पहाड़ों पर कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट; हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश: अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की सक्रियता चरम पर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में राहत की उम्मीद नहीं है। 12 से 16 जुलाई का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 12 से 16 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिजली गिरने और अंधड़ का अलर्ट विशेष रूप से गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अलर्ट है। बीते 24 घंटे का हाल राज्य के जोगिंद्रनगर में सर्वाधिक 6 सेमी, मनाली में 5 सेमी और सराहन में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई है। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रशासन की अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें मौसम विभाग और तीनों राज्यों के स्थानीय प्रशासनों ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में स्थानीय भूस्खलन, जलभराव, फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के प्रति आगाह किया है। -आम जनता और पर्यटकों से सख्त अपील की गई है कि वे नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी ढलानों से दूर रहें। -बहुत जरूरी न होने पर पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। -किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: नृपेंद्र बोले- 22 जुलाई की बैठक में ट्रस्ट को लेकर हो सकता है फैसला, नहीं कम हुई भक्तों की संख्या

तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के समापन पर नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण और प्रस्तावित संग्रहालय से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण की कुल लागत 1600 से 1800 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, प्रस्तावित राम कथा संग्रहालय के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। इस संग्रहालय की सभी गैलरियों की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी गई है, जिसमें भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़ी देश की प्रमुख नदियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी शुरुआत सरयू नदी से होगी और समापन गुप्तार घाट पर केंद्रित रहेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

'दस कदम, दस का दम': पीएम मोदी की विदेश यात्राओं से भारत को क्या मिला? संबित पात्रा ने गिनाईं 10 उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने रविवार को प्रेस वार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया। इससे पहले वह सेशेल्स भी गए थे। इसी दौरान जापान के राष्ट्राध्यक्ष ने भी भारत का दौरा किया। पात्रा ने कहा कि इन यात्राओं से भारत को क्या हासिल हुआ, इसे आसान भाषा में समझाने के लिए उन्होंने ‘दस कदम, दस का दम’ के रूप में दस प्रमुख उपलब्धियां सामने रखीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

AMC: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए आवेदन 15 जुलाई से शुरू, ऑनलाइन ही भरे जाएंगे फॉर्म

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 में सफल होने वाले 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले केवल वही विद्यार्थी पात्र माने जाएंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम होगी (BPL कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी)। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।वर्ष 2025 में तकरीबन एक लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से सफल हुए 46 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये दिए गए थे।पिछली बार की तरह इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

क्या ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज?: IRGC ने जहाज पर दागी गोलियां, नौसेना बोली- गुजरने की नहीं देंगे अनुमति

आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जब तक क्षेत्र में अमेरिका का हस्तक्षेप जारी रहेगा, तब तक किसी भी जहाज को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।आईआरआईबी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने बयान में कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में विदेशी हस्तक्षेप और नौवहन के लिए कथित “अवैध मार्ग” बनाने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना का दावा है कि कई जहाजों को बार-बार चेतावनी दी गई थी कि वे अपना मार्ग बदलकर स्वीकृत रास्ते से गुजरें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।बयान के अनुसार, एक जहाज ने अपने सिस्टम बंद कर दिए, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ। इसके बाद आईआरजीसी नौसैनिक बलों ने चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और जहाज को रोक दिया। आईआरजीसी नौसेना ने दोहराया कि अगले आदेश तक किसी भी जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।बयान में यह भी कहा गया कि अगर दुश्मन इस घटना को बहाना बनाकर कोई “गलत कदम” उठाता है तो उसे “कड़ा जवाब” दिया जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी कि किसी भी नए हमले या उल्लंघन की स्थिति में सख्त जवाबी कार्रवाई की जाएगी। इसमें क्षेत्र में “दुश्मन के नए ठिकानों” को निशाना बनाना भी शामिल होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 1 min · National Desk

UP Weather: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, लौट सकती है उमस; आज पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। इसे देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका

T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीने बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में दबदबा पूरी तरह बिखरता नजर आया है। पहले आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया किया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जबकि बाकी चारों मैचों में मेजबान टीम ने भारत को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। रोहित-कोहली की वापसी सबसे बड़ी ताकत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम के सामने वनडे सीरीज में वापसी की बड़ी चुनौती है। हालांकि इस बार टीम इंडिया की तस्वीर पूरी तरह अलग होगी, क्योंकि उसकी सबसे बड़ी ताकत रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होने जा रही है। दोनों दिग्गज टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए सिर्फ एक और सीरीज नहीं, बल्कि टी20 की करारी हार का जवाब देने का सबसे बड़ा मौका होगी। टी20 में बुरी तरह फेल रही टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Pune: मोशी इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ, चौथे दिन मलबे से मिले सात और शव; एक अभी भी लापता

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी बयान के अनुसार, हादसे के समय कुल 23 लोग फंस गए थे। इनमें 22 लोग इमारत के भीतर और एक व्यक्ति पास के कचरे के ढेर के नीचे था। हादसे के दौरान इमारत में मौजूद पांच लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि बचाव दल ने उसी दिन नौ अन्य लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया था।राहत एवं बचाव अभियान भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम, पीएमआरडीए अग्निशमन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम चला रही है। नौ जुलाई को बचाव दल ने इमारत में फंसे एक अन्य व्यक्ति भवेश वाणी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों के अनुसार, इमारत की क्षतिग्रस्त और अस्थिर स्थिति के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। मलबा हटाने के लिए 12 एक्सकेवेटर, डंपर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं, लेकिन इमारत के असुरक्षित होने के कारण भीतर पहुंचने में देरी हुई। शुक्रवार देर रात दो अत्याधुनिक डिमोलिशन एक्सकेवेटर मौके पर लाए गए। एनडीआरएफ के तकनीकी मार्गदर्शन में इमारत के अस्थिर कंक्रीट हिस्सों को सावधानीपूर्वक हटाया गया, जिसके बाद बचाव दल अंदर पहुंच सका।शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान अक्षय सावंत (35), सुनील कोरके (40), सनी माने (39), महेश कुंभार (33), नागेश गायकवाड़ (26), रंजीत पाटिल (22) और राहुल गायकवाड़ (35) के शव इमारत के भीतर से बरामद किए गए। सभी को तत्काल पिंपरी के वाईसीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति अब भी पास के कचरे के ढेर के नीचे फंसा हुआ है। उसकी तलाश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

PoK में बढ़ते विरोध ने पाकिस्तान के कश्मीर दावे पर उठाए सवाल: रिपोर्ट में दावा- लोग अब खुलकर उठा रहे हैं आवाज

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंदोलन मई 2023 में बिजली की बढ़ती कीमतों और आटे की कमी के विरोध से शुरू हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने किया, जिसमें व्यापारी, वकील, ट्रांसपोर्टर, छात्र और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल थे। कमेटी ने सरकार के सामने 38 सूत्रीय मांगपत्र रखा था। इसमें सस्ती बिजली, सस्ता आटा, जरूरी सामान पर सब्सिडी और स्थानीय चुनाव व्यवस्था में सुधार जैसी मांगें शामिल थीं।रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का कहना है कि पीओके में बड़ी मात्रा में जलविद्युत उत्पादन होता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें महंगी बिजली दी जा रही है। वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और जरूरी सामान की कमी भी बनी हुई है। इन समस्याओं के कारण लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी, जो अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जून 2026 में मुजफ्फराबाद और रावलाकोट जैसे प्रमुख शहरों में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। इसमें कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने 5 जून को अवामी एक्शन कमेटी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया। इसके नेताओं पर देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए। साथ ही इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं तथा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि पीओके में मुस्लिम समुदाय द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन यह दिखाते हैं कि वहां के लोग अब पाकिस्तान को अपना रक्षक नहीं मानते। कई लोग मानते हैं कि पाकिस्तान के बिना उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Singer S Janaki: दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी थीं। नौ साल की उम्र में किया था स्टेज पर परफॉर्म एस. जानकी का जन्म 23 अप्रैल 1938 आंध्र प्रदेश के मद्रास प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश भारत के समय) में गुंटूर जिले के रेपल्ले तालुक के पल्लापाटला में हुआ था। उनके पिता एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। नौ साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। आगे चलकर शास्त्रीय संगीत सीखा। जब वह 20 वर्ष की हुईं तो अपने एक रिश्तेदार की सलाह पर चेन्नई गईं। वहां पर म्यूजिक कंपोजर आर. सुदर्शनम के साथ एक सिंगर के तौर पर काम किया। उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म ‘विधिइन विलायाट्टु’ से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में 20 भाषओं में गाने गाए। उनका संगीत करियर ही लगभग 60 वर्ष का रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk