TMC में बड़ी टूट: ओम बिरला से मुलाकात के बाद काकोली घोष का एलान- त्रिपुरा की NCP में होगा बागी गुट का विलय

इस एलान से पहले रविवार को काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंदोपाध्याय और शताब्दी रॉय सहित टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इन बागी सांसदों ने लोकसभा के भीतर खुद के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने की औपचारिक मांग की है। बागी गुट का दावा है कि उनके साथ टीएमसी के 28 में से 20 से 22 लोकसभा सांसद मौजूद हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से संसद के भीतर उन्हें असली टीएमसी विधायी दल के रूप में मान्यता देने की अपील की है। स्पीकर से मिलने से पहले इन बागी सांसदों ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली आवास पर जाकर लंबी रणनीति बैठक की। इस बैठक में सायोनी घोष और माला रॉय भी शामिल थीं।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि एआईटीसी से चुने गए हम बीस सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। ये बीस सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा हैं। हम नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी में विलय कर रहे हैं। आगे चलकर, हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि हम नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में विलय करेंगे। यह एक क्षेत्रीय पार्टी है। नियम यही है। जब आप पार्टी के 2/3 सदस्यों के साथ अलग होते हैं, तो आप पहले ही दिन उस पार्टी का नाम नहीं मांग सकते। जुलाई में, हम तृणमूल का नाम हमें देने की मांग करेंगे क्योंकि हमारे पास तृणमूल का 2/3 बहुमत है। फिर कोर्ट तय करेगा।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ अपनी मुलाकात पर उन्होंने कहा कि ओम बिरला ने सभी हस्ताक्षरों की पुष्टि की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

दीप्ति शर्मा के 'पंजे' से पाकिस्तान चित: 106 रनों पर ऑलआउट हुई टीम, महिला टी20 विश्वकप में भारत का विजयी आगाज

दीप्ति शर्मा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान चित: 106 रनों पर ऑलआउट हुई टीम, महिला टी20 विश्वकप में भारत का विजयी आगाज स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा-श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि श्री चरणी ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली। भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। मंधाना-हरमनप्रीत ने संभाली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तेज शुरुआत मिली। शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन वह छह रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं और भारत ने 18 रन तक दो विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों के बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की शा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

LoC पर संघर्षविराम उल्लंघन: राजोरी में पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने दिया जवाब; अलर्ट पर भारतीय सेना

राजोरी के डोरिमल-गंभीर मुगला स्थित नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार शाम को को पाकिस्तान सेना की ओर से एक ही दिन में तीन बार अकारण गोलीबारी किए जाने की सूचना है। यह घटना डोरिमल-गंभीर मुगला में भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में सामने आई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

Trump: ईरान डील से पहले इस्राइल के बेरूत हमले पर भड़के ट्रंप, कहा- शांति समझौते को नहीं पहुंचना चाहिए नुकसान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेरूत में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह हमला नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव को और बढ़ाने से बचने की अपील की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि इस्राइल को अपनी सुरक्षा और खतरों से बचाव का अधिकार है, लेकिन जिस हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई, वह बेहद छोटा और महत्वहीन था। उन्होंने कहा कि उस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, न कोई घायल हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ था। ऐसे में यह घटना क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण शांति प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करनी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tensions: ईरान की जब्त 25 अरब डॉलर की संपत्तियां जारी करेगा अमेरिका? जानें कब हो सकता है अंतिम समझौता

ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक ड्राफ्ट समझौता तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंध, परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक राहत जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इस ड्राफ्ट पर सहमति बनने के बाद 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते पर बातचीत की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 1 min · National Desk

राम मंदिर दानराशि गबन मामला: ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारी भी शक के घेरे में, पूछताछ कर सकती है एसआईटी

राम मंदिर दान राशि गबन प्रकरण की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसके दायरे के विस्तार की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामले में केवल कर्मचारियों या बाहरी लोगों की भूमिका ही नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ प्रभावशाली पदाधिकारियों और ट्रस्टियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। बताया जा रहा है कि जिन पांच संदिग्धों के नाम अब तक सामने आए हैं, उनमें से कुछ का संबंध ट्रस्ट के प्रभावशाली लोगों से होने की बात भी सामने आ रही है। इसी वजह से गठित एसआईटी केवल धन के लेन-देन और तकनीकी पहलुओं की ही जांच नहीं करेगी, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि किसी स्तर पर संरक्षण, लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई।प्रारंभिक स्तर पर मामले की पड़ताल ट्रस्ट की ओर से आंतरिक रूप से कराई जा रही थी, लेकिन प्रकरण की गंभीरता और राष्ट्रीय स्तर पर इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए शासन स्तर पर स्वतंत्र जांच की आवश्यकता महसूस की गई। इसके बाद तीन वरिष्ठ अधिकारियों वाली एसआईटी का गठन किया गया, जिसे सात दिन में प्रारंभिक और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देने का दायित्व सौंपा गया है।सूत्रों के मुताबिक एसआईटी यह भी जांच करेगी कि दान राशि के कथित गबन की प्रक्रिया कितने समय से चल रही थी, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी और क्या किसी जिम्मेदार पदाधिकारी की जानकारी या लापरवाही के कारण यह संभव हो पाया। यदि जांच में किसी ट्रस्टी या पदाधिकारी की संलिप्तता अथवा गंभीर प्रशासनिक चूक के प्रमाण मिलते हैं, तो उनके अधिकार सीमित किए जाने या अन्य कार्रवाई की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही जिम्मेदारी और भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।सूत्रों का दावा है कि मामले के उजाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi France LIVE: फ्रांस में 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन, पीएम मोदी ने कहा- हमारे रिश्ते साझा सोच से प्रेरित

04:30 PM, 14-Jun-2026 ‘भारत में दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है’ ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। #WATCH | Nice, France: At ‘Bharat Innovates’ inauguration event, PM Narendra Modi says, “Several VCs (Venture Capitalists) and Industry leaders are a part of this event today. I would like to appreciate young innovators who have come here from India. Instead of walking the old… pic.twitter.com/8qt36vfhzD — ANI (@ANI) June 14, 2026 ‘भारत इनोवेट्स’ के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज इस कार्यक्रम में कई वेंचर कैपिटलिस्ट और इंडस्ट्री लीडर्स शामिल हैं। मैं भारत से आए युवा इनोवेटर्स की तारीफ करना चाहता हूं। पुराने रास्ते पर चलने के बजाय, उन्होंने उसे छोड़कर एक नया रास्ता चुना है। उन्होंने एक नई राह बनाई है। यहां आपको 100-125 स्टार्टअप दिख रहे होंगे, लेकिन भारत में ऐसे दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स का एक बड़ा पूल है। ये सभी स्टार्टअप मिलकर भारत और दुनिया की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं’। 04:22 PM, 14-Jun-2026 भारत पूरी दुनिया के लिए इनोवेशन करता है- पीएम मोदी ‘भारत इनोवेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz: ईरान-अमेरिका समझौते का ड्राफ्ट तैयार, तेल प्रतिबंधों में राहत और परमाणु कार्यक्रम पर सहमति के संकेत

इस प्रस्तावित समझौते के तहत सबसे बड़ा कदम यह है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल देगा। बदले में अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। यह प्रक्रिया समझौता साइन होते ही शुरू हो जाएगी और 30 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी। यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इसका खुलना अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़ी राहत हो सकती है। (ये खबर अपडेट की जा रही है) इस प्रस्तावित समझौते के तहत सबसे बड़ा कदम यह है कि ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी व्यावसायिक जहाजों के लिए खोल देगा। बदले में अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर अपनी नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा। यह प्रक्रिया समझौता साइन होते ही शुरू हो जाएगी और 30 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी। यह रास्ता वैश्विक तेल सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए इसका खुलना अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए बड़ी राहत हो सकती है।(ये खबर अपडेट की जा रही है) ईरान और अमेरिका के बीच एक संभावित समझौते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक ड्राफ्ट समझौता तैयार किया गया है, जिसमें तेल प्रतिबंध, परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक राहत जैसे कई अहम मुद्दे शामिल हैं। इस ड्राफ्ट पर सहमति बनने के बाद 60 दिनों के भीतर एक अंतिम समझौते पर बातचीत की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: अमेरिका-ईरान जंग में अब तक कितने भारतीयों की गई जान, कहां-कब-किसके हमले का शिकार बने देश के लोग?

अमेरिका-ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पहला मौका नहीं है, जब भारतीय किसी हमले या उसकी वजह से जनित किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। अब तक कम से कम ऐसी करीब नौ घटनाओं में 13 भारतवासियों की जान जा चुकी है। इन नौ में से सात घटनाएं ईरान के हमले से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी रहीं, जबकि एक घटना अमेरिका से जुड़ी रही। वहीं एक घटना को लेकर दोनों ही देशों की संदिग्ध भूमिका की जांच जारी है। आइये जानते हैं कि 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद होर्मुज से लेकर खाड़ी के देशों में कितने भारतीय युद्ध के सीधे असर की वजह से जान गंवा चुके हैं… अमेरिका की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य में चार दिन के अंदर तीन बड़े जहाजों (तेल टैंकरों) को निशाना बनाया गया। जिन टैंकरों पर अमेरिका ने हमला किया है, उनमें से सभी में भारतीय नाविक क्रू के तौर पर मौजूद थे। 10 जून को एमटी सेट्टेबेलो पर हुए एक हमले में तो तीन भारतीयों की मौत हो गई। भारत के विदेश मंत्रालय ने इन तीन में से दो हमलों (10 जून और 11 जून के हमले) को लेकर अमेरिका के राजनयिक स्तर के शीर्ष अधिकारी को तलब भी किया और इन घटनाओं पर कड़ा विरोध भी दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि इस मुद्दे को राजदूत सर्जियो गोर के भारत लौटने के बाद एक बार फिर उठाया जा सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चंदे में चोरी: गबन करने में सिर्फ ये 5 नाम या फिर इसके पीछे कोई और भी? SIT को तलाशने होंगे कई जवाब

एसआईटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया, ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन के निर्देश दिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एसआईटी में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसआईटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय प्रबंधन और दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच करेगी। अधिकारियों ने बताया, ट्रस्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी के गठन के निर्देश दिए। जांच पूरी तरह पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए एसआईटी में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एक सप्ताह पहले यह विवाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों से शुरू हुआ था। सपा प्रमुख ने दावा किया कि मंदिर को मिले दान में से करोड़ों रुपये गायब होने की खबरें सामने आ रही हैं। अब तक वित्तीय गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है: चंपत राय उन्होंने मंदिर ट्रस्ट और सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और सुप्रीम कोर्ट से इस पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया था। आरोपों पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पहले ही कहा था कि आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अब तक वित्तीय गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने बताया था, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और ट्रस्ट के प्रतिनिधि नियमित तौर पर ऑडिट कर रहे हैं। हालांकि, शनिवार को ट्रस्ट ने सीएम को पत्र लिखकर एसआईटी जांच की मांग की थी। देर शाम सरकार ने एसआईटी गठित कर दी। एसआईटी को तलाशने होंगे कई जवाब मामला प्रकाश में आने के बाद लगातार इसे दबाने का प्रयास किया गया। ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 14, 2026 · 2 min · National Desk