एनटीए ने चार प्वाइंट्स में दिया स्पष्टीकरण पहला, एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू हैं। दूसरा, सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एनटीए इनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर एजेंसियों को भेज रही है, ताकि ऐसे कंटेंट को जल्द हटाया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। तीसरा, एजेंसी ने बताया कि मामले में कानून-प्रवर्तन और साइबर क्राइम अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है। एनटीए के मुताबिक, फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाना, ऐसे संदेश साझा करना या छात्रों को ठगने की कोशिश करना गंभीर दंडनीय अपराध है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चौथा, एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश पर भरोसा न करें, न किसी को पैसे दें और न ही ऐसे संदेश आगे साझा करें। परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए के सत्यापित माध्यमों और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही जारी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
NEET UG पेपर फिर लीक होने का दावा झूठा: NTA ने चार बिंदुओं में दी सफाई, छात्रों को अफवाह से बचने की दी सलाह
एनटीए ने चार प्वाइंट्स में दिया स्पष्टीकरण पहला, एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी निष्पक्षता पर कोई असर नहीं पड़ा है। सभी अभ्यर्थियों के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू हैं। दूसरा, सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान की जा रही है। एनटीए इनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर एजेंसियों को भेज रही है, ताकि ऐसे कंटेंट को जल्द हटाया जा सके और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके