लाख नाम काटे जाने की उम्मीद है। कॉलम में विलोपित लिखा होगा अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। 27 अक्तूबर को फ्रीज की गई मतदाता सूची में 12.55 करोड़ नाम थे। इनमें से 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने पर 1.04 करोड़ और तार्किक त्रुटि के चलते 2.22 करोड़ लोगों को नोटिस दिए गए। नोटिस की सुनवाई की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है। अब सभी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का इंतजार है। मतदाता सूची से जो नाम हटाए जाएंगे, वे नाम मतदाता सूची में उसी क्रमांक पर रहेंगे, लेकिन उसके आगे के कॉलम में डिलीटेड (विलोपित) लिखा होगा। साथ ही नाम विलोपित किए जाने का कारण ई (मृतक), एस (स्थानांतरित), आर (पुनरावृत्ति), एम (लापता) और क्यू (अयोग्य) लिखा होगा। संबंधित बूथ के अंतिम पृष्ठ पर विलोपित (हटाए गए) मतदाताओं की कुल संख्या भी लिखी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 29, 2026 · 2 min · National Desk

IPS केके-अंशिका की शाही शादी: धोरीमन्ना से जोधपुर तक मनेगा जश्न, अब पिता-पुत्र के डांस ने जीता दिल; तस्वीरें

1 of 6 IPS जोड़ी केके विश्नोई और अंशिका की शाही शादी - फोटो : अमर उजाला उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित और तेज-तर्रार अधिकारियों आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की लव स्टोरी अब अपने खूबसूरत मुकाम पर पहुंचने जा रही है। सख्त छवि और दमदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। उनकी शादी सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल आयोजन बन गई है, जिसमें राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के बड़े नाम शामिल होने वाले हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 IPS जोड़ी केके विश्नोई और अंशिका की सगाई के फोटो - फोटो : अमर उजाला धोरीमन्ना से शुरू हुआ शादी का जश्न बालोतरा जिले के धोरीमन्ना कस्बे में स्थित पैतृक घर से शादी की रस्में 27 मार्च से ही शुरू हो चुकी हैं। हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। 28 मार्च को यहां भव्य ‘बारात सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। 3 of 6 IPS केके विश्नोई और अंशिका - फोटो : अमर उजाला 29 मार्च को निकलेगी बारात, जोधपुर बनेगा शादी का साक्षी 29 मार्च को बारात धोरीमन्ना से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी, जहां 30 मार्च को लारिया (लहरिया) रिसॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होगा। इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं। चर्चाएं हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर आकर नववि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: आज कितना कठिन है कॉमेडियन होना, क्या डबल मीनिंग जोक्स ही आसान रास्ता, देखें पॉडकास्ट

अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई बदलते समय के साथ बदलते हास्य रस यानी कॉमेडी के हुनर की। आज के समय में भले ही स्टैंड अप कॉमेडी और इससे जुड़े मौके बढ़ रहे है, लेकिन साथ ही बढ़ें हैं इससे जुड़े जोखिम। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं मुद्दों पर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना की आखिर आज के समय में कॉमेडियन होना कितना कठिन है। नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें लेखक और व्यंग्यकार आलोक पुराणिक और स्टैंड अप कॉमेडियन अभिमन्यु सिंह शामिल रहे। दोनों ने ही आज के समय में कॉमेडी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। मसलन- स्टैंड अप कॉमेडी और सटायर में क्या अंतर है? स्टैंड अप कॉमेडी के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? क्या आज कॉमेडी करने के लिए विवाद ‘जरूरी मसाला’ बन गया है? क्या दर्शक खुद डुअल मीनिंग और बोल्ड कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं? बतरस में मेहमानों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि क्या फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर किसी भी विषय पर मजाक सही है। क्या पुराने दौर की साफ-सुथरी कॉमेडी आज भी सफल हो सकती है? क्या राजनीतिक विषयों पर मजाक की कोई सीमा होनी चाहिए? क्या डबल मीनिंग कॉमेडी आसान रास्ता है? क्या कॉमेडी का स्तर गिर रहा है या सिर्फ उसका फॉर्म बदल रहा है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: दक्षिणी लेबनान में दो पत्रकारों की मौत; ओमान के पास अमेरिकी जहाज पर IRGC का हमला

08:03 PM, 28-Mar-2026 दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों में दो पत्रकारों की मौत दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में दो पत्रकारों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमलों में पत्रकार अली शोएब और महिला पत्रकार फातिमा फातुनी की मौत हो गई। Journalists Ali Shoaib and Fatima Fatuni have been killed in an Israeli airstrike that targeted a vehicle carrying journalists in Southern Lebanon. Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/MHJQ71qvM6 — Press TV 🔻 (@PressTV) March 28, 2026 दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में दो पत्रकारों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया के मुताबिक हमलों में पत्रकार अली शोएब और महिला पत्रकार फातिमा फातुनी की मौत हो गई। 06:14 PM, 28-Mar-2026 पश्चिम एशिया तनाव: पीएम मोदी ने सऊदी के प्रिंस सलमान से की बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संकट को लेकर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया संकट को लेकर बातचीत की। 06:08 PM, 28-Mar-2026 वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर की बात चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी ने 27 मार्च को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। इस दौरान इशाक डार ने ईरान की ताजा स्थिति और पाकिस्तान के रुख से अवगत कराया। पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों में चीन के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युद्धविराम, युद्ध की समाप्ति और शांति क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 28, 2026 · 2 min · National Desk