यूपी: घोषित हुआ दरोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस वेबसाइट से चेक करें अपना रिजल्ट; मार्च में हुई थी परीक्षा

भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी सूचित किया है कि इस लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नियत तारीख से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से अपने मार्क्स चेक कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और इसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अगले चरणों में सफल रहे अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 4543 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुन लिया गया है। बोर्ड ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूचियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी हैं, जहाँ विज्ञप्ति भी देखी जा सकती है। इसके अलावा, अभ्यर्थी सीधे siupexam25.com/sifinalresults… लिंक के माध्यम से भी अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: कप्तान गिल ने 51 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, श्रेयस के साथ 50+ रनों की साझेदारी

09:16 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: गिल का अर्धशतक भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। 09:15 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: गिल-श्रेयस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। गिल और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। 08:46 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: श्रेयस-गिल की साझेदारी दो झटके लगने के बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। गिल और श्रेयस के बीच साझेदारी पनप रही है। दो झटके लगने के बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को संभाले रखा है। गिल और श्रेयस के बीच साझेदारी पनप रही है। 08:22 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को दूसरा झटका जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। कोहली छह गेंदों पर एक चौकों की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। कोहली छह गेंदों पर एक चौकों की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए। 08:16 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: रोहित पवेलियन लौटे सैम करन ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। रोहित 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने रोहित शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। रोहित 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। 08:09 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: रोहित-गिल की साझेदारी रोहित शर्मा और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के बीच साझेदारी पनप रही है। टीम का स् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

20% टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न: होर्मुज में जहाजों से नहीं होगी वसूली, US राष्ट्रपति ने क्यों वापस लिया फैसला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ हुई ‘बेहद सकारात्मक और उपयोगी बातचीत’ के बाद उन्होंने 20% ’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 1 min · National Desk

विदेश मंत्रालय ने कहा: तय नियमों के तहत जारी किया जाता है पासपोर्ट, देश में कितने फीसदी लोगों के पास दस्तावेज?

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने इस दौरान भारतीय पासपोर्ट, कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपों पर विस्तार से जानकारी दी। सबसे पहले पासपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसे पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत भारत सरकार जारी करती है। इसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों की विदेश यात्रा को नियंत्रित करना है। पासपोर्ट जारी करने से पहले पूरी तरह जांच और तय प्रक्रिया का पालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि देश में अभी भी आठ प्रतिशत से कम लोगों के पास ही पासपोर्ट है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 1 min · National Desk

बिरही-निजमुला मार्ग पर हो रहा भूस्खलन: बिना बारिश के ही दरक रही ‘काली चट्टान’, हर पल बना है दुर्घटना का खतरा

बिरही-निजमुला (गौणा) मार्ग पर परेशानी का सबब बनी ‘काली चट्टान’ एक बार फिर लोगों की चिंता का कारण बन गई है। यहां बिना बारिश के भी रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बेहद जोखिमभरी बनी है। मंगलवार को भी यहां भूस्खलन हुआ। गनीमत रही उस दौरान किसी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी। लोगों ने जिला प्रशासन से यहां स्थायी समाधान कराने की मांग की। यह मोटर मार्ग निजमुला घाटी के ग्राम पंचायत पाणा, ईराणी, झींझी, गौणा, भनाली, मोली, हडुंग, गाड़ी, सैंजी सहित 15 से अधिक गांवों के 15000 से अधिक लोगों की जीवनरेखा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा, सुरेंद्र गड़िया समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2024 में इस स्थान पर पहली बार बड़े पैमाने पर भूस्खलन शुरू हुआ था। पिछले वर्ष यहां करीब एक सप्ताह तक रुक-रुककर मलबा गिरने से सड़क बंद रही थी। Harela: मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश, ध्यान कुटी का किया निरीक्षण यह मोटर मार्ग निजमुला घाटी के ग्राम पंचायत पाणा, ईराणी, झींझी, गौणा, भनाली, मोली, हडुंग, गाड़ी, सैंजी सहित 15 से अधिक गांवों के 15000 से अधिक लोगों की जीवनरेखा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान मोहन सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा, सुरेंद्र गड़िया समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2024 में इस स्थान पर पहली बार बड़े पैमाने पर भूस्खलन शुरू हुआ था। पिछले वर्ष यहां करीब एक सप्ताह तक रुक-रुककर मलबा गिरने से सड़क बंद रही थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah-CM Yogi Meet: गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम योगी, करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा

Delhi: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath met Union Home Minister Amit Shah in Delhi. (Source: HMO India) pic.twitter.com/9mhvEp4puT— IANS (@ians_india) July 14, 2026 मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। (ये खबर अपडेट की जा रही है) मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।(ये खबर अपडेट की जा रही है) अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप बोले- साजिश हुई, कोर्ट जाएंगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। नामांकन खारिज होने की जानकारी मिलते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। तेज प्रताप ने लगाया साजिश का आरोप निर्वाची पदाधिकारी से मिलने के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार के साथ साजिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर वीणा मानवी का नामांकन रद्द कराया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम कोर्ट जाएंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हमारी उम्मीदवार के साथ अन्याय हुआ है और हमें न्याय जरूर मिलेगा।” ये भी पढ़ें- नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी जानकारी के मुताबिक, वीणा मानवी ने 13 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल की ओर से नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा भी किया। हालांकि, देर शाम उन्हें अदालत से जमानत मिल गई थी। हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप बताया जा रहा है कि वीणा मानवी ने अपने नामांकन के साथ जमा किए गए हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जानकारी नहीं दी थी। इसी वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2009 के एक मामले (837/2009) में वीणा मानवी को पहले ही अदालत से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन इस मामले का उल्लेख हल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड को लगा छठा झटका, शिवम दुबे ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा

05:20 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड को छठा झटका शिवम दुबे ने विल जैक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। जैक्स और रूट के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन शिवम ने जैक्स को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। जैक्स 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने विल जैक्स को आउट कर इंग्लैंड को छठा झटका दिया है। जैक्स और रूट के बीच साझेदारी पनप रही थी, लेकिन शिवम ने जैक्स को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को तोड़ा। जैक्स 19 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। 05:16 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड के 100 रन पूरे इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को लगातार झटके लगे और आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन जो रूट और विल जैक्स के बीच साझेदारी पनप रही है। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड को लगातार झटके लगे और आधी टीम पवेलियन लौट गई। लेकिन जो रूट और विल जैक्स के बीच साझेदारी पनप रही है। 04:59 PM, 14-Jul-2026 IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की आधी टीम 80 रन स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। 16वें ओवर में जोश बटलर के बाद सैम करन चौथी गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने उनका कैच पकड़ा। भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की आधी टीम 80 रन स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। 16वें ओवर में जोश बटलर के बाद सैम करन चौथी गेंद पर शून्य पर आउट हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर केएल रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court Update: वकील पर हमले के मामले स्टेटस रिपोर्ट तलब; लालू यादव की जमानत पर दखल देने से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिवक्ता पंकज शर्मा पर कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस को जांच की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी कहा कि पंकज शर्मा के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को किसी तरह का खतरा नहीं होना चाहिए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसी दिन शीर्ष अदालत ने एक अन्य मामले में चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया और लंबित अपीलों का छह महीने के भीतर निपटारा करने को कहा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि जांच की प्रगति और पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई दूसरी शिकायत की स्थिति पर भी रिपोर्ट दाखिल की जाए। अदालत ने कहा कि यह रिपोर्ट पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) से कम रैंक के अधिकारी द्वारा दाखिल नहीं की जानी चाहिए।मामले का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के सदस्य अधिवक्ता पंकज शर्मा पर 11 जुलाई को उनके घर में घुसकर हमला किया गया था। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और आठ टांके लगाने पड़े।विकास सिंह ने बताया कि पंकज शर्मा ने घर में घुसकर मारपीट किए जाने के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन अगले ही दिन आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिवार को धमकाया। उन्होंने अदालत से कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के साथ ऐसा हो सकता है, तो देश के आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk

Byju's: बायजू रवींद्रन को सिंगापुर हाईकोर्ट से झटका, छह महीने की सजा का फैसला पलटने से जुड़ी याचिका खारिज

सिंगापुर हाईकोर्ट ने संकटग्रस्ट एजुकेशन टेक स्टार्टअप बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ सुनाई गई छह महीने की सजा को पलटने की मांग की थी। सजा के इस आदेश के कारण बायजू तभी सिंगापुर जा सकते हैं जब वे अदालत की ओर से सुनाई गई सजा पूरी करें। बायजू के लॉ फर्म ने क्या बताया? अदालत ने बीते 9 जुलाई को रवींद्रन की याचिका खारिज कर दी। रविंद्रन ने याचिका में सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। बायजू रविंद्र के लॉ फर्म लजारेफ रे बार्स ने यह जानकारी दी है। अदालत ने अवमानना के एक मामले में बायजू के खिलाफ मई में यह सजा सुनाई थी और पिछले पहले महीने इस पर स्टे लगा दिया था। अदालत का फैसला बायजू के लिए कितना अहम? कोर्ट का ताजा फैसला बायजू के मुखिया रवींद्रन के लिए एक झटके की तरह है। एक शिक्षक रहे रवींद्रन ने थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। जिसे बायजू के नाम से जाता है। ऑनलाइन शिक्षा मुहैया कराने वाली उनकी इस कंपनी को भारत में स्टार्टअप्स के लिए एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाता था। बायजू की सफलता के कारण रविंद्रन अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए थे। हालांकि बाद में तीव्र विस्तार और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़ खामियों के कारण कंपनी अर्श से फर्श पर आ गई और इसके खिलाफ एक के बाद एक कई मुकदमे दर्ज हो गए। क्यों संकट में हैं बायजू रवींद्रन? हालांकि कंपनी की कानूनी लड़ाई को देख रहे फर्म लजारेफ रे बार्स के एक अधिवक्ता जे माइकल मैक्नट ने कहा, “रवींद्रन का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर या अनजाने में किसी भी अदालती आदेश का उल्लंघन नहीं किया है और वे उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से हर कानूनी उपाय का पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 14, 2026 · 2 min · National Desk