तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, तीन ढेर; 2 पुलिसकर्मी घायल
यह वीडियो/ हटाएं ईरान-इस्राइल जंग के बीच हुआ हमला यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अधिक समय से इस्राइल की ईरान के साथ जंग जारी है। इस जंग में ईरान और लेबनान के सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, इस्राइल और अमेरिका के कई सैनिकों को भी जान गंवानी पड़ी है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते दिखा पुलिस अधिकारी रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया है। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। ‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। एक इस्राइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इस्राइल को बताया कि विदश मंत्रालय इन रिपोर्ट्स को देख रहा है। कहां स्थित है यह इस्राइली वाणिज्य दूतावास? यह वाणिज्य दूतावास इस्तांबुल के बेसिकतास इलाके में स्थित है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों का निशाना दूतावास ही था या नहीं। ये भी पढ़ें: वाणिज्य दूतावास में नहीं था कोई कर्मचारी: इस्राइली विदेश मंत्रालय इस्राइली अखबार ‘जेरूसलम पोस्ट’ ने स्थानीय समुदाय के एक सदस्य के हवाले से बताया कि दूतावास पिछले दो साल से बंद था। संभावना है कि वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस्राइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि दूतावास इस समय खाली है। (अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।) यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...