UP : राहुल गांधी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, उनके खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बड़े कानूनी मामले में बड़ी राहत दी है। जस्टिस विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ाई वाले विवादित बयान को लेकर दाखिल याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज होगा और न ही कोई कानूनी कार्यवाही चलेगी। यह मामला पिछले वर्ष कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है। याचिकाकर्ता सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के उस बयान को देशद्रोह की श्रेणी में मानते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि “अब हमारी लड़ाई भाजपा, आरएसएस और खुद ‘इंडियन स्टेट’ से है।” इससे पहले, 7 नवंबर 2025 को संभल की चंदौसी कोर्ट ने इस याचिका को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया था। याची ने निचली अदालत के इसी फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसे अब उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा है।मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 8 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को ओपन कोर्ट में फैसला सुनाते हुए जस्टिस विक्रम डी चौहान ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता की मांग में कानूनी आधार का अभाव है। अदालत के इस रुख से यह साफ हो गया है कि राजनीतिक बयानों में व्यवस्था के विरोध को सीधे तौर पर आपराधिक कृत्य या देशद्रोह के चश्मे से नहीं देखा जा सकता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Hate Speech: 'अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषण नफरत फैलाने वाले नहीं', सुप्रीम कोर्ट में FIR की अपील खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को राहत दी है। अदालत ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ कोई भी संज्ञेय अपराध नहीं बनता। यह फैसला 29 अप्रैल को जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने सुनाया। प्रस्तुत सामग्री और कथित भाषणों की जांच के बाद कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता। भाषण किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं थे। इनमें हिंसा या सार्वजनिक अशांति भड़काने का स्पष्ट तत्व नहीं पाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि:- अदालत ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट का अंतिम निष्कर्ष सही था, लेकिन उसकी तर्क प्रक्रिया (सैंक्शन के आधार पर) पूरी तरह उचित नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि एफआईआर दर्ज करने के लिए पहले से सरकारी अनुमति (सैंक्शन) जरूरी नहीं है। ऐसी अनुमति की आवश्यकता केवल उस चरण में होती है, जब अदालत मामले का संज्ञान लेती है। यदि जांच शुरू करने से पहले ही सैंक्शन को अनिवार्य कर दिया जाए, तो इससे जांच प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अदालत ने कहा कि हेट स्पीच संविधान की भाईचारे की भावना के खिलाफ है और समाज की नैतिक संरचना को कमजोर करती है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि मौजूदा कानून इस मुद्दे से निपटने के लिए पर्याप्त हैं और नए कानून बनाने की जरूरत नहीं है।मामला 2020 में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए कथित भाषणों से जुड़ा था। अनुराग ठाकुर ने जहां ‘देश के गद्दारों को…’ वाली बात कही थी, वहीं प्रवेश वर्मा ने चेतावनी दी थी कि अगर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका गया, तो वह आखिरकार घरों में घुसकर बलात्कार और हत्या करेंगे। जिसके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

मौत भी अलग नहीं कर पाई: बरगी डैम से नौ मृतकों के शव बरामद, छह की तलाश जारी; मां के सीने से लिपटा मिला मासूम

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज बोट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शुक्रवार को बचाव दल ने तीन और शव बरामद किए हैंं। राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि अभी भी कुछ पर्यटक लापता हैं और उन्हें तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 1 min · National Desk

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: फिर घूमा उद्योगों का पहिया, काम पर लौट आए कामगार, श्रमिकों के हक का सवाल अभी अधूरा

श्रमिक आंदोलन के बाद सरकार ने 21 फीसदी बढ़ाया वेतन जिले में लंबे समय से श्रमिकों के वेतन में वृद्धि नहीं हुई। अन्य राज्यों में वेतन वृद्धि के बाद नोएडा के फेज-2 औद्योगिक इलाके से श्रमिकों ने अप्रैल को वेतन वृद्धि की मांग जोरों-शोरों से उठाई। 10 अप्रैल तक बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठा हुए और काम ठप करते हुए आंदोलनरत हो गए। 13 अप्रैल सोमवार की सुबह इसी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। जिससे पूरे नोएडा ही नहीं पूरे गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में हिंसा, अशांति पैदा हो गई और काम ठप पड़ गया था। इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने वाले अराजक तत्वों के चलते श्रमिकों की मांगें पीछे रह गई। हालांकि सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया। प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन दर में 21 फीसदी की वृद्धि कर दी, जिससे ब्रमिकों में काफी हद तक संतोष रहा। कौशल विकास केंद्र से निखारेंगे श्रमिकों के हुनर सीईओ कृष्ण करुणेश ने बताया कि श्रमिकों के जीवन में बदलाव और प्रगत्ति के लिए शहर में कौशल विकास केंद्र व अनुसंधान व विकास केंद्र भी बनेंगे। इनके लिए भी दो प्लॉट प्राधिकरण चिह्नित कर रहा है। सीईओ ने बताया कि नोएडा में श्रमिकों के हुनर को और निखारा जाना व मांग के अनरुप दक्षता का प्रशिक्षण दिलवाया जाना भी बुनियादी जरूरत है। इसे देखते हुए कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे। वहीं अनुसंधान व विकास केंद्र में भी श्रमिकों का हुनर निखारने और दक्षता को विकसित करने से जुड़े कार्यक्रम का संचालन होगा। इन दोनों केंद्र के लिए विस्तृत रूपरेखा अभी तैयार होनी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

बुद्ध पूर्णिमा की बधाई: राष्ट्रपति, PM ने दिए करुणा का संदेश; जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराने की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने संदेश में भगवान बुद्ध के जीवन और उनके शाश्वत विचारों को याद करते हुए कहा कि यह दिन मानवता के लिए गहरे आत्मचिंतन और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा हमें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों की स्मृति कराती है, जो पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत हैं। सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं। शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं। नान्तर्बहिश्च लोकेषु त्वात्मानं दृष्टवान् क्वचित्। आष्टाङ्गिकेन मार्गेण परमां… pic.twitter.com/DrTeabrw93 — Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2026 राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आगे कहा कि करुणा, अहिंसा और ज्ञान पर आधारित भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब विश्व अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार हमें शांति, सहिष्णुता और आपसी सौहार्द के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जो एक बेहतर और संतुलित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के प्रति देश की प्रतिबद्धता अटूट है। उन्होंने अपने संदेश में आशा जताई कि बुद्ध के विचार समाज में आनंद, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने हिंदी में भी संदेश साझा करते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा हमें शां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Commercial Cylinder: कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली में अब 3071.50 रुपये पहुंचा दाम

वहीं, पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश की सरकारी तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बावजूद घरेलू विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह निर्णय एयरलाइनों और उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय मूल्य अस्थिरता से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही, पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की खुदरा कीमतों को भी स्थिर रखा गया है।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आम जनता को प्रभावित करने वाले प्रमुख ईंधनों की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। एटीएफ की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को इनपुट लागत के आधार पर संशोधन किया जाता है। हालांकि, घरेलू एयरलाइनों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय वाहकों के लिए कीमतों में वृद्धि हुई है।आईओसी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें उन उपभोक्ताओं के लिए अपरिवर्तित रहीं, जो कुल खपत का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा हैं। इसी तरह, लगभग 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी (14.2-किलोग्राम सिलिंडर) की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित केरोसिन की कीमतों में भी कोई वृद्धि नहीं हुई है।कुल मिलाकर, पेट्रोलियम उत्पादों का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है जिसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है, जिससे अधिकांश उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हुई है। तेल कंपनियों ने बताया कि मूल्य संशोधन केवल चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित हैं, जिनकी खपत में अपेक्षाकृत छोटा हिस्सा है और जो वैश्विक बेंचमार्क के आधार पर नियमित मासिक समायोजन के अधीन हैं।बयान में यह भी कहा गया है कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

BrahMos Missile: इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति तो लाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 5 से 7 मई तक भारत यात्रा पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। राष्ट्रपति लाम के साथ वियतनाम के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है, जो मुंबई में आर्थिक समझौतों पर चर्चा करेगा। अपनी यात्रा के दौरान वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल बोधगया भी जाएगा। यह दौरा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा होने के उपलक्ष्य में हो रहा है, जिसकी आधारशिला साल 2016 में पीएम मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान रखी गई थी।तो लाम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और राष्ट्रपति, दोनों पदों पर आसीन हैं। वह दशकों में वियतनाम के सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं। इसी महीने राष्ट्रपति बनने के बाद तो लाम का इतनी जल्दी भारत आना यह दर्शाता है कि हनोई अपनी सुरक्षा जरूरतों के लिए नई दिल्ली को कितना महत्वपूर्ण मानता है।प्रस्तावित सौदे में ब्रह्मोस मिसाइल का तट-आधारित जहाज-रोधी संस्करण शामिल है। यह दक्षिण चीन सागर में वियतनाम की रक्षा क्षमताओं को जरूरी मजबूती देगा। भारत और वियतनाम के बीच तमाम रक्षा समझौतों के बाद ब्रह्मोस का सौदा दोनों देशों के सैन्य सहयोग को एक नई ऊंचाई देगा। ब्रह्मोस मिसाइल के इस निर्यात को रूस ने अपनी मंजूरी दे दी है। ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसका विकास भारत और रूस ने साझा तौर पर किया है।फिलीपीन भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला दुनिया का पहला देश है। हाल ही में ब्रह्मोस का ऐसा ही समझौता इंडोनेशिया से भी हुआ है। इन मिसाइलों को इंडोनेशियाई युद्ध पोतों पर तैनात किया जाएगा, जिससे दक्षिण चीन सागर में इंडोनेशिया की स्थिति मजबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Terror Network: पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क बेनकाब, सोलर कैमरों से की जा रही थी सेना के ठिकानों की निगरानी

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (जालंधर) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस नेटवर्क का सरगना है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और उसके साथी पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सोलर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे लगा रहे थे। इन कैमरों के जरिए संवेदनशील स्थान खासकर सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद कैमरों में सिम आधारित कनेक्टिविटी लगी थी। इससे वीडियो मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे संचालकों तक भेजी जा रही थीं। जांच के दौरान कपूरथला से चीन निर्मित सोलर कैमरा उपकरण भी बरामद किए गए हैं।मामले में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ अमृतसर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितनी सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई गईं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि राज्य विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को बेहद अहम मान रही हैं क्योंकि इससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में संवेदनशील सूचनाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।अप्रैल 2026 में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने आईएसआई समर्थित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोलर ऊर्जा से चलने वाले कैमरे विभिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने को बेताब; भारत-PAK संघर्ष और नोबेल पुरस्कार पर कही ये बात

अमेरिका राष्ट्रपति ने दावा करते हुए कहा, ‘‘ईरान के ड्रोन कारखाने लगभग 82% ठप हो चुके हैं। वे समझौता करना चाहते हैं। हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इसलिए उन्हें परमाणु बम नहीं मिला।‘‘डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए मोजतबा खामेनेई के शासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ईरानी शासन ने 42,000 लोगों को मार डाला। मैं किसी न किसी तरह से उस देश को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक क्रूर समूह है, लेकिन हमने उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है, इसलिए हम देखेंगे कि वे कब तक टिक पाते हैं।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने के अपने दावे को दोहराया। उन्होंने कहा, “मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया। लगभग हर मामले में उन्होंने मुझे धन्यवाद पत्र भेजे और नोबेल समिति को भी पत्र लिखे। भारत के मामले में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा- मैंने तीन से पांच करोड़ लोगों की जान बचाई। लेकिन यह संख्या इससे भी अधिक हो सकती थी।“उन्होंने कहा, “दो परमाणु शक्ति संपन्न देश आपस में लड़ रहे थे। 11 विमानों को मार गिराया गया। मैंने इसे टैरिफ लगाकर सुलझाया। मैंने कहा, अगर आप लड़ते रहे तो मैं आप पर टैरिफ लगाऊंगा।” गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदल दिया है। उन्होंने इसका नाम बदलकर अपने नाम पर करते हुए इसे ट्रंप जलडमरूमध्य बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: वंदे भारत कम कर देगी अमरनाथ यात्रियों की थकान, 10 की बजाय पांच घंटे में श्रीनगर पहुंच जाएंगे श्रद्धालु

जम्मू से सीधे श्रीनगर तक वंदे भारत के चलने से घाटी में पर्यटकोंं की संख्या में वृद्धि होगी तो 03 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की थकान भी कम होगी। सड़क मार्ग से करीब दस घंटे की बजाए वंदे भारत से महज पांच घंटे में ही श्रीनगर पहुंच जाएंगे। जम्मू शहर में भी यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों की भीड़ से लगने वाले जाम से काफी निजात मिलेगी। सड़क मार्ग से जम्मू से करीब चार सौ किलोमीटर दूर बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहले श्रीनगर पहुंचना पड़ता है। वहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सुबह पवित्र स्थल की ओर रवाना होते हैं। दो दिन तक सफर करने से थकान के चलते हालत खराब हो जाती है। कुछ तीर्थ यात्री कटड़ा से चलने वाली वंदे भारत से श्रीनगर तक जाते थे लेकिन महज आठ बोगी होने के चलते बमुश्किल सीट मिल पाती थी।अब जम्मू से श्रीनगर तक सुबह 06:20 पर जम्मू से चलने वाली वंदे भारत से श्रद्धालु दिन में 11:10 पर श्रीनगर पहुंच जाएंगे और उसी दिन वहां से करीब 100 किलोमीटर की दूरी बस या कार से तीन-चार घंटे में पूरी कर पवित्र गुफा तक पहुंच जाएंगे। यानी सुबह जम्मू से चले श्रद्धालु शाम तक बाबा बर्फानी के द्वार पर पहुंच जाएंगे।दूसरी ट्रेन दोपहर में 01:20 पर जम्मू से चलकर शाम 06:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। पूरी रात विश्राम के बाद दूसरे दिन सुबह आराम से अमरनाथ पहुंच जाएंगे। इस बार उन्हें कन्फर्म सीट भी मिलेगी क्योंकि बीस कोच वाली एक वंदे भारत में एक बार में 1440 यात्री सफर कर सकते हैं। इन दोनों ट्रेनों के चलने से तीर्थ यात्रियों को राहत मिलेगी तो जम्मू शहर को काफी हद तक भीड़ से निजात। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 1, 2026 · 2 min · National Desk