12:14 PM, 30-May-2026 परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपने पैतृक गांव विजयपुर में परिवार सहित पंचायत चुनाव के दौरान मतदान किया। उन्होंने स्थानीय वार्ड उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। मतदान के बाद नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। नड्डा ने विश्वास जताया कि लोग लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, विधायक त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल,स्वदेश ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 11:48 AM, 30-May-2026 झंडूता के बलोह में 101 वर्षीय जैंडा राम ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के खरोटा गांव के 101 वर्षीय जैंडा राम ने पंचायत चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उनके उत्साह एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की सराहना की। जैंडा राम को सम्मानपूर्वक मतदान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें