US: आरोन लुकास बनेंगे अमेरिका के नए कार्यवाहक खुफिया प्रमुख, तुलसी गबार्ड के इस्तीफे के बाद ट्रंप का बड़ा एलान

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड अपने पद से इस्तीफा देने जा रही हैं। वह आने वाली 30 जून को अपना पद पूरी तरह छोड़ देंगी। यह फैसला उन्होंने किसी राजनीतिक कारण से नहीं, बल्कि एक दुखद पारिवारिक स्थिति की वजह से लिया है। उनके पति इब्राहिम को हाल ही में हड्डियों के कैंसर (बोन कैंसर) जैसी दुर्लभ और गंभीर बीमारी का पता चला है। ऐसे मुश्किल समय में अपने पति का साथ देने और उनके इलाज में मदद करने के लिए गबार्ड ने यह बड़ा पद छोड़ने का मन बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपना इस्तीफा साझा करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पति के साथ रहना ही उनके लिए सबसे जरूरी है।तुलसी गबार्ड के पद छोड़ने के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का काम प्रभावित न हो, इसके लिए नई नियुक्ति की घोषणा भी कर दी गई है। राष्ट्रपति ने बताया है कि गबार्ड के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उपनिदेशक आरोन लुकास अब नए कार्यवाहक निदेशक होंगे। आरोन लुकास अब अमेरिका के खुफिया प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। गबार्ड ने अपने पद पर बहुत ही शानदार काम किया है, लेकिन अब उनके जाने के बाद लुकास पर देश की सुरक्षा से जुड़ी यह अहम जिम्मेदारी होगी।गबार्ड के इस भावुक फैसले पर अमेरिका के कई बड़े नेताओं ने उनका पूरा समर्थन किया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गबार्ड को एक सच्ची देशभक्त बताया है। उनका कहना है कि इंसान के लिए परिवार हमेशा सबसे पहले आता है और वे उनके पति के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही सीनेटर लिंडसे ग्राहम, कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टोड ब्लैंच और टर्निंग पॉइंट की सीईओ एरिका किर्क ने भी गबार्ड के काम की जमकर तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ, कैलिफोर्निया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 2 min · National Desk

आसमान से बरस रही आग: दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के, इसमें 26 उत्तर प्रदेश के

और पढ़ें सुबह से रात तक भीषण गर्मी से हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। शुक्रवार सुबह दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में सभी भारत के थे। इनमें भी आधे से अधिक यानी 26 शहर उत्तर प्रदेश के थे। यूपी के दो तिहाई जिले में भीषण तपिश ने बेहाल कर रखा है। शाम को देश के 19 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इनमें भी छह यूपी के थे। 46.4 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं, विदर्भ का ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री के साथ देश में सर्वाधिक गर्म रहा। रात में भी तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार रात 35 शहरों में तापमान 30 डिग्री या उसके आसपास रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

एशियाई विरोधी बयान पर अमेरिका में बवाल: भारतीयों-चीनी समुदाय पर टिप्पणी से घिरे ट्रंप, US संसद में विरोध तेज

और पढ़ें अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के एशियाई समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। अमेरिकी संसद (हाउस) में डेमोक्रेट नेताओं ने एक प्रस्ताव लाकर ट्रंप के बयानों की कड़ी निंदा की है। वॉशिंगटन में डेमोक्रेट सांसद राजा कृष्णमूर्ति, टेड लियू और प्रमिला जयपाल ने यह प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक ऐसे पोस्ट को शेयर किया, जिसमें भारतीय और चीनी मूल के लोगों के खिलाफ ‘नस्लवादी और अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

NEET-UG 2026: फीस रिफंड के लिए एनटीए ने खोला पोर्टल, 27 मई तक छात्र भरें बैंक डिटेल; 21 जून को पुनर्परीक्षा

और पढ़ें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा शुल्क वापसी के लिए उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने शुक्रवार को एक विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की, जिसके जरिए छात्र अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर सकते हैं। यह सुविधा 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

मार्को रुबियो भारत के लिए रवाना: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी, क्वाड देशों की बैठक में होंगे शामिल

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट कर बताया, ‘अभी-अभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का उन्हें फोन आया। वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम दौरे को लेकर उत्साहित हूं!’ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 23, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला

और पढ़ें रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसकी जानकारी दी। उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून 2026 होने की उम्मीद है। अपने इस्तीफे में गबार्ड ने इस पद पर नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए आभार जताया। इस्तीफे में तुलसी गबार्ड ने क्या लिखा? इस्तीफे में उन्होंने लिखा, दुर्भाग्य से मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है, जो 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डी के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। गबार्ड ने कहा कि उनके पति आने वाले हफ्तों और महीनों में बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा, इस समय मुझे सार्वजनिक सेवा से दूर होकर उनके साथ रहना होगा और इस संघर्ष में उन्हें पूरा समर्थन देना होगा। गबार्ड ने आगे कहा, 11 साल के वैवाहिक विवाह जीवन में अब्राहम मेरा सहारा रहे हैं, चाहे पूर्वी अफ्रीका में जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस मिशन पर मेरी तैनाती हो, कई राजनीतिक अभियान हों या फिर इस पद पर मेरी सेवा हो। ये भी पढ़ें: अब्राहम को अकेले नहीं छोड़ सकती: गबार्ड उन्होंने कहा, मेरी ताकत और प्यार ने हर चुनौती में मेरा साथ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पति को अकेले इस संघर्ष का सामना करने के लिए नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने इस पद को बेहद जिम्मेदारी वाला और समय लेने वाला बताया। गबार्ड ने कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय ने अहम प्रगति की है। उन्होंने अभूतपूर्व पारदर्शिता बढ़ाई है और खुफिया समुदाय में ईमानदारी बहाल करने की कोशिश की है। लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

NEET UG: पेपर लीक मामले में 11वीं गिरफ्तारी, सीबीआई ने पुणे की लेक्चर मनीषा हवलदार को लिया हिरासत में

NEET UG: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे की एक लेक्चरर को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार आरोपी मनीषा संजय हवलदार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के फिजिक्स प्रश्नपत्र को चुनिंदा अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का आरोप है। एनटीए की विशेषज्ञ के रूप में थी नियुक्त सीबीआई के मुताबिक मनीषा संजय हवलदार पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला में कार्यरत हैं। जांच एजेंसी ने उन्हें पेपर लीक का एक महत्वपूर्ण “स्रोत” बताया है। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान एजेंसी ने एक और मुख्य आरोपी की पहचान की है, जो नीट यूजी 2026 के फिजिक्स प्रश्नों के लीक होने का स्रोत थी। सीबीआई के अनुसार हवलदार को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया था। इस वजह से उसे फिजिक्स के प्रश्नपत्र तक पूरी पहुंच प्राप्त थी। एजेंसी का आरोप है कि अप्रैल 2026 में उसने फिजिक्स विषय के कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ साझा किए थे। कई जगहों पर छापेमारी सीबीआई ने मंधारे को 16 मई को गिरफ्तार किया था। वह पुणे की एक बॉटनी शिक्षिका हैं और उन पर पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि हवलदार द्वारा साझा किए गए प्रश्न नीट यूजी के फिजिक्स पेपर से मेल खाते हैं। सीबीआई ने बताया कि मामले की जांच के दौरान देशभर के कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एजेंसी फिलहाल इन सभी सामग्री का विस्तृत विश्लेषण कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: 'सरेंडर के लिए आने से पहले जज के कमरे में था समर्थ', त्विषा के वकील के आरोप से मचा हड़कंप

मॉडल त्विषा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शुक्रवार शाम जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह शाम जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। इससे पहले उसने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 22, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील इमाम को राहत नहीं, UAPA में जमानत पर बड़ी बेंच करेगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत ने संकेत दिया कि आदेश शुक्रवार के दौरान या फिर 25 मई को सुनाया जा सकता है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साफ कहा कि दोनों आरोपियों को जमानत से इनकार इसलिए नहीं किया गया क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 21 को कम महत्व दिया गया, बल्कि उनके कथित रोल और मामले की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया था।सुनवाई के दौरान बेंच ने कहा कि वह हालिया फैसलों में की गई टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में कानूनी पहलुओं को व्यापक स्तर पर देखने की जरूरत है। कोर्ट की इस टिप्पणी को यूएपीए मामलों में बेल को लेकर भविष्य की सुनवाई के लिहाज से अहम माना जा रहा है।अदालत ने एक अहम कानूनी सवाल को बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। यह सवाल इस बात से जुड़ा है कि क्या लंबे समय तक जेल में रहना और ट्रायल में देरी, UAPA जैसे सख्त कानूनों के तहत जमानत पर लगी कानूनी पाबंदियों को पीछे छोड़ सकती है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पी बी वराले की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस मुद्दे पर विस्तृत और अधिकारिक फैसला जरूरी है। अदालत ने मामले को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के पास भेजते हुए उचित बड़ी बेंच गठित करने का निर्देश दिया।दिल्ली दंगा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को छह महीने की अंतरिम जमानत भी दी है। हालांकि अदालत ने इसके साथ सख्त शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि आरोपी किसी भी शर्त का उल्लंघन करते हैं, तो अभियोजन पक्ष उनकी जम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी त्विषा का पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट ने दिए आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट में शुक्रवार को त्विषा केस से संंबंधित तीन याचिकाओं में सुनवाई हुई। इसमें से एक याचिका त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करने से संबंधित थी। इस याचिका का निस्तारण करते हुए कोर्ट ने त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पोस्टमार्टम भोपाल में दिल्ली एम्स की टीम करेगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट यह तय करेगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। इससे पहले राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों को भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय से झटका लगा था। परिवार वाले भोपाल एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से सहमत नहीं थे। इसके बाद उन्होंने सत्र न्यायालय में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था। त्विषा शर्मा का 13 मई को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पोस्टमार्टम किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद अब दिल्ली एम्स की टीम त्विषा शर्मा का पोस्टमार्टम करेगी। त्विषा की सास गिरिबाला सिंह त्विषा का पति समर्थ सिंह दरअसल यह बहुचर्चित मामला भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय त्विषा शर्मा की 12 मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से संबंद्ध है। त्विषा का शव उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के एडवोकेट समर्थ सिंह से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही मायके पक्ष ने मानसिक प्रताड़ना, दहेज की मांग और चरित्र पर सवाल उठाए जाने के आरोप लगाए। परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 22, 2026 · 2 min · National Desk