04:55 AM, 08-Apr-2026 इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। यह रिपोर्ट इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने भी प्रसारित की है। हालांकि इस्राइल या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने व्हाइट हाउस के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से बताया है कि इस्राइल भी युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है। यह रिपोर्ट इस्राइल के सार्वजनिक प्रसारक कान ने भी प्रसारित की है। हालांकि इस्राइल या अमेरिकी अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 04:44 AM, 08-Apr-2026 अमेरिका की अवसंरचना पर ईरान समर्थक हैकर्स का हमला, चेतावनी जारी अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसी (CISA), एफबीआई और एनएसए ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है कि ईरान समर्थक हैकर्स ने अमेरिकी अवसंरचना में सेंधमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि इन हैकर्स ने इंटरनेट से जुड़े उपकरणों की कमजोरियों का फायदा उठाकर मशीनों और महत्वपूर्ण सेक्टरों के संचालन में दखल देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमलों का उद्देश्य संचालन को बाधित करना और आर्थिक नुकसान पहुंचाना था। विवरण तो नहीं दिया गया, लेकिन एजेंसियों ने कहा कि जो भी अमेरिकी संस्थान इन उपकरणों का उपयोग करते हैं, उन्हें अपने साइबर सुरक्षा उपायों की जांच करनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान समर्थक हैकर्स और उनके सहयोगी समूह अमेरिका और इज़राइल के महत्वपूर्ण अवसंरचना जैसे बंदरगाह और जल संयंत्रों को निशाना बना सकते हैं। 04:41 AM, 08-Apr-2026 इस्राइली हमले में लेबनान के ईसाई पार्टी के नेता की मौत लेबनान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें