IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू, हीदर साइगर्स-फीबी मोलकेन्बोर क्रीज पर; भारत ने 209 रन बनाए

08:56 PM, 17-Jun-2026 IND W vs NED W Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। हीदर साइगर्स और फीबी मोलकेन्बोर क्रीज पर मौजूद हैं। नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। हीदर साइगर्स और फीबी मोलकेन्बोर क्रीज पर मौजूद हैं। 08:46 PM, 17-Jun-2026 IND W vs NED W Live Score: भारत की पारी समाप्त भारत ने नीदरलैंड को 210 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह महिला टी20 विश्व कप का किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में नीदरलैंड की ओर से कैरोलीन डी लैंग ने दो विकेट लिए जबकि आइरिस विलिंग, हीदर साइगर्स और मायरेथ वैन डेन रॉड ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत ने नीदरलैंड को 210 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। यह भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह महिला टी20 विश्व कप का किसी भी टीम के द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में नीदरलैंड की ओर से कैरोलीन डी लैंग ने दो विकेट लिए जबकि आइरिस विलिंग, हीदर साइगर्स और मायरेथ वैन डेन रॉड ने एक-एक सफलता अपने नाम की। 08:28 PM, 17-Jun-2026 IND W vs NED W Live Score: भारत को चौथा झटका भारत को चौथा झटका यास्तिका के रूप में लगा। वह सिर्फ तीन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

UK-India FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, व्यापार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 15 जुलाई 2026 से लागू हो जाएगा। दोनों देशों ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत और ब्रिटेन के कारोबारियों को बड़े स्तर पर शुल्क (टैरिफ) में राहत मिलेगी और दोनों देशों के बीच व्यापार को नई गति मिलेगी। यह समझौता हस्ताक्षर होने के बाद सबसे तेजी से लागू होने वाले व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। अब कारोबारियों के पास इसकी तैयारियां पूरी करने के लिए 28 दिन का समय है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 1 min · National Desk

Ayodhya: नृपेंद्र मिश्र बोले- राम मंदिर में की जानी चाहिए अनुभवी कार्याधिकारी की नियुक्ति, बोले- मामला गंभीर

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानराशि में गड़बड़ी और उसकी जांच के लिए गठित एसआईटी की पड़ताल के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान सामने आया है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा है कि राम मंदिर जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के धार्मिक केंद्र के प्रबंधन के लिए जल्द से जल्द एक अनुभवी और सक्षम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अथवा विशेष कार्याधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए, जिसे प्रबंधन संचालन में पर्याप्त स्वतंत्रता प्राप्त हो। राम मंदिर में दानराशि विवाद पर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि यदि विवाद मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा है तो स्वाभाविक रूप से मंदिर की सेवा और व्यवस्थाओं से जुड़े सभी लोगों को दुख होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भूमि क्रय से जुड़ा एक मामला सामने आया था। उस समय ट्रस्ट की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी और भविष्य में भूमि खरीद की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि वह घटना एक प्रकार की चेतावनी थी कि यदि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता नहीं होगी तो कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान प्रकरण पहले की तुलना में अधिक गंभीर चुनौती है। कहा कि एसआईटी अपनी रिपोर्ट निर्धारित समय में प्रस्तुत करेगी और सभी तथ्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन धर्म का अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बन चुका है। इसलिए यहां का प्रशासन और प्रबंधन देश के अन्य प्रमुख मंदिरों की तुलना में सर्वोच्च स्तर का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के सुचारु संचालन के लिए एक ऐसे अनुभवी अधिकारी की आवश्यकता है जो ट्रस्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi Kota Visit Live: राहुल गांधी कोटा पहुंचे, पेपरलीक से जुड़े मुद्दे पर छात्रों से करेंगे बात

04:35 PM, 17-Jun-2026 कोटा का आयोजन पूरी तरह छात्र-केंद्रित, कांग्रेस नेताओं के प्रवेश पर रोक कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, यहां वे चयनित विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत भी कोटा से ही की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें केवल विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी। आयोजन को पूरी तरह छात्र-केंद्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एयरपोर्ट से स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचे, यहां वे चयनित विद्यार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित इस कार्यक्रम में राहुल गांधी सीधे विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कांग्रेस के देशव्यापी छात्र संवाद अभियान की शुरुआत भी कोटा से ही की जा रही है। कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें केवल विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को कार्यक्रम स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी। आयोजन को पूरी तरह छात्र-केंद्रित रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 04:12 PM, 17-Jun-2026 राहुल गांधी का कोटा पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

चार्टर्ड फ्लाइट और 15 करोड़ का दावा: '2022 दोहराया तो चुप नहीं बैठेंगे', टूट की अटकलों पर राउत ने दी चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा, ‘मेरे पास जानकारी है कि सांसदों को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके बाद वे नांदेड़ और पुणे सहित तीन जगहों से चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने इस मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी लिखा है।शिवसेना (यूबीटी) के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से केवल तीन सांसद, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत ही संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। बाकी सांसदों की अनुपस्थिति ने पार्टी में संभावित बगावत और टूट की चर्चाओं को और हवा दे दी है।संजय राउत ने कहा कि अगर 2022 की तरह एक बार फिर पार्टी को तोड़ने की कोशिश की गई तो महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी जैसी पार्टियों को तोड़कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। यदि राजनीतिक दलों को इस तरह तोड़ा जाएगा तो चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।‘उद्धव ठाकरे के नेतृत्व का बचाव करते हुए राउत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कड़ी मेहनत कर सांसदों को चुनाव जिताया है। उन्होंने संभावित बागी सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर किसी को पार्टी छोड़कर दूसरी तरफ जाना है तो पहले सांसद पद से इस्तीफा दें और फिर जनता के बीच जाकर जनादेश लें।‘इस बीच पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। सावंत ने कहा, ‘अब तक किसी भी सांसद ने हमें आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि वह पार्टी छोड़ र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Deal: 'अभी समझौता पक्का नहीं', ट्रंप ने ईरान को फिर चेताया, कहा- समझौता पसंद नहीं आएगा तो बरसाएंगे बम

अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुए समझौते को लेकर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ समझौता अभी अंतिम नहीं है और यदि ईरान ने तय शर्तों का पालन नहीं किया तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप के इस बयान ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका-ईरान समझौते पर संशय बरकरार ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या यह समझौता अंतिम है, तो उन्होंने जवाब दिया, “नहीं, यह अंतिम नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह फिलहाल एक समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) है। ट्रंप ने कहा कि अगर मुझे यह पसंद नहीं आया तो हम फिर उन पर गोलीबारी शुरू कर देंगे। उनके सिर पर फिर बम गिराएंगे।" उन्होंने दोहराया कि यदि ईरान ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ट्रंप के इस बयान को ईरान के लिए सीधी चेतावनी माना जा रहा है। बाजार और होर्मुज को लेकर ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका-ईरान समझौता बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि किसी को पूरी जानकारी नहीं है कि इसमें क्या है, लेकिन यह बहुत मजबूत समझौता है। ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से सबसे ज्यादा खुशी वैश्विक बाजारों को हुई है। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अगले एक-दो दिनों में पूरी तरह खुल जाएगा। होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है और यहां सामान्य स्थिति लौटने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल बाजार को राहत मिल सकती है। क्या अमेरिका ईरान के पुनर्निर्माण में पैसा लगाएगा? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड; 22 से 30 जून तक परीक्षा

UGC NET Admit Card 2026: यजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एनटीए ने 10 जून 2026 को एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी दी थी। अब जारी किए गए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 1 min · National Desk

IND A vs AFG A Live: फिर अर्धशतक नहीं लगा सके वैभव सूर्यवंशी; इतने रन पर हुए आउट; भारत-ए की पहले बल्लेबाजी

भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके। पर प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। भारत की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव और प्रियांश ने 75 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। वैभव 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दावुदजई ने खालिद के हाथों कैच कराया। वहीं, प्रियांश ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बना सके। त्रिकोणीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

Muharram: 'मुहर्रम में शक्ति प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं' योगी बोले- सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर होगा कड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं। इस दौरान किसी अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन, नई परंपरा, कानफोडू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंगलवार को कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीएम ने शांति भंग करने के प्रयासों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं सीएम ने सभी डीएम और एसपी को मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पहले से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, दुर्घटना से बचाव के लिए ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए। 10 से 12 फीट से डीट से अधिक ऊंचे ताजियों की अनुमति न दी जाए। सभी की आस्था का सम्मान हो, लेकिन नई परंपरा स्वीकार्य नहीं होगी। हर गांव हर वार्ड में 21 जून को योग कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दौरान सीएम ने कहा कि इस वर्ष ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम के साथ इसे मनाया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम का प्रदेश भर में सीधा प्रसारण किया जाए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि शामिल हों। सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों एवं 762 नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जहां नहीं, वहां अगले तीन दिन में तैनात किए जाएं सीएमओ अमृत सरोवरों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास हो तथा नगरीय क्षेत्रों के 14 हजार वार्डों में कार्यक्रम स्थलों को चिह्नित करें। इससे पहले 20 जून को शिक्षण संस्थानों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी पुलिस लाइन एवं पीएसी बटालियनों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर सीएम ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 2 min · National Desk

देशभर में बदलेगा मौसम: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में 21 जून तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है। मानसून अभी दिल्ली तक नहीं पहुंचा है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं। हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम और अधिक उग्र रहने की संभावना है। यहां धूलभरी आंधी के साथ हवाओं की गति कुछ जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दृश्यता में कमी आ सकती है।आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के भीतर लगातार आगे बढ़ रहा है। इसकी उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुकी है। अगले चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अधिक क्षेत्रों में मानसून जल्द पहुंच सकता है। मानसून की यह प्रगति खरीफ फसलों की बुवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 17, 2026 · 1 min · National Desk