'दुश्मन हर घंटे करीब आ रहा था': ईरान से अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू कैसे हुआ? डोनाल्ड ट्रंप ने बताई पूरी कहानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान से अमेरिकी पायलट को बचाने वाले साहसिक ऑपरेशन की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा हमने उसे बचा लिया! मेरे साथी अमेरिकियों, पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक अंजाम दिया। हमारे बहादुर क्रू मेंबर, जिन्हें आप सभी जानते हैं, अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह बहादुर सैन्य अधिकारी दुश्मन की रेखाओं के पीछे, ईरान के खतरनाक पहाड़ों में फंसा हुआ था और दुश्मन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, वह अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर-इन-चीफ, युद्ध सचिव, संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसके ठिकाने पर नजर रखे हुए थे और उसके बचाव की योजना बना रहे थे।राष्ट्रपति के निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने इस अधिकारी को वापस लाने के लिए दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमानों को भेजा। अधिकारी को कुछ चोटें आईं हैं, लेकिन वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।यह उल्लेखनीय बचाव अभियान एक ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही एक अन्य बहादुर अमेरिकी पायलट को भी सफलतापूर्वक बचाया गया था। राष्ट्रपति ने बताया कि इस दूसरे बचाव अभियान की पुष्टि इसलिए नहीं की गई थी ताकि दूसरे अभियान में कोई खतरा न हो। यह पहली बार है जब सैन्य इतिहास में दो अमेरिकी पायलटों को अलग-अलग, दुश्मन के इलाके में गहराई से बचाया गया है।राष्ट्रपति ट्रंप ने दृढ़ता से कहा “हम किसी भी अमेरिकी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेंगे!” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी एक भी अमेरिकी सैनिक के मारे जाने या घायल होने के, इन दोनों बचाव अभियानों को सफलतापूर्वक अंज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Moody's Report: पश्चिम एशिया तनाव का भारत पर पड़ेगा बड़ा असर, बढ़ेगी महंगाई; जीडीपी वृद्धि दर भी गिरेगी

रिपोर्ट के अनुसार, एलपीजी आपूर्ति में बाधा और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से घरेलू स्तर पर असर दिख सकता है। इससे परिवहन लागत बढ़ेगी और खाद्य महंगाई पर भी दबाव पड़ेगा, क्योंकि भारत उर्वरकों के आयात पर निर्भर है। पश्चिम एशिया से भारत में कच्चे तेल का लगभग 55 प्रतिशत और एलपीजी का 90 प्रतिशत से अधिक आयात होता है।मूडीज ने नए वित्त वर्ष में औसत महंगाई दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो 2025-26 के 2.4 प्रतिशत से अधिक है। एजेंसी के अनुसार, भू-राजनीतिक जोखिमों के चलते महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती महंगाई और स्थिर आर्थिक वृद्धि के बीच नीतिगत ब्याज दरों को स्थिर रखा जा सकता है या धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है, जो संघर्ष की अवधि और उसके प्रभाव पर निर्भर करेगा।एजेंसी के मुताबिक निजी खपत में कमी, औद्योगिक गतिविधियों में नरमी और उच्च लागत के कारण निवेश की गति धीमी पड़ सकती है, जिससे विकास दर प्रभावित होगी।ओईसीडी ने भी हाल ही में भारत की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।वहीं ईवाई की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर संघर्ष जारी रहा तो वृद्धि दर में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है।घरेलू रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने वित्त वर्ष 2026-27 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।रिपोर्ट के अनुसार, तेल, गैस और उर्वरकों की ऊंची कीमतों से सरकारी सब्सिडी का बोझ बढ़ेगा और राजस्व पर दबाव पड़ेगा। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से टैक्स संग्रह पर असर पड़ सकता है।भारत का चालू खाता घाटा 2025 में घटकर 0.4 प्रतिशत रहा, लेकिन 2026-27 में इसके 1-1.5 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। महंगे आयात और व्यापार में बाधाओं के कारण यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम का उलटफेर: उत्तर से दक्षिण तक कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले, किसानों पर बढ़ा खतरा; फसल खराब होने की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव दर्ज किया जा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं, जबकि किसानों को फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहां 64.5 से 115.5 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू है और कई स्थानों पर पहले से ही बादल छाए हुए हैं तथा बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और पश्चिमी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम लगातार सक्रिय है। इन सभी मौसमीय प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थिर मौसम की स्थिति बनी हुई है, जिसमें बारिश, तूफान और ओलावृष्टि शामिल हैं।राजस्थान में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर में श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Easter 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं; देशवासियों से की ये अपील

देश के सर्वोच्च नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा ईस्टर की शुभकामनाएं सभी को, खासकर हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को! यीशु मसीह के पुनरुत्थान का यह पवित्र पर्व प्रेम, आशा और वैश्विक भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमें शांति और सामंजस्य के मार्ग पर ले जाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा ईस्टर की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन आशा और नवीनीकरण का प्रतीक है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लाए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालु और सहयोगी बनने के लिए प्रेरित करें और समाज में एकता की भावना मजबूत करें। ईस्टर, यीशु मसीह के मृतकों से पुनरुत्थान की याद दिलाता है और यह पूरे विश्व में आशा, प्यार और नई शुरुआत का संदेश देता है।गप्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा पूर्व उपप्रधानमंत्री और दलित नेता जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जगजीवन राम का देश के प्रति अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपने जीवन को समानता और सामाजिक न्याय के उद्देश्य को समर्पित किया।’ बिहार के रहने वाले जगजीवन राम अपनी प्रशासनिक क्षमता और 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आपातकाल के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Polls: वोटर आईडी चेक करेगी BSF, नियंत्रण में होगा सीसीटीवी; चुनावी ड्यूटी से हटेंगे ये अफसर

बता दें कि पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लगभग ढाई से तीन लाख जवान, उक्त राज्यों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के मकसद से तैनात किए गए हैं। बीएसएफ के आदेशों में कहा गया है कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में यह सुनिश्चित किया जाए कि इंस्पेक्टर और ऊपर के रैंक में कोई भी ऐसा अधिकारी ड्यूटी पर न हो, जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं पांच राज्यों में ड्यूटी दी है। ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर उन्हें तुरंत प्रभाव से बदला जाए। बल की तरफ से अपनी यूनिटों को यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस काम को अविलंब पूरा करें। फ्रंटियर हेडक्वार्टर, जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करेगा।बीएसएफ के एक पुरुष और एक महिला जवान को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर तैनात किया जाए। उनका काम, वोटरों के पहचान पत्रों की जांच करना होगा। वहां पर लगे सीसीटीवी, पूरी तरह से बीएसएफ के दो जवानों के नियंत्रण में रहेंगे। वे जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं। इतनी ही नहीं वे सीसीटीवी की फीड की भी मॉनीटरिंग करेंगे।टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक, इस तरह के आदेश जारी कर चुनाव आयोग के स्थापित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। वोटरों की आईडी चेक करना, यह कार्य परंपरागत रूप से केवल चुनाव आयोग के मतदान अधिकारियों का होता है, न कि अर्धसैनिक बलों का। बीएसएफ डीजी ने प्रत्येक बूथ पर जवानों की तैनाती और क्लोज-सर्किट कैम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

NASA Moon Mission: चांद के करीब पहुंचा आर्टेमिस II, अपोलो 13 का तोड़ेगा रिकॉर्ड; एस्ट्रोनॉट को हुई बड़ी दिक्कत

VIDEO | Artemis II astronauts express happiness while halfway between Earth and the Moon. Reid Wiseman, Artemis II astronaut, says, “Honestly, it is unbelievable to be up here and to see how challenging this mission is and how hard the team is working. We do have a little echo… pic.twitter.com/HV3VerU9T9— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2026 Lock in, we’re Moonbound. Artemis II astronauts are more than halfway to their destination, and preparations for lunar flyby are underway. During their trip around the far side of the Moon, they will capture imagery to share with scientists (and you, too!). pic.twitter.com/T2z4W2XLCt — NASA (@NASA) April 4, 2026 हालांकि मिशन के दौरान एक छोटी परेशानी भी सामने आई है। अंतरिक्ष यान ओरियन का टॉयलेट ठीक से काम नहीं कर रहा है। लॉन्च के बाद से इसमें बार-बार दिक्कत आ रही है। इंजीनियरों को शक है कि पाइप में बर्फ जमने से समस्या हो रही है। फिलहाल अंतरिक्ष यात्रियों को बैकअप तरीके इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। नासा के अधिकारियों का कहना है कि अंतरिक्ष में टॉयलेट सिस्टम संभालना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन टीम इस स्थिति को अच्छे से संभाल रही है।यह मिशन एक नया रिकॉर्ड भी बनाने जा रहा है। आर्टेमिस II करीब 4 लाख किलोमीटर दूर तक जाएगा, जो अब तक इंसानों द्वारा तय की गई सबसे ज्यादा दूरी होगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड अपोलो 13 मिशन के नाम था। इस मिशन की एक खास बात यह भी है कि इसमें कनाडा के जेरेमी हैनसेन शामिल हैं, जो चांद की ओर जाने वाले पहले गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। वहीं क्रिस्टीना कोच पहली महिला और विक्टर ग्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान ने ठुकराया ट्रंप का अल्टीमेटम; संकट के बीच भारत की कूटनीतिक जीत; LPG संकट के दावे और सच्चाई

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन ईरान ने इसे सख्त शब्दों में खारिज कर दिया है। ईरान की सेना के केंद्रीय कमांड खातम अल-अनबिया से जुड़े जनरल अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप के इस बयान को ‘बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और बेवकूफी भरा कदम’ बताया। उनका कहना है कि अमेरिका की इस तरह की धमकियों से ईरान झुकने वाला नहीं है। वहीं दिल्ली में गहराते गैस संकट ने अब छोटे ढाबों और रेहड़ी-पटरी पर खाना बेचने वालों की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। पहले जहां एलपीजी सिलेंडर की नीली लौ पर दाल-रोटी पकती थी, वहां लकड़ी और कोयले के चूल्हे जल रहे हैं। धुएं के बीच खाना बनाना मजबूरी बन गया है और बढ़ती लागत ने छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia: अपने ही बढ़ा रहे कांग्रेस की मुश्किलें; थरूर के बाद सरकार के साथ आनंद शर्मा, कमलनाथ व मनीष तिवारी

यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट से निपटने के तरीके पर सरकार के साथ खड़े नजर आकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले भी कई मौकों पर कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल चुके पार्टी सांसद शशि थरूर के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और मनीष तिवारी ने पिछले कुछ दिनों में पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग राय जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 1 min · National Desk

GT vs RR: रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसा गुजरात, आखिरी ओवर में कैसे देशपांडे ने टाइटंस के मुंह से छीनी जीत?

1 of 5 तुषार देशपांडे-राशिद खान-रवि बिश्नोई - फोटो : PTI Link Copied राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 साई सुदर्शन - फोटो : PTI गुजरात की दमदार शुरुआत 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने जोरदार शुरुआत की और मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोस बटलर (26 रन, 14 गेंद) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। ग्लेन फिलिप्स सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने, जबकि वॉशिंगटन सुंदर चार रन ही जोड़ सके। राहुल तेवतिया ने 12 रन और शाहरुख खान ने 11 रन बनाकर टीम को तेजी देने की कोशिश की। 3 of 5 राशिद खान-कगिसो रबाडा - फोटो : PTI राशिद-रबाडा की कोशिश अंतिम ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों में 43 रन की तेज साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। राशिद ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रबाडा 16 गेंदों म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान

1 of 4 कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी - फोटो : अमर उजाला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई (नाले) में जा गिरी। #WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: As per information received by the Police Control Room Kullu, a traveller vehicle met with an accident near Sojha after falling off the road. A total of 22 persons were on board (20 adults and 02 children). Out of these, 18 persons have been… pic.twitter.com/lWysAJJWy8 — ANI (@ANI) April 4, 2026 यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला चार की मौत, दो लापता, 15 को बचाया गया ताजा जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 of 4 अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में कुल 22 पर्यटक सवार थे और वाहन जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। 4 of 4 रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk