CPEC: चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट को PAK में लगा झटका, घाटे में डूबी कंपनी तो जड़ा ताला; निकाले सारे कर्मचारी

तीन महीने का वेतन जुर्माना भुगतान बिजली बिल कंटेनर डेमरेज चार्ज रिपोर्ट के अनुसार, हैंगेंग ट्रेड कंपनी (Hangeng Trade Company) ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन यह बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने कहा कि गैर-व्यावसायिक कारणों और संचालन संबंधी समस्याओं के चलते उसका व्यवसाय जारी रखना संभव नहीं था।कंपनी ने दावा किया कि उसने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उत्पादन और निर्यात तो किया, लेकिन उसकी खेप (शिपमेंट) लगातार अटकी रही। इससे व्यापार को भारी नुकसान हुआ। कंपनी के अनुसार, पिछले तीन महीनों से वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में थी, ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।फैक्ट्री बंद करने से पहले कंपनी ने दावा किया कि उसने अपने सभी वित्तीय दायित्व पूरे कर दिए हैं। इसमें शामिल हैं:-हालांकि, कर्मचारियों की नौकरी जाने से स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की एक प्रमुख परियोजना है। कंपनी ने कहा कि उसका निवेश दोनों देशों के सहयोग की भावना से किया गया था, लेकिन स्पष्ट और स्थिर नीति वातावरण की कमी के कारण कारोबार जारी रखना मुश्किल हो गया। कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य के निवेशक ग्वादर जैसी परियोजनाओं में निवेश से पहले जोखिमों का सावधानीपूर्वक आकलन करें। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के चीन दौरे की तैयारी चल रही है। इस दौरे में व्यापार और निवेश पर चर्चा होनी है। ऐसे में इस फैसले ने विदेशी निवेश और CPEC परियोजनाओं की स्थिरता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Water Crisis: देश में गहराया जल संकट, 166 जलाशयों का स्तर 40% से नीचे; ये आठ राज्य ज्यादा प्रभावित

केंद्रीय जल आयोग के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार देश के 166 जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 71.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) रह गया है, जो उनकी कुल क्षमता 183.565 बीसीएम का केवल 38.72 प्रतिशत है। 9 अप्रैल 2026 को यह स्तर 44.71 प्रतिशत था, यानी तीन सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। ये 166 जलाशय देश की कुल अनुमानित जल भंडारण क्षमता 257.812 बीसीएम का लगभग 71.20 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं। इनमें से 20 जलाशय जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 35.299 बीसीएम है।केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अप्रैल की शुरुआत की तुलना में कई प्रमुख नदी बेसिनों में जल स्तर घटा है। गंगा बेसिन 53.8% से गिरकर लगभग 50.01% पर आ गया है। गोदावरी 47.58 से घटकर 40.69% और नर्मदा 46.09 से गिरकर 38.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। कृष्णा बेसिन पहले से ही कमजोर स्थिति में था और अब भी लगभग 22.55% के आसपास बना हुआ है। कावेरी (अब 35.74%) और महानदी (43.51%) में भी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि ताप्ती अपेक्षाकृत संतुलित स्थिति में बनी हुई है।मध्य प्रदेश के जलाशयों में पिछले वर्ष की तुलना में कमी दर्ज की गई है। वहीं गोवा में केवल एक प्रमुख जलाशय होने के बावजूद वहां भी 12 प्रतिशत से अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जो स्थानीय जल उपलब्धता के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत है। कई प्रमुख जलाशयों में गंभीर स्थितिदेश के कई प्रमुख जलाशयों में जल स्तर अत्यंत निम्न स्तर पर पहुंच गया है।असम का खांडोंग जलाशय लगभग 21.16 प्रतिशत पर है, जबकि झारखंड का चंदन डैम पूरी तरह खाली हो गया है। कर्नाटक का तट्टिहल्ला 24.63, केरल का पेरियार 29.21, तमिलनाडु के वैगई 15.17, करायर 49.89 और अलियार 48.89 प्रतिशत नीचे हैं। कुल 166 जलाशयों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Live: लेबनान के प्रधानमंत्री की नफरत भड़काने से दूरी की अपील; दक्षिण लेबनान में इस्राइली हमले तेज

12:45 AM, 03-May-2026 अमेरिका का बड़ा फैसला: जर्मनी से सैनिकों की वापसी अमेरिका ने जर्मनी में तैनात अपने लगभग 5,000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। इस कदम के बाद जर्मनी अपनी सुरक्षा में अमेरिका पर निर्भरता को लेकर दोबारा विचार कर रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, इस फैसले के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय संघ (EU) में बनी कारों पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी से जर्मनी को हर साल करीब 15 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। इससे यूरोप की आर्थिक और रक्षा रणनीति पर भी असर पड़ने की आशंका है। 12:44 AM, 03-May-2026 दक्षिण लेबनान में इस्राइली हमले तेज, घरों में आगजनी का आरोप लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत ज्बैल जिले के बुर्ज कलाविया इलाके पर हवाई हमला किया है। साथ ही इलाके में भारी तोपखाने से गोलाबारी भी की गई। एजेंसी ने यह भी बताया कि सीमा से लगे गांव ख़ियाम में कई घरों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के बिंत ज्बैल जिले के बुर्ज कलाविया इलाके पर हवाई हमला किया है। साथ ही इलाके में भारी तोपखाने से गोलाबारी भी की गई। एजेंसी ने यह भी बताया कि सीमा से लगे गांव ख़ियाम में कई घरों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi: आप से भाजपा में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर गिरफ्तारी का खतरा, घर के चारों तरफ बैरीकेडिंग

हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब में 2 प्राथमिकी दर्ज हुई है। सांसद के खिलाफ पंजाब के 2 अलग-अलग जिलों में अलग-अलग धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों ही प्राथमिकी गैर-जमानती धाराओं में उनके खिलाफ दर्ज हुई हैं। दिल्ली में रह रहे सांसद पर अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच संदीप पाठक अपने दिल्ली के घर से जल्दबाजी में निकलते नजर आए। बता दें कि राघव चड्ढा के साथ आप से बगावत कर संदीप पाठक, बीजेपी में आए हैं।हालांकि सांसाद संदीप पाठक ने मीडिया को दिए अपनी पहले बयान में कहा कि मुझे ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है, न ही किसी पुलिस अफसर ने मुझको इस बारे में सूचित किया है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा में बिताई है। भारत, किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी भी अपने देश के साथ धोखेबाजी नहीं करूंगा, न ही किसी और को ऐसा करने दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि मेरे जैसे किसी शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू की गई है, तो यह सिर्फ उनकी दहशत को दर्शाता है। मैं इसको लेकर और कुछ नहीं कहना चाहता।आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह पहुंची। तिलक मार्ग थाने के थानाध्यक्ष और उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी संदीप पाठक के घर के बाहर मौजूद नजर आए। इसके बाद, संदीप पाठक अपने सरकारी आवास के पीछे के दरवाजे से गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए। पुलिस ने उनके आवास के रास्ते बंद करते हुए बेरीकेड लगा रखे थे।आवास के जिस दरवाजे से संदीप पाठक बाहर निकले, उसके बाहर घास जमी हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि इस दरवाजे का इस्तेमाल आमतौर पर आने-जाने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

Pune: नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म-हत्या के मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग मे जताई चिंता, विरोध-प्रदर्शन जारी

वहीं, इस घटना के खिलाफ जिले में शनिवार की देर रात लोगों ने पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इन लोगों को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया। इस मामले के 65 वर्षीय आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक अदालत ने सात मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, “यह जघन्य अपराध गहरा दुख और आक्रोश पैदा करता है। यह युवा लड़कियों की सुरक्षा के संबंध में गंभीर चिंताएं उजागर करता है।” आयोग ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपराध बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इस मामले का तुरंत संज्ञान लेने, जांच की निगरानी सुनिश्चित करने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआवजा प्रदान करने, पॉक्सो के तहत समयबद्ध आरोप पत्र दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। आयोग ने कहा कि हर लड़की की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।यह भयावह घटना एक मई को पुणे जिले के भोर के नसरापुर इलाके में हुई, जब कथित तौर पर 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नसरापुर की नाबालिग पीड़िता के बलात्कारी और हत्यारे के लिए मौत की सजा का वादा किया है। वहीं, राज्य की विपक्षी पार्टियों ने प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 2 min · National Desk

‘वो सलमान को ही गोली मारने आए थे’, भाईजान के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला?

सुपरस्टार सलमान खान को 2024 में जान से मारने की कोशिश की गई थी। इसी उद्देश्य से उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कराई गई थी। ये बड़ा खुलासा सलमान खान के पर्सनल बॉडीगॉर्ड ने एक विशेष अदालत को बताते हुए किया। इस मामले की सुनवाई पिछले महीने बॉडीगार्ड के पहले गवाह के रूप में बयान के साथ शुरू हुई। 14 अप्रैल 2024 को दो मोटरसाइकिल सवारों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल चुनाव में गड़बड़ी पर EC सख्त: फलता सीट पर दोबारा वोटिंग का फैसला, 285 बूथों पर 21 मई को फिर होगा मतदान

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवालों से जोड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ दल आयोग के निर्णय पर नजर बनाए हुए है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 3, 2026 · 1 min · National Desk

‘वो सलमान को ही गोली मारने आए थे’, भाईजान के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा; जानें क्या है पूरा मामला?

सुपरस्टार सलमान खान को 2024 में जान से मारने की कोशिश की गई थी। इसी उद्देश्य से उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कराई गई थी। ये बड़ा खुलासा सलमान खान के पर्सनल बॉडीगॉर्ड ने एक विशेष अदालत को बताते हुए किया। इस मामले की सुनवाई पिछले महीने बॉडीगार्ड के पहले गवाह के रूप में बयान के साथ शुरू हुई। 14 अप्रैल 2024 को दो मोटरसाइकिल सवारों ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल चुनाव में गड़बड़ी पर EC सख्त: फलता सीट पर दोबारा वोटिंग का फैसला, 285 बूथों पर 21 मई को फिर होगा मतदान

चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवालों से जोड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ दल आयोग के निर्णय पर नजर बनाए हुए है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 1 min · National Desk

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट: विकास के नाम पर विनाश या देश के लिए गेमचेंजर? विरोध के बीच आसान भाषा में समझें सब कुछ

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सुदूर दक्षिणी छोर इन दिनों देश की राजनीति और भू-रणनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंपबेल बे का दौरा करने के बाद केंद्र सरकार के ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ को ‘विकास के नाम पर विनाश’ और ‘देश की प्राकृतिक तथा आदिवासी विरासत के खिलाफ सबसे बड़ा घोटाला’ करार दिया है। एक तरफ विपक्ष और पर्यावरणविद् इसे प्रकृति और आदिवासियों के लिए मौत का फरमान मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ सरकार इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में एक ‘अपरिहार्य सामरिक जरूरत’ बता रही है। कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल (ICTT): गैलाथिया बे में 14.2 मिलियन TEU क्षमता का एक विशाल अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह बनेगा। गैलाथिया बे में 14.2 मिलियन TEU क्षमता का एक विशाल अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह बनेगा। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सैन्य और नागरिक उपयोग (Dual-use) के लिए एक नया हवाई अड्डा बनेगा, जिसकी क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। सैन्य और नागरिक उपयोग (Dual-use) के लिए एक नया हवाई अड्डा बनेगा, जिसकी क्षमता सालाना 1 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। पावर प्लांट: 450 MVA क्षमता का गैस और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। 450 MVA क्षमता का गैस और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इंटीग्रेटेड टाउनशिप: एक नया शहर बसाया जाएगा, जहां भविष्य में 3.36 लाख से 6.5 लाख लोगों के बसने की योजना है। भारत सरकार ‘द्वीपों के समग्र विकास’ (Holistic Development of Islands) कार्यक्रम के तहत ग्रेट निकोबार द्वीप को एक वैश्विक समुद्री और व्यापारिक हब में बदलना चाहती है। इस मेगा-प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 72,000 करोड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk