ठाकरे का राम रक्षा आंदोलन: शिंदे बोले- सियासी सुविधा के लिए उद्धव ने ओढ़ा हिंदुत्व का चोला, और क्या-क्या कहा?

पितृधर्म की अनदेखी: भगवान राम ने पिता के वचन के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया, लेकिन उद्धव ने अपने ही पिता के सिद्धांतों को बीच में छोड़ दिया। भगवान राम ने पिता के वचन के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया, लेकिन उद्धव ने अपने ही पिता के सिद्धांतों को बीच में छोड़ दिया। नैतिक अधिकार खोया: शिंदे के मुताबिक, पिता के आदर्शों को छोड़ने वालों के पास भगवान राम के मूल्यों पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। शिंदे के मुताबिक, पिता के आदर्शों को छोड़ने वालों के पास भगवान राम के मूल्यों पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। पार्टी बचाने की कोशिश: शिंदे ने दावा किया कि ‘राम रक्षा’ आंदोलन भगवान राम के लिए नहीं, बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक पार्टी को बचाने का एक प्रयास है। शिंदे ने दावा किया कि ‘राम रक्षा’ आंदोलन भगवान राम के लिए नहीं, बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक पार्टी को बचाने का एक प्रयास है। उद्धव का पलटवार: नागपुर में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मंदिर बन चुका है, अब उसे लुटेरों से बचाने के लिए एक नए आंदोलन की जरूरत है। नागपुर में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मंदिर बन चुका है, अब उसे लुटेरों से बचाने के लिए एक नए आंदोलन की जरूरत है। फडणवीस से सवाल: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए पूछा था कि वह मंदिर के ‘लुटेरों’ के साथ हैं या राम के ‘रक्षकों’ के साथ। दरअसल, उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित घपले को लेकर ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू किया है। इसी सिलसिले में शनिवार को उन्होंने नागपुर के एक राम मंदिर में पूजा-आरती की। वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ने भाजपा और एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: आरोपी टिन्नू ने कहा- चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार, जब हम जेल में तो वो क्यों है बाहर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव ने पुलिस की पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा, बैंक के साथ मिलकर गणना की प्रक्रिया को सही तरह से पूरा करवाना अनिल मिश्रा की जिम्मेदारी थी। कहा, अगर हम लोग जेल गए हैं तो वह कैसे बच गए? आरोपी टिन्नू यादव ने पुलिस की पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की चोरी में भूमिका से इन्कार किया। लेकिन अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि बैंक के साथ मिलकर गणना की प्रक्रिया को सही तरह से पूरा करवाना अनिल मिश्रा की जिम्मेदारी थी। कहा, अगर हम लोग जेल गए हैं तो वह कैसे बच गए? हालांकि, टिन्नू ने स्वीकार किया कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े हर कार्य में वह शामिल था।मंदिर के संवेदनशील स्थानों पर उसकी बिना रोक-टोक आवाजाही थी। ये अधिकार उसे चंपत राय की वजह से मिले थे। उनके ही निर्देश पर वह दान पात्रों की चाबियां रखता था लेकिन चंपत राय को लेकर कहा कि चोरी की जानकारी उन्हें नहीं थी और न ही वह गणना की देखरेख करते थे। राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू चंपत राय का ड्राइवर था। इसके बावजूद मंदिर प्रबंधन के हर काम में उसका हस्तक्षेप था। वह बिना किसी चेकिंग के मंदिर परिसर में आता-जाता था।पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, टिन्नू ने बताया है कि गणना प्रक्रिया में उसकी भूमिका रहती थी। उसकी मौजूदगी की वजह से सुरक्षाकर्मी या ट्रस्ट से जुड़ा पदाधिकारी गणनाकर्मियों से सवाल-जवाब नहीं करता था। पूछताछ में टिन्नू तमाम सवालों के जवाब नहीं दे सका। इधर-उधर की बातें करता रहा। उसने कई बार खुद को निर्दोष भी बताया। हालांकि, साक्ष्य सामने रखे जाने पर खामोश हो गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

क्या पूर्वोत्तर बनेगा रक्षा निर्माण का गढ़?: पूर्व सेना प्रमुख ने बताई वजह, कहा-सैनिक ही करेंगे युद्ध का फैसला

कोलकाता में व्यान जियो-इकोनॉमिक फोरम (वीजीईएफ) की ओर से आयोजित संगोष्ठी ‘विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक लचीलापन’ को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्वी भारत की क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना होगा।पूर्व सेना प्रमुख सेवानिवृत्त जनरल पांडे ने कहा कि हाल के वर्षों में ड्रोन, सटीक निशाना लगाने वाले हथियार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बाद यह धारणा बनी है कि पारंपरिक युद्ध का दौर खत्म हो रहा है। उन्होंने इस सोच को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक युद्ध की ताकत जरूर बढ़ाती है, लेकिन वह केवल एक सहायक है। किसी भी युद्ध का परिणाम अकेले तकनीक तय नहीं करती। अंतिम निर्णय हमेशा सैनिक के साहस, प्रशिक्षण और नेतृत्व पर निर्भर करता है।पूर्व सेना प्रमुख ने कहा कि कोलकाता और पूर्वोत्तर भारत में रक्षा उद्योग के विकास की जबरदस्त संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि अपने सैन्य करियर के दौरान इस क्षेत्र में चार कार्यकाल बिताने के कारण वह इसकी क्षमताओं को करीब से जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आईआईटी-खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान, कुशल मानव संसाधन और बेहतर औद्योगिक आधार इस क्षेत्र को रक्षा निर्माण का मजबूत केंद्र बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि असम इस दिशा में अच्छी प्रगति कर चुका है और अब पश्चिम बंगाल के पास भी इस अवसर का लाभ उठाने का सही समय है। इसके लिए राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियां अहम भूमिका निभा सकती हैं।जनरल पांडे ने कहा कि आने वाले समय में युद्ध सिर्फ जमीन, समुद्र और आसमान तक सीमित नहीं रहेंगे। साइबर स्पेस, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना युद्ध जैसे नए क्षेत्र भी उतन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Tension: ईरान की दो-टूक, चाबहार पर US का हमला 'युद्ध अपराध'; जंग-टकराव पर GCC और अरब लीग क्या बोले?

ईरान ने दो-टूक लहजे में कहा है कि जंग के बीच चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी सेना का हमला स्पष्ट ‘युद्ध अपराध’ है। इस जंग और टकराव पर GCC और अरब लीग की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ईरानी सेना की कार्रवाई की निंदा करते हुए अरब और खाड़ी देशों ने बढ़ते तनाव पर चिंता जाहिर की है। भारत में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी सेना की कार्रवाई को लेकर कहा, ‘शनिवार को चाबहार स्थित ईरान के शाहिद कलांतरी बंदरगाह पर अमेरिकी हमले में निगरानी टावर नष्ट हो गया। नागरिक और आर्थिक बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाए जाने की ये घटना ‘युद्ध अपराध’ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तान ने तोड़ा संघर्षविराम: राजौरी के बाद पुंछ में गोलीबारी कर घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने दिया जवाब

राजोरी के बाद शनिवार को पाकिस्तान ने पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तत्काल और प्रभावी जवाब दिया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे गोलीबारी थम गई। सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान की चौकियों से यूनिवर्सल मशीन गन (यूएमजी) समेत अन्य हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक फायरिंग जारी रही।इससे पहले शुक्रवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच एलओसी पर तैनात जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देखीं। आशंका है कि पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। इसी दौरान पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी भी शुरू कर दी ताकि उसकी आड़ में आसानी से घुसपैठ कराई जा सके। इस पर पहले से अग्रिम चौकियों पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने स्थिति को भांपते हुए छोटे हथियारों से मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। भारत के कड़े जवाब पर सीमा पार से गोलीबारी बंद हो गई।सुरक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और बलोचिस्तान में बने हालात के बीच नियंत्रण रेखा पर उकसावे की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उनका कहना है कि अतीत में भी पाकिस्तान आंतरिक परिस्थितियों से ध्यान भटकाने के लिए एलओसी पर तनाव बढ़ाने की कोशिश करता रहा है। हालांकि, इस आकलन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश के 33 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट, 45 शहरों में वज्रपात की चेतावनी हुई जारी

उत्तर प्रदेश में शनिवार को पूर्वांचल के साथ दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका से शांति समझौता खत्म?: ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की धमकी, कहा-सिखाएंगे कभी न भूलने वाला सबक

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को ‘कभी न भूलने वाला सबक’ सिखाने की चेतावनी दी है। खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दस्तखत को पूरी तरह अमान्य और रद्दी बताया है। एक महीने पहले हुआ शांति समझौता अब ईरान की तरफ से पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात ईरान के खुफिया ठिकानों और हथियार डिपो पर बमबारी की है। कुवैत के वाटर प्लांट पर दो दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा मिसाइल हमला हुआ है। इराक की सेना ने अपने इरबिल शहर के ऊपर उड़ रहे आत्मघाती ड्रोनों को मार गिराया है। जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने अपनी सीमा में कई ईरानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट किया है। इस युद्ध को रोकने के लिए करीब एक महीने पहले एक समझौता हुआ था। लेकिन क्या वह समझौता अब पूरी तरह खत्म हो चुका है? ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने सरकारी टीवी पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने समझौते की शर्तों को तोड़ा है। इसीलिए ईरान अब इस समझौते की कोई भी बात नहीं मानेगा। इस एलान के बाद पूरे इलाके में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। अब होर्मुज जलमार्ग पर कब्जे की जंग तेज हो गई है। इसी रास्ते से दुनिया का पांचवां हिस्सा कच्चा तेल आता-जाता था। अमेरिकी सेना भी लगातार सात रातों से ईरान के हथियारों के गुप्त भंडारों पर बम बरसा रही है।शनिवार को हुए मिसाइल हमलों से सबसे ज्यादा नुकसान कुवैत को हुआ है। ईरान की मिसाइलों ने कुवैत के एक बड़े तेल कारखाने और खारे पानी को साफ करने वाले प्लांट को निशाना बनाया है। कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के मुताबिक, तेल कारखाने में कई लोग घायल हुए हैं। पानी के प्लांट में भीषण आग लग गई है। इस वजह से वहां ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 19, 2026 · 2 min · National Desk

अमरनाथ यात्रा स्थगित: अब पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला

सुरक्षा समीक्षा के बाद ही शुरू होगी यात्रा प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह निलंबन पूरी तरह से एक एहतियाती कदम है ताकि पहाड़ी रास्तों पर श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के मौसम जनित खतरे का सामना न करना पड़े। मौसम साफ होने और पूरे यात्रा मार्ग की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करने के बाद ही यात्रा दोबारा बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा। यात्रा दोबारा शुरू होने के संबंध में जल्द ही ताजा अपडेट जारी किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम के मिजाज को देखते हुए आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें। गौरतलब है कि मौजूदा अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 3.7 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

TMC Crisis: 'बागी सांसद लौट आएं, मैं एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा', टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की खुली चुनौती

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी छोड़ने वाले नेताओं और सांसदों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे दोबारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी में लौट आते हैं तो वह सिर्फ एक घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सौदा कर लिया है और अब उसी की भाषा बोल रहे हैं। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा के दबाव में कुछ नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आपको पुलिस और जांच एजेंसियों से बचना है तो भाजपा की स्क्रिप्ट के मुताबिक अभिषेक बनर्जी को गाली देनी होगी। तभी आपको राहत मिलेगी’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 1 min · National Desk

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान; 'आर्टिकल 370' बेस्ट फीचर फिल्म; कार्तिक से ममूटी तक इन्हें मिले अवॉर्ड

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड ‘राम-नामी’ (हिंदी) को दिया गया है। नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म ‘मैं निदा’ (हिंदी) बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड एनवायरनमेंट वैल्यूज का अवॉर्ड ‘पिपलांतरी- ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म’ (हिंदी, राजस्थानी और इंग्लिश) को मिला है। बेस्ट एनिमेशन फिल्म नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट एनिमेशन फिल्म का अवॉर्ड ‘टच्ड एज वाटर’ (साइलेंट) को मिला है। इसे जेबी प्रोडक्शंस ने बनाया है। जोशी बेनेडिक्ट ने इसका निर्देशन किया है। आनंद एल राय को अवॉर्ड नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ (हिंदी) के लिए डायरेक्टर आनंद एल राय को मिला है। बेस्ट शॉर्ट फिल्म नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मराठी मूवी ‘हमसफर’ को मिला है। बेस्ट एडिटिंग नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड ‘एनडीए’ (हिंदी) के लिए एडिटर मानवीर जसरोतिया को मिला है। वहीं, बेस्ट साउंड डिजाइन का पुरस्कार ‘ब्लू’ (तमिल) के लिए साउंड डिजाइनर टीएस हरीहर सुधन को मिला है। नॉन फीचर फिल्म्स में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड ‘लाइफ इन लूम’ (तमिल, इंग्लिश, हिंदी, असमिया और बंगाली) के लिए एंडमंड रैनसम को मिला है। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन नॉन-फीचर फिल्म्स में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड ‘ऑन द ट्रेल 41 डिग्री’ (मराठी) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर शिवपाल सिंह कांग को मिला है। बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साल 2024 की नॉन फीचर फिल्म में बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए फराज अली को अवॉर्ड मिला है। उन्हें हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फिल्म ‘ओबूर’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 18, 2026 · 2 min · National Desk