उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तकरीबन 1 साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से विधानसभा चुनाव की उड़ान का आगाज कर दिया है। भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के अलावा विकास को हथियार बनाने की तैयारी में है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी और नोएडा एयरपोर्ट को सेंटर पॉइंट बनाकर चुनावी फायदा लेने की योजना बनाई। शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम व सीएम ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों को विकास विरोधी बताया।वर्ष 2017 में जब भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी थी। तब मोदी की प्रचंड लहर थी। इसके बाद चुनाव परिणाम आने पर भाजपा नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की कमान साैंपी थी। पहले पांच साल में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर कई काम किए और इसका फायदा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिला।राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा की बेहतरी को मुख्य मुद्दा बनाया था और सफलता भी मिली थी। दोबारा सत्ता में आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर कई विकास परियोजनाओं को गति दी गई। रिकॉर्ड पांच साल में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का लोकार्पण किया गया।इस लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और विकास का बॉटलनेक बताया।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था पर पूरा काम किया है और अब विकास पर भी बहुत काम हो रहा है। अगले साल विकास की थीम को विधानसभा चुनाव में आगे रखा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिमी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Noida Airport: हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ ही यूपी की सियासत को लगे पंख, विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी तकरीबन 1 साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण से विधानसभा चुनाव की उड़ान का आगाज कर दिया है। भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के अलावा विकास को हथियार बनाने की तैयारी में है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी और नोएडा एयरपोर्ट को सेंटर पॉइंट बनाकर चुनावी फायदा लेने की योजना बनाई। शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम व सीएम ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दोनों को व