पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीय समुदाय के लोगों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है। राष्ट्रपति प्रबोवो के ‘भारत का डीएनए’ वाले बयान पर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति महोदय, आपने उस समय भी यह बात कही थी और आज फिर इसे दोहराया है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपके अंदर भारत का डीएनए है। मैंने देखा कि इसी बात पर सबसे ज्यादा तालियां बजी थीं। आज भी आपने इस बयान से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। इस एक वाक्य ने भारत के लोगों के दिल को छू लिया। मोदी ने कहा कि यह डीएनए आपसी भरोसे से बना है। यह साझा विरासत और एक-दूसरे से जुड़े इतिहास पर आधारित है। ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ दिल से नहीं, दूरी से भी करीब भारत और इंडोनेशिया’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और इंडोनेशिया सिर्फ दिल से करीब नहीं हैं, बल्कि भौगोलिक रूप से भी पड़ोसी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप और इंडोनेशिया के आचेह के बीच की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। मोदी ने कहा, जरा सोचिए, इंडोनेशिया का एक क्षेत्र भारत के एक द्वीप के ज्यादा करीब है, जबकि भारत के कुछ अपने राज्य उससे ज्यादा दूर हैं। बीमा योजनाओं का जिक्र कर क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में एक योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना चल रही है। इस योजना के तहत सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम में 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत में करीब 60 करोड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Indonesia: 'भारत-इंडोनेशिया साथ बढ़ते हैं तो कुछ कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है', सामुदायिक कार्यक्रम में PM मोदी
पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज सुबह मुझे इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारतीय समुदाय के लोगों का सम्मान है। यह पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत के बीच गहरी दोस्ती का एक और प्रतीक है। राष्ट्रपति प्रबोवो के 'भारत का डीएनए' वाले बयान पर क्या कहा? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, राष्ट्रपति महोदय, आपने उस समय भी यह बात कही थी और आज फिर इसे दोहराया है। आपने उस समय यह भी कहा था कि आपके अंदर भारत का डीएनए है। म