भारत ने बताया क्यों स्थगित है सिंधु जल संधि?: MEA की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से लगातार उठाए जा रहे सिंधु जल संधि के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देख को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को सीमा-पार आतंकवाद को अपना समर्थन भरोसेमंद और पक्के तौर पर छोड़ना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को फिलहाल राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार

क्या टाइपिंग की गलती जमानत का आधार बन गई? सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर क्या टिप्पणी की? क्या आरोपी पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी? क्या है राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस का पूरा मामला? सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के फैसले को “बेहद चौंकाने वाला” बताया। उन्होंने अदालत को बताया कि यह मामला एक सुनियोजित हत्या का है, जिसमें हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को गहरी खाई में फेंक दिया गया था। उनके अनुसार, इस वारदात में सोनम समेत अन्य आरोपी भी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थीं और बाद में उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार की गई थीं। सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि मामले में 94 गवाह हैं और मुकदमे की सुनवाई जारी है।सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट ने केवल इस आधार पर सोनम को जमानत दी कि गिरफ्तारी दस्तावेजों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) की जगह गलती से धारा 403(1) लिख दी गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता में धारा 403 अस्तित्व में ही नहीं है और यह सिर्फ टाइपिंग की त्रुटि थी। मजिस्ट्रेट ने गिरफ्तारी के समय आरोपी को हत्या के आरोप और गिरफ्तारी के आधार स्पष्ट रूप से बताए थे। इसलिए केवल एक तकनीकी गलती के आधार पर जमानत देना उचित नहीं माना जा सकता।सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरश ने कहा कि पहली नजर में हाईकोर्ट के फैसले को लेकर अदालत के मन में कुछ सवाल हैं। उन्होंने आरोपी पक्ष से पूछा कि जब पहले की जमानत याचिकाओं में गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए जाने का मुद्दा नहीं उठाया गया, तो बाद में अचानक यही आधार कैसे बना। अदालत ने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: टैरिफ की धमकी से ट्रंप ने कितने युद्ध रुकवाए? भारत-पाकिस्तान जंग पर फिर दोहराया पुराना बयान

क्या बोले ट्रंप, कैसे किया भारत-पाकिस्तान का जिक्र? क्या पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का भी किया जिक्र? ट्रंप के युद्ध रुकवाने वाले दावे पर भारत क्या कहता आया? ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया चैनल सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्ध रुकवाए और इनमें से पांच केवल टैरिफ की चेतावनी देकर रोके गए। उन्होंने भारत और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए दावा किया कि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश युद्ध की कगार पर थे, लेकिन आर्थिक दबाव की चेतावनी के बाद तनाव कम हो गया। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह लगातार अपनी व्यापार नीति और टैरिफ को प्रभावी कूटनीतिक हथियार बता रहे हैं।ट्रंप ने इंटरव्यू में कहा, “मैंने आठ युद्ध रोके। भारत और पाकिस्तान भी उनमें शामिल हैं। अगर आप लड़ाई जारी रखेंगे तो मैं आपके देश पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा। मैंने यही बात भारत से भी कही और पाकिस्तान से भी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि दोनों देशों के बीच हालात बेहद गंभीर हो चुके थे और युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता था। ट्रंप ने कहा कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और टकराव की स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी।ट्रंप ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनकी भूमिका की सराहना की थी। ट्रंप के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने उनसे कहा था कि उन्होंने इस युद्ध को रोककर कम से कम तीन करोड़ लोगों की जान बचाई। इसके अलावा ट्रंप ने यह भी दावा किया कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे और दोनों देश व्यापक युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। हालांकि उन्होंने अपने इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक साक्ष्य पेश नहीं किया।भारत सरकार पह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

Ayatollah Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे में शामिल नहीं होंगे मोजतबा, धमकियों के बीच क्यों बदली गई रणनीति?

ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता के जनाजे में सार्वजनिक रूप से शामिल नहीं होंगे। इसकी वजह सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताओं को बताया गया है। ईरान के भारत स्थित प्रतिनिधि आयतुल्ला हाकिम इलाही ने कहा कि इस्राइल से संभावित खतरे और निगरानी के जोखिम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्या सुरक्षा खतरे के कारण लिया गया यह फैसला? आयतुल्ला हाकिम इलाही के मुताबिक, मौजूदा हालात में सार्वजनिक कार्यक्रम में मोजतबा खामेनेई की मौजूदगी सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरी मानी गई। उनका कहना है कि इस्राइल की ओर से संभावित हमले या निगरानी की आशंका को देखते हुए अंतिम संस्कार में उनकी उपस्थिति टालने का निर्णय लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, अली खामेनेई का जनाजा चार जुलाई से नौ जुलाई के बीच ईरान और इराक के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी जाएगी। ईरान ने अमेरिका और इस्राइल को क्या चेतावनी दी? ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस्राइल को नियंत्रित करें। उन्होंने कहा कि यदि ईरान के नेतृत्व या जनता को किसी तरह की धमकी दी गई तो उसका तत्काल और शक्तिशाली जवाब दिया जाएगा। अराघची का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कथित तौर पर मोजतबा खामेनेई को निशाना बनाए जाने जैसी टिप्पणी की थी। ईरान ने इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती माना है। क्या पश्चिम एशिया में कूटनीतिक कोशिशें भी जारी? तनाव के बीच कूटनीतिक प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

वेनेजुएला में चमत्कार: आठ दिन बाद मलबे से जिंदा निकला सुरक्षा गार्ड, भूकंप में अब तक 2,295 लोगों की मौत

वेनेजुएला में 24 जून को आए दो भीषण भूकंपों के आठ दिन बाद एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे देश को उम्मीद की नई किरण दी। बचाव दल ने 43 वर्षीय सुरक्षा गार्ड हर्नान अल्बर्टो गिल फ्लोरेस को एक ढही हुई इमारत के बेसमेंट से जिंदा बाहर निकाल लिया। वह पिछले आठ दिनों से मलबे के नीचे फंसा हुआ था। बचावकर्मियों ने गुरुवार तड़के करीब 100 घंटे तक लगातार चले अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जब उसे स्ट्रेचर पर ऑक्सीजन मास्क के साथ बाहर लाया गया तो वहां मौजूद लोगों और अलग-अलग देशों से आए राहतकर्मियों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। कई बचावकर्मी खुशी से गले मिले और इस पल को चमत्कार बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Spain vs Austria: स्पेन की एकतरफा जीत, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर पार की नॉकआउट की बाधा; ओयरजाबल ने बिखेरी चमक

Spain vs Austria: स्पेन की एकतरफा जीत, ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर पार की नॉकआउट की बाधा; ओयरजाबल ने बिखेरी चमक फीफा विश्व कप 2026 के राउंड-ऑफ-32 के मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिकेल ओयरजाबल ने दो गोल दागे, जबकि पेड्रो पोरो ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब स्पेन का सामना छह जुलाई को डलास में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। पहले हाफ में स्पेन ने बनाई मजबूत बढ़त मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले ही मिनट में लामिन यमल ने गोल पर शॉट लगाकर ऑस्ट्रिया के डिफेंस को सतर्क कर दिया। इसके बाद स्पेन लगातार हमले करता रहा। मार्क कुकुरेला ने कॉर्नर पर गेंद को गोल में पहुंचाया, लेकिन गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर पर फाउल के कारण रेफरी ने गोल रद्द कर दिया। 36वें मिनट में कुकुरेला के शानदार लो-क्रॉस पर मिकेल ओयरजाबल ने फर्स्ट-टच फिनिश के साथ गेंद को नेट में पहुंचाकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के अंत तक एलेक्स बाएना की फ्री-किक क्रॉसबार से टकराई, जबकि यमल के एक और प्रयास को श्लेगर ने शानदार बचाव से रोक दिया। दूसरे हाफ में पोरो और ओयरजाबल ने दिलाई बड़ी जीत दूसरे हाफ की शुर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

MoD: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पद संभालने के बाद की पहली औपचारिक मुलाकात

भारतीय सेना के नए प्रमुख (थल सेनाध्यक्ष) जनरल धीरज सेठ ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद यह उनकी रक्षा मंत्री के साथ पहली औपचारिक बैठक थी। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्री कार्यालय ने अपने पोस्ट में कहा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने कर्तव्य भवन-2 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Indra Nooyi: इंद्रा नूयी का विवादित बयान, भारत को बताया 'अव्यवस्थित देश'; कहा- वहां मैं सीईओ नहीं बन पाती

पेप्सिको की पूर्व चेयरमैन और सीईओ इंद्रा नूयी के हालिया बयान ने भारत को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भारत को ‘अव्यवस्थित देश’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि ‘भारत की खूबसूरती इसी अव्यवस्था में है’। यह बातचीत उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस के साथ की, जहां उन्होंने भारत और चीन की तुलना करते हुए अपने विचार रखे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 1 min · National Desk

Amarnath Yatra: जम्मू से पहला जत्था रवाना, अमरेश्वर धाम की ओर बढ़े श्रद्धालु; आज करेंगे महादेव के दर्शन

हिमालय की पहाड़ियों में स्थित अमरेश्वर धाम में विराजे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने कदम बढ़ा दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार सुबह करीब पांच बजे जम्मू के भगवतीनगर आधार शिविर से 4,822 भक्तों के पहले जत्थे को रवाना किया। 259 वाहनों से ये श्रद्धालु शाम को पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंच गए। शुक्रवार सुबह ये सभी आधार शिविर से अन्य श्रद्धालुओं के साथ पवित्र गुफा की ओर रवाना हो जाएंगे और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। 4,822 कुल तीर्थयात्री 3,707 पुरुष श्रद्धालु 816 महिला श्रद्धालु 16 बच्चे 246 साधु 37 साध्वी उपराज्यपाल ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दाैरान पूरा माहाैल बाबा बर्फानी के जयघोष, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। हर श्रद्धालु के चेहरे पर जल्द बाबा बर्फानी के दर्शन कर लेने की चमक थी। जम्मू से रवाना हुए जत्थे में 106 बसें, 39 बसों, 111 हल्के वाहन और 3 बाइक व स्कूटर शामिल रहे। जम्मू रवाना हुए भक्त 2,312 बालटाल और 2,510 पहलगाम मार्ग से यात्रा पर गए हैं।उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा आस्था और आध्यात्मिक जागृति का पवित्र मार्ग है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और आनंद लेकर आए। प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, पुलिस, सेना, केंद्रीय सुरक्षा बलों और यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। डीजीपी सुरक्षा और तैयारियां परखीं डीजीपी नलिन प्रभात ने पहलगाम में जाकर अमरनाथ यात्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 3, 2026 · 2 min · National Desk

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में सरेंडर को तैयार गैंगस्टर बिश्नोई? मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की अर्जी

याचिका में क्या बोला अनमोल बिश्नोई? उन्होंने कहा कि वह पहले से ही एक और मामले (NIA) में कानून की कस्टडी में हैं और कोर्ट के उचित आदेश के बिना वह व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि मौजूदा मामले में आत्मसमर्पण को औपचारिक रूप से दर्ज करने और वर्चुअल/फिजिकल रिमांड की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। अनमोल ने कोर्ट से अपनी पेशी के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वारंट जारी करने की रिक्वेस्ट की। याचिका में कहा गया है, ‘इससे अभियोजन पक्ष को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे मुकदमे और कानूनी कार्यवाही में तेजी आएगी और कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा। लॉरेंस बिश्नोई भी मामले में वॉन्टेड अनमोल ने अर्जी में बताया कि मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। उसकी गैर-मौजूदगी में तीन गवाहों से पूछताछ भी हो चुकी है। बाइक सवार विक्की गुप्ता और सागर पाल ने 14 अप्रैल, 2024 की सुबह बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। चौधरी, गुप्ता और पाल, साथ ही सोनू कुमार बिश्नोई, मो. रफीक चौधरी और हरपाल सिंह अभी न्यायिक हिरासत में हैं। एक आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस बिश्नोई भी इस मामले में वॉन्टेड आरोपी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 2, 2026 · 2 min · National Desk