1 of 5 तुषार देशपांडे-राशिद खान-रवि बिश्नोई - फोटो : PTI Link Copied राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई सुदर्शन ने 73 रन बनाए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 साई सुदर्शन - फोटो : PTI गुजरात की दमदार शुरुआत 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने जोरदार शुरुआत की और मैच को आखिरी गेंद तक रोमांचक बनाए रखा। गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 7.6 ओवर में 78 रन जोड़ दिए। कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। जोस बटलर (26 रन, 14 गेंद) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। ग्लेन फिलिप्स सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने, जबकि वॉशिंगटन सुंदर चार रन ही जोड़ सके। राहुल तेवतिया ने 12 रन और शाहरुख खान ने 11 रन बनाकर टीम को तेजी देने की कोशिश की। 3 of 5 राशिद खान-कगिसो रबाडा - फोटो : PTI राशिद-रबाडा की कोशिश अंतिम ओवरों में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने 30 गेंदों में 43 रन की तेज साझेदारी कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। राशिद ने 16 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि रबाडा 16 गेंदों म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
GT vs RR: रवि बिश्नोई की फिरकी में फंसा गुजरात, आखिरी ओवर में कैसे देशपांडे ने टाइटंस के मुंह से छीनी जीत?
1 of 5 तुषार देशपांडे-राशिद खान-रवि बिश्नोई - फोटो : PTI Link Copied राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हरा दिया। शनिवार को आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन लगाए। उनके लिए यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 204 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। उनके लिए साई