नामांकन के बाद CM ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी रहेगी, 91 लाख का नाम कटना चिंताजनक

ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे बेहद दुख है कि एसआईआर में कई नाम हटा दिए गए हैं। अदालत में याचिका दायर करने के बाद कुछ नाम बहाल किए गए। आदेश के अनुसार, जिन मामलों पर सुनवाई चल रही थी, उन्हें शामिल किया जाना था। लगभग 32 लाख नाम बहाल किए जा चुके हैं, लेकिन शेष 58 लाख मामलों की सुनवाई अभी तक शुरू भी नहीं हुई है।‘‘टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘‘कुछ नाम वैध रूप से हटाए गए हो सकते हैं, जैसे मृत मतदाता, लेकिन लगभग 27.6 लाख मामले अभी भी विचाराधीन हैं। मेरा मानना है कि हर किसी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए। अगर उनके नाम बहाल नहीं किए गए, तो कई लोग वोट नहीं दे पाएंगे। जरूरत पड़ने पर हम फिर से अदालत जाएंगे।‘‘ममता बनर्जी ने ये बयान भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं यहां बचपन से रह रही हूं, मेरा सब कुछ यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद और सलाम करती हूं। मैंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की कामना करती हूं। हम सरकार बनाएंगे।“आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस व्यापक पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से लगभग 91 लाख नामों को हटाया गया है। इस प्रक्रिया में पहले से हटाए गए लगभग 63 लाख नामों को भी शामिल किया गया है। साथ ही न्यायिक निर्णय के बाद अयोग्य घोषित किए गए अतिरिक्त 27 लाख मतदाताओं के नाम भी काटे गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

TMC vs ECI: 'चुनाव आयोग पहुंचे तृणमूल नेताओं को सात मिनट में भगाया गया'; डेरेक ओ ब्रायन ने लगाए गंभीर आरोप

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आज दिल्ली में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। सांसद का आरोप है कि आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने उनसे केवल सात मिनट में बैठक खत्म कर हट जाने को कहा। डेरेक ओ ब्रायन ने बताया आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई। जब हमने उनसे पूछा कि आप अधिकारियों के तबादले कैसे कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाएंगे, बैठक के सात मिनट के भीतर ही उन्होंने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ।’ जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है।सांसद ने आगे चुनौती दी कि चुनाव आयोग वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि बैठक में वास्तव में क्या हुआ। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा हमारे एक सहयोगी ने उन्हें भारत के एकमात्र CEC होने पर बधाई दी जिन पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाने के नोटिस आए हैं। इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त, हिंसा रहित, धमकियों से मुक्त, लालच रहित होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की छापेमारी, बूथ जामिंग या स्रोत जामिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हालांकि चुनाव आयोग ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बैठक के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है।ईसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘सांसद से विनम्रतापूर्वक कहा गया कि कृपया आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: तेहरान में जंग थमने के बाद प्रदर्शन, इस्राइल बोला- सीजफायर में हिजबुल्ला नहीं शामिल

10:39 AM, 08-Apr-2026 ‘बड़े पैसों की कमाई होगी’: संघर्षविराम के बाद बोले ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्षविराम समझौते को एक विश्व शांति के लिए बड़ा दिन करार दिया और कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात व्यवस्था में मदद करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा यह क्षण पश्चिम एशिया के लिए एक नए गोल्डन एज की शुरुआत का संकेत हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा ‘यहां कई सकारात्मक गतिविधियां होंगी। बड़े पैसों की कमाई होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर रहेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा।’ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर संदेश साझा करते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्षविराम समझौते को एक विश्व शांति के लिए बड़ा दिन करार दिया और कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात व्यवस्था में मदद करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा यह क्षण पश्चिम एशिया के लिए एक नए गोल्डन एज की शुरुआत का संकेत हो सकता है।उन्होंने आगे लिखा ‘यहां कई सकारात्मक गतिविधियां होंगी। बड़े पैसों की कमाई होगी। ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। हम हर प्रकार की सामग्री की आपूर्ति करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर रहेंगे कि सब कुछ सुचारू रूप से चले। मुझे भरोसा है कि ऐसा होगा।’ 10:13 AM, 08-Apr-2026 इस्राइल: अमेरिका‑ईरान सीजफायर पर समर्थन, लेकिन इसमें हिजबुल्ला नहीं शामिल इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो‑हफ्ते के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: इराक ने US-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया; होर्मुज से जहाजों को आवाजाही की अनुमति

07:04 AM, 08-Apr-2026 तेहरान में युद्धविराम की खुशी: लोगों ने सड़कों पर झंडे लहराए और जश्न मनाया ईरान की राजधानी तेहरान में लोग युद्धविराम की घोषणा के बाद खुशियों में झूम उठे। वीडियो में दिखा कि लोगों ने ईरानी झंडे लहराए, जयकारे लगाए और जश्न मनाया। यह पल खास इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि शहर पिछले कई हफ्तों से तीव्र हमलों और युद्ध की स्थिति से जूझ रहा था। लोगों की इस उत्सव भरी प्रतिक्रिया से यह साफ दिखाई देता है कि युद्धविराम की खबर ने आम नागरिकों के दिलों में राहत और उमंग पैदा कर दी है। 05:53 AM, 08-Apr-2026 यूएई में मिसाइल हमले का खतरा, एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि वह इस समय मिसाइल हमले के खतरे से निपट रहा है। देश की नेशनल इमरजेंसी, क्राइसिस एंड डिजास्टर अथॉरिटी ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और वे मिसाइल खतरे का जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और केवल सरकारी निर्देशों और अपडेट्स पर ध्यान दें। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देशों पर हमले का खतरा बना हुआ है। 05:37 AM, 08-Apr-2026 इराक ने अमेरिका-ईरान युद्धविराम का स्वागत किया इराक ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। इराक के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कदम से क्षेत्र में तनाव कम होगा और सुरक्षा व स्थिरता मजबूत होगी। मंत्रालय ने कहा कि वह संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थन करता है और सभी पक्षों से अपील की कि वे युद्धविराम का पूरी तरह पालन करें और किसी भी तरह की नई कार्रवाई से बचें। गौरतलब है कि इस संघर्ष के दौरान इराक में ईरान समर्थक समूहों न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: अमेरिका-ईरान में दो हफ्तों का युद्धविराम; आज सीईसी से मिलेंगे TMC नेता; उत्तर भारत में झमाझम बारिश

पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से धधक रहे युद्ध के बीच आखिरकार राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हमलों, मिसाइलों और तबाही के बीच अब हालात बदलते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद अब ईरान ने भी दो हफ्ते के युद्धविराम पर मुहर लगा दी है, जिससे युद्ध की आग पर अस्थायी ब्रेक लगता नजर आ रहा है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इस समझौते की पुष्टि की है। वहीं पश्चिम बंगाल में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। इसका बड़ा कारण राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी है, जिसके चलते राज्य में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी अपने सातवें आसमान पर पहुंचा है। इसी बीच अब एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज यानी बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की तैयारी की है। पार्टी का कहना है कि यह प्रक्रिया कई लोगों के वोट देने के अधिकार को प्रभावित कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

उत्तर भारत में झमाझम बारिश: मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, पारा भी गिरा; जानिए आपके राज्य का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदले मौसम से उत्तर-पश्चिम भारत में मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगह भूस्खलन होने से राजमार्ग समेत कई रास्ते बंद हो गए और सैकड़ों वाहन रास्तों में फंस गए। दिल्ली-एनसीआर यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि, कुछ क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिमपात के साथ भारी बरसात हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी व पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर 30-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। ओडिशा में कई स्थानों और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा दर्ज की गई। झारखंड, तेलंगाना, बंगाल, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, कोंकण और गोवा, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई।नई दिल्ली। पहले से ही जलवायु परिवर्तन की मार झेल रही दुनिया पर इस साल सुपर अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है कि वर्ष 2026 में भारत को भीषण गर्मी और कमजोर मानसून का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अल नीनो के प्रभाव के कारण जून से सितंबर के बीच होने वाली मानसूनी बारिश औसत से कम रहने की आशंका है।स्काईमेट के अनुसार, 2026 में मान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: डोनाल्ड ट्रंप के बाद ईरान ने भी युद्धविराम की पुष्टि की, इस्राइल ने भी जताई सहमति

04:55 AM, 08-Apr-2026 इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। यह रिपोर्ट इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने भी प्रसारित की है। हालांकि इस्राइल या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। यह रिपोर्ट इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने भी प्रसारित की है। हालांकि इस्राइल या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 04:44 AM, 08-Apr-2026 अमेरिका की अवसंरचना पर ईरान समर्थक हैकर्स का हमला, चेतावनी जारी अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसी (CISA), एफबीआई और एनएसए ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है कि ईरान समर्थक हैकर्स ने अमेरिकी अवसंरचना में सेंधमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि इन हैकर्स ने इंटरनेट से जुड़े उपकरणों की कमजोरियों का फायदा उठाकर मशीनों और महत्वपूर्ण सेक्टरों के संचालन में दखल देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमलों का उद्देश्य संचालन को बाधित करना और आर्थिक नुकसान पहुंचाना था। विवरण तो नहीं दिया गया, लेकिन एजेंसियों ने कहा कि जो भी अमेरिकी संस्थान इन उपकरणों का उपयोग करते हैं, उन्हें अपने साइबर सुरक्षा उपायों की जांच करनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान समर्थक हैकर्स और उनके सहयोगी समूह अमेरिका और इज़राइल के महत्वपूर्ण अवसंरचना जैसे बंदरगाह और जल संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं। 04:41 AM, 08-Apr-2026 इस्राइली हमले में लेबनान के ईसाई पार्टी के नेता की मौत लेबनान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict Live: व्हाइट हाउस बोला- ट्रंप के नेतृत्व में ईरान का आतंकवाद जारी नहीं रहेगा

03:10 AM, 08-Apr-2026 व्हाइट हाउस बोला- ईरान के दशकों के आतंकवाद को ट्रंप के तहत जारी नहीं रहने देंगे व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट में कहा है कि ईरान के दशकों से चल रहे आतंकवाद को अब अमेरिका नहीं सहने देगा और यह स्थिति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में बदल जाएगी। 03:07 AM, 08-Apr-2026 बगदाद में ड्रोन के टुकड़ों से दो घायल, घर और कार को भी नुकसान बगदाद शहर की अल-तूज्जार सड़क पर ड्रोन के हिस्से गिरने से दो लोग घायल हो गए। इस घटना में एक घर की दीवार और एक कार को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ड्रोन का मलबा अचानक गिरा और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह घटना बगदाद में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच आई है, और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 02:50 AM, 08-Apr-2026 इस्राइली सेना ने लेबनान के टायर क्षेत्र के निवासियों को घर छोड़ने की चेतावनी दी इस्राइल की सेना ने लेबनान के दक्षिणी टायर जिले के शब्रिहा इलाके में रहने वाले लोगों को तुरंत अपने घर छोड़ने की चेतावनी दी है। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि सेना जल्द ही हिजबुल्ला के खिलाफ इस इलाके में कड़ा कार्रवाई करेगी, और निवासियों को जहरानी नदी के उत्तर में स्थानांतरित होने की सलाह दी। जैसा कि रिपोर्ट किया गया है, इस्राइल की सेना ने पहले भी दक्षिणी लेबनान के बड़े हिस्सों में विस्थापन की चेतावनियां जारी की हैं। इन हमलों के कारण अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। 02:45 AM, 08-Apr-2026 ईरान की दो टूक- वर्षों तक तेल और गैस से वंचित करेंगे ईरान की सैन्य कमांड के प्रवक्ता इब्राहीम जोलफघारी ने कहा है कि उनके देश की सशस्त्र सेनाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप की चेतावनी पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो ‘पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।’ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि ‘किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Conflict Live: पोप ने ट्रंप की धमकी को बताया अस्वीकार्य; ईरान बोला- हमला हुआ तो तुरंत देंगे जवाब

01:08 AM, 08-Apr-2026 पोप ने ट्रंप की ईरान पर धमकी को बताया ‘अस्वीकार्य’ पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी को “सचमुच अस्वीकार्य” बताया है। पोप ने कहा कि नागरिक ढांचों पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने अमेरिकी और अन्य लोगों से अपील की कि वे अपने नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधियों से संपर्क करके युद्ध को रोकने और शांति की दिशा में काम करने की मांग करें। पोप ने जोर देकर कहा कि ईरान की जनता पर ऐसी धमकी पूरी तरह गलत है। 01:07 AM, 08-Apr-2026 बहरीन में सायरन बजे, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील बहरीन की आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि देश में सायरन बज गए हैं। मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों से अपील की है कि वे शांत रहें और सबसे नजदीकी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यह कदम संभावित खतरों या हमलों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। नागरिकों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। 01:05 AM, 08-Apr-2026 इस्राइल पर ईरानी मिसाइलों का नया हमला इस्राइल की सेना ने बताया है कि ईरान की ओर से एक और मिसाइल हमला किया गया है। पिछले चार घंटों में यह चौथी बार है जब मिसाइलों की नई खेप इस्राइल की ओर दागी गई है। सेना अलर्ट पर है और लगातार हालात पर नजर रख रही है। 01:03 AM, 08-Apr-2026 ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान की दो टूक ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। उन्होंने ट्रंप के बयान को भड़काऊ बताते हुए कहा कि यह युद्ध अपराध और नरस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 8, 2026 · 2 min · National Desk