भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके। पर प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। भारत की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव और प्रियांश ने 75 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। वैभव 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दावुदजई ने खालिद के हाथों कैच कराया। वहीं, प्रियांश ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बना सके। त्रिकोणीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
IND A vs AFG A Live: फिर अर्धशतक नहीं लगा सके वैभव सूर्यवंशी; इतने रन पर हुए आउट; भारत-ए की पहले बल्लेबाजी
भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुकाबले में भारत-ए की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वैभव सूर्यवंशी फिर एक बार अर्धशतक नहीं लगा सके। पर प्रियांश आर्य ने अर्धशतक जमा दिया। फिलहाल कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है। भारत की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव