तेज रफ्तार ने ली जान: सेना के अधिकारी का बेटा यशवेंद्र, अमेरिका में करता था पढ़ाई; नाले में गिरी बेकाबू कार

यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था। युवती वसंत कुंज की निवासी है। उसके पिता ओखला में एक निजी कंपनी में साइबर सुरक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि हादसा सड़क पर फिसलन के कारण हुआ। यशवेंद्र और युवती अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 25, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Band LIVE : आज बिहार बंद का असर कैसा-कहां? किन जिलों में इंटरनेट बंद? जानें हर अपडेट

09:22 AM, 25-Jul-2026 बंद से पहले ही पटना में एहतियातन 19 गिरफ्तार बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। 09:09 AM, 25-Jul-2026 NEET Paper Leak है मुद्दा, धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा है मांग नीट पेपर लीक के कारणों की पड़ताल कर दोषियों को सजा देते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने बुधवार को पटना में हंगामा किया था। इस प्रदर्शन के दौरान जमकर तोड़फोड़ और पुलिस-मीडियाकर्मियों से मारपीट की गई थी। इसी कड़ी में आज बिहार बंद है। इस बंद को वामदलों के साथ ही महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी आदि ने समर्थन दिया है। नीट पेपर लीक के कारणों की पड़ताल कर दोषियों को सजा देते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

पेपर लीक पर बड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF, दायरे में UPSC से NTA तक सभी प्रमुख परीक्षाएं

त्वरित न्याय पर रहेगा जोर पेपर लीक गिरोहों का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ, एसटीएफ का एक प्रमुख कार्य अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना भी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे मामलों की अदालतों में त्वरित सुनवाई हो सके, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों में कानून का खौफ पैदा हो। इस कदम को छात्रों के हितों की रक्षा और देश की भर्ती व प्रवेश परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 1 min · National Desk

US Tariffs: ट्रंप ने EU को दी टैरिफ की धमकी; चीन-कनाडा और रूस-यूक्रेन को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर क्या आरोप लगाए? यूरोपीय संघ के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की बात कही? चीन के राष्ट्रपति पर क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध का क्यों जिक्र किया? ट्रंप ने कनाडा पर क्या निशाना साधा? ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के पहले वर्ष में ऊंचे स्तर पर हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान यह स्थिति जारी नहीं रहने दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोप के लिए कोई “पिगी बैंक” नहीं है और वह अमेरिकी कंपनियों तथा अमेरिकी करदाताओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी कंपनियों को “लूटने” की कथित प्रथा की 301 जांच तुरंत शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह संदेश आधिकारिक चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, अमेरिकी कंपनियों और करदाताओं को नुकसान पहुंचाने वाली इस नीति की पूरी जांच की जाएगी।ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ को इस कथित गैरकानूनी और अनैतिक व्यवहार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि लगाए गए दंड पूरी तरह पलट दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ पर जल्द से जल्द बड़ा टैरिफ लगाने की भी उम्मीद है। ट्रंप ने अपने बयान के अंत में कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए इंतजार कीजिए।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में हालिया मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि चीन किसी भी परिस्थिति में इस्लामी गणराज्य ईरान को हथियार नहीं देगा और न ही बेचेगा। ट्रंप ने कहा कि यह बात चीनी कंपनियों पर भी लागू होती है। उन्होंने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Vaishno Devi Yatra: पांच दिन बाद बहाल होगी वैष्णो देवी यात्रा, फिलहाल एक दिन में 10 हजार को दर्शन की अनुमति

पांच दिनों से बंद की गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को शनिवार से श्राइन बोर्ड बहाल करने जा रहा है। श्रद्धालुओं की भीड़ न जुटने पाए, इसके लिए एक दिन में अभी 10 हजार को ही दर्शन करने की अनुमति होगी। डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो रही है। जम्मू-कटड़ा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अचानक न बढ़े इसके लिए जगह-जगह पुलिस के नाके लगाए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा श्राइन बोर्ड मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल, सफाई कर्मचारी और अन्य संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्गों को बहाल करने में जुटी थीं।बाबा बर्फानी के श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। खराब मौसम के कारण पिछले छह दिनों से बंद अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग फिर से बहाल कर दिया गया है। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने बताया कि यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह भगवती नगर आधार शिविर से करीब 8,000 श्रद्धालुओं का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बालटाल मार्ग के लिए रवाना होगा। हालांकि, पहलगाम मार्ग से यात्रा अभी शुरू नहीं होगी और इसके लिए श्रद्धालुओं को कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा।मंडलायुक्त ने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले पांच दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी शनिवार से श्राइन बोर्ड द्वारा पुनः शुरू की जाएगी। फिलहाल प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। जम्मू-कटड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव नियंत्रित रखने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु और सुरक्षित बनी रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

US Tariffs: ट्रंप ने EU को दी टैरिफ की धमकी; चीन-कनाडा और रूस-यूक्रेन को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर क्या आरोप लगाए? यूरोपीय संघ के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की बात कही? चीन के राष्ट्रपति पर क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध का क्यों जिक्र किया? ट्रंप ने कनाडा पर क्या निशाना साधा? ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के पहले वर्ष में ऊंचे स्तर पर हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान यह स्थिति जारी नहीं रहने दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोप के लिए कोई “पिगी बैंक” नहीं है और वह अमेरिकी कंपनियों तथा अमेरिकी करदाताओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी कंपनियों को “लूटने” की कथित प्रथा की 301 जांच तुरंत शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह संदेश आधिकारिक चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, अमेरिकी कंपनियों और करदाताओं को नुकसान पहुंचाने वाली इस नीति की पूरी जांच की जाएगी।ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ को इस कथित गैरकानूनी और अनैतिक व्यवहार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि लगाए गए दंड पूरी तरह पलट दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ पर जल्द से जल्द बड़ा टैरिफ लगाने की भी उम्मीद है। ट्रंप ने अपने बयान के अंत में कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए इंतजार कीजिए।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में हालिया मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि चीन किसी भी परिस्थिति में इस्लामी गणराज्य ईरान को हथियार नहीं देगा और न ही बेचेगा। ट्रंप ने कहा कि यह बात चीनी कंपनियों पर भी लागू होती है। उन्होंने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 2 Live: मुक्केबाज जादूमणि राउंड ऑफ 16 में, पैरा पावरलिफ्टिंग में राजमणि ने किया निराश

11:40 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि का दूसरा प्रयास भी असफल भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तुरबा राजमणि दूसरे प्रयास में भी विफल रहीं। राजमणि को 111 किलो वजन उठाना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। भारतीय पैरा पावरलिफ्टर कस्तुरबा राजमणि दूसरे प्रयास में भी विफल रहीं। राजमणि को 111 किलो वजन उठाना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। 11:31 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: लॉन बॉल में सोनोवाल जीते लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। लॉन बॉल के पुरुष एकल सेक्शन डी के दूसरे राउंड में भारत के पुतुल सोनोवाल जीते। सोनोवाल ने सेसिल एलेक्सजेंडर को हराया। भारत सेक्सन डी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। 11:29 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: राजमणि पहले प्रयास में विफल भारत की कस्तुरी राजमणि महिला पैरा लिविफ्टिंग हेवीवेट ग्रुप ए के पहले प्रयास में विफल रहीं। राजमणि ने पहले प्रयास में 111 किलो वजन उठाने का फैसला लिया, लेकिन वह असफल रहीं। भारत की कस्तुरी राजमणि महिला पैरा लिविफ्टिंग हेवीवेट ग्रुप ए के पहले प्रयास में विफल रहीं। राजमणि ने पहले प्रयास में 111 किलो वजन उठाने का फैसला लिया, लेकिन वह असफल रहीं। 11:20 PM, 24-Jul-2026 CWG 2026 Day 2 Live: जादूमणि ने जीता मैच भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने रिंग में उतरते ही अपना दम दिखाया। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा वर्ग में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में स्कॉटलैंड के आरोन कलेन को सर्वसम्मति के फैसले से हराया। पहले राउंड में जादूमणि का दबदबा देखने मिला और सभी पांचों जजों ने भारतीय मुक्केबाज को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

पेपर लीक पर बड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल STF, दायरे में UPSC से NTA तक सभी प्रमुख परीक्षाएं

त्वरित न्याय पर रहेगा जोर पेपर लीक गिरोहों का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ, एसटीएफ का एक प्रमुख कार्य अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना भी होगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऐसे मामलों की अदालतों में त्वरित सुनवाई हो सके, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों में कानून का खौफ पैदा हो। इस कदम को छात्रों के हितों की रक्षा और देश की भर्ती व प्रवेश परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 1 min · National Desk

सीएम योगी बोले: कांवड़ यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, सफाई और खाद्य सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही अफवाह फैलाने, खाद्य पदार्थों में मिलावट करने, ओवररेटिंग या शांति बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा अब पूरे प्रदेश का व्यापक आयोजन बन चुकी है, इसलिए मेरठ जोन की सफल कार्ययोजना और कांवड़ यात्रा प्रबंधन के मॉडल को राज्य के सभी पुलिस जोनों में समान रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई का पालन कराने के लिए पड़ोसी राज्यों—हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के अधिकारियों व कांवड़ संघों के साथ निरंतर समन्वय बनाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन को समय रहते कांवड़ संघों से संवाद करने और शिविर संचालकों का सत्यापन पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।कांवड़ यात्रा मार्गों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त और सुगम बनाया जाएगा, जहां पर्याप्त रोशनी, पीने का पानी, शौचालय और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविरों में एंटी-वेनम और एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रमुख घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। यात्रा मार्गों पर मांस और मदिरा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी, वहीं खाद्य सामग्री बेचने वाली प्रत्येक दुकान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk

असम में बाढ़ से 50 लोगों की मौत: 40 लोग अब भी लापता, ऊपरी असम में हालात गंभीर, हजारों घरों में बिजली गुल

असम में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन कई इलाकों तक राहत और बचाव दल अब भी नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कई लोगों के लापता होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शिवसागर जिले के नजीरा अनुमंडल में करीब 40 लोग अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। प्रशासन की टीमें प्रभावित और दुर्गम इलाकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।सरमा ने कहा कि बाढ़ से बिजली का ढांचा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित जिलों में 60 हजार से अधिक घर अब भी बिजली से वंचित हैं। सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट जिलों की करीब 20 फीसदी आबादी अब भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। गंभीर स्थिति के कारण कई जलमग्न गांवों तक प्रशासनिक टीमें अभी नहीं पहुंच सकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीम शनिवार को असम पहुंचेगी। टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के साथ राहत और पुनर्वास की जरूरतों की भी समीक्षा करेगी।भारी बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से पानी के तेज बहाव के कारण आई बाढ़ ने ऊपरी असम के बड़े हिस्से को प्रभावित किया है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कई इलाकों में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 24, 2026 · 2 min · National Desk