CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले का मैच जारी, मुक्केबाज सचिन अगले दौर में
07:33 PM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 3 Live: लॉन बॉल में पुरुष एकल का मैच शुरू लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल का मुकाबला मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हो रहा है। लॉन बॉल में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले राउंड 3 का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल का मुकाबला मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले से हो रहा है। 06:37 PM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 3 Live: तीसरे दिन भारत का शेष कार्यक्रम तीसरे दिन भारत के दो और इवेंट होने अभी बाकी है जिसमें से एक मेडल इवेंट है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लॉन बॉल का पुरुष एकल सेक्शनल प्ले मैच होगा। इसमें भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले का सामना करेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश करेंगी। तीसरे दिन भारत के दो और इवेंट होने अभी बाकी है जिसमें से एक मेडल इवेंट है। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से लॉन बॉल का पुरुष एकल सेक्शनल प्ले मैच होगा। इसमें भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल मलयेशिया के इज्जात शमीर डजुलकेप्ले का सामना करेंगे। इसके बाद रात 8:15 बजे से आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा समांता महिला टीम और व्यक्तिगत राउंड में चुनौती पेश करेंगी। 05:37 PM, 25-Jul-2026 CWG 2026 Day 3 Live: व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल में मिली हार महिला व्हीलचेयर 3x3 बास्केटबॉल के पूल बी मुकाबले में भारत को वेल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। वेल्स ने भारत को 16-1 से हराय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...