Jantar Mantar Protest: प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस एक्शन में, हटाने के लिए नोटिस

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ पोस्ट और वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किए गए ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखे हुए है। प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित भद्दे कमेंट्स, अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा वाले कई पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए थे। इन्हें चिह्नित करने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसके तहत कई पोस्ट और वीडियो पहले ही हटाए जा चुके हैं।अधिकारियों के अनुसार, मॉनिटरिंग टीम केवल प्रधानमंत्री से जुड़े कंटेंट ही नहीं, बल्कि अन्य संवेदनशील मुद्दों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री पर भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस ऐसे कंटेंट के स्रोत, प्रसार और उससे जुड़े खातों की भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि नियमों के अनुरूप संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए कहा जा रहा है। जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे जुड़ी हिंसा के बाद ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी गई है और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले डिजिटल कंटेंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर जीत का जश्न जेन जी जंतर मंतर की जीत का जश्न मना रही है। रविवार को वायरल वीडियो और रील्स में कई प्रदर्शनकारी जीत का जश्न मनात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 4: भारत को चौथे दिन एक स्वर्ण और दो रजत, भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल; तैराकी रिले टीम से भी आस

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित कर दी। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 105 किग्रा) वजन उठाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। यह मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक रहा। भारोत्तोलक ने स्नैच और क्लीन एवं जर्क, दोनों में पहला प्रयास असफल रहने के बावजूद शानदार वापसी की और 22 किलोग्राम के बड़े अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग 168 किलोग्राम के साथ रजत पदक जीता।मीराबाई चानू से पहले चोट से जूझने के बावजूद ऋषिकांता सिंह ने ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर भारत के लिए दिन को यादगार बनाया। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता सिंह चोट के बावजूद रजत पदक जीतने में सफल रहे। घुटने की चोट के कारण वह स्वर्ण पदक की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके। मणिपुर के 28 वर्षीय भारोत्तोलक ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड की बराबरी की और क्लीन एवं जर्क से पहले शीर्ष स्थान पर थे। वह हालांकि क्लीन एंड जर्क में 143 किलोग्राम ही उठा सके। अंतिम दो प्रयास असफल रहने से उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।भारोत्तोलन में भारत के आर मुथुपांडी ने रजत पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 286 किलो (स्नैच 126+160 क्लीन एंड जर्क) के साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफलता पाई। चौथे दिन भारत की झोली में कुल तीन पदक आए। खास बात ये रही कि तीनों पदक वेटल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

मीराबाई चानू की स्वर्णिम हैट्रिक: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, छलके आंसू

मीराबाई चानू की स्वर्णिम हैट्रिक: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलक का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, छलके आंसू भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिला 48 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह कुल तीसरा और पहला स्वर्ण पदक है। चानू ने स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो का वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। चानू ने इससे पहले 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। मीराबाई के अलावा नाइजीरिया की रुथ असुक्यो नियोंग ने 168 किलो के साथ रजत और मलयेशिया की इरेने जाने हेनरी ने 167 किलो वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्नैच में तोड़ा रिकॉर्ड मीराबाई चानू ने स्नैच के तीसरे प्रयास में 85 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया। चानू का यह प्रयास कॉमनवेल्थ गेम्स का महिलाओं के स्नैच में रिकॉर्ड प्रदर्शन है। चानू पहले प्रयास में 82 किलो नहीं उठा पाई थीं, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 82 किलो का वजन उठाया। चानू ने इस प्रदर्शन के दम पर पहले गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद चानू ने 85 किलो वजन उठाने का फैसला किया और वह सफल रहीं। चानू का यह प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। चानू से पहले कोई भी महिला भारोत्तोलक स्नैच वर्ग में 85 किलो वजन नहीं उठा स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

'अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़': टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, CM योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया?

उन्होंने कहा, “व्यापक परीक्षा सुधारों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कोई भी हमारे परीक्षा तंत्र की पवित्रता से खिलवाड़ न कर सके।“अमित शाह ने आगे कहा कि हम पेपर लीक के दोषियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी, और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।“वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टास्क फोर्स के गठन पर प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।प्रधानमंत्री ने बताया कि यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का यह ग्रुप एनटीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में।इस टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 27, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Idol 16 Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विनर, तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप

‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 2026 को खत्म हुआ। ग्रैंड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया। शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस दिखाए गए, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार, 26 जुलाई 2026 को रात 8 बजे से हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

July 26, 2026 · 1 min · National Desk

मीराबाई चानू की कहानी: एक वक्त बनना चाहती थीं तीरंदाज, किस तरह एक किताब से बदल गई भारतीय भारोत्तोलक की जिंदगी?

1 of 4 मीराबाई चानू - फोटो : PTI/ANI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें भारत की दिग्गज भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। ग्लास्गो में खेले जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह मीराबाई का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा और कुल चौथा पदक है। चानू ने 2014 में रजत, 2018 और 2022 में स्वर्ण पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक की हैट्रिक लगाई है। मणिपुर में पैदा हुईं मीराबाई बचपन में तीरंदाज बनना चाहती थीं, लेकिन भारोत्तोलन में आ गईं। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। 2 of 4 पोडियम पर मीराबाई चानू - फोटो : PTI स्वर्ण पदक की लगाई हैट्रिक स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतकर भारत के स्वर्ण पदक का खाता खोल दिया। मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों का नया रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया रिकॉर्ड बनाया। इस तरह उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था। 3 of 4 मीराबाई चानू - …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, तीसरे टी20 में किया दमदार प्रदर्शन; वैभव और मयंक यादव चमके

जिम्बाब्वे के लिए बर्ल का पचासा लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, लेकिन रेयान बर्ल ने दमदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाया। हालांकि, उनका अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका। बर्ल 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, वेस्ले माधेवेरे ने 28 और बेन करन ने 20 रन बनाए। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को दो सफलता मिली। अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले टीम इंडिया को उनकी कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 1 min · National Desk

Jantar Mantar Protest: केस वापस होंगे, लेकिन साजिश की जांच रहेगी जारी; दिल्ली पुलिस के रडार पर 2500 चेहरे

1 of 6 दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें केंद्र सरकार द्वारा नीट पेपर लीक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के आश्वासन के बाद, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे सक्षम प्राधिकारी से आधिकारिक संचार और दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई करेंगे। 2 of 6 दिल्ली पुलिस - फोटो : PTI 15 एफआईआर हो चुकीं दर्ज रविवार को दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि 20 जुलाई की हिंसा और चल रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी घटनाओं के सिलसिले में नई दिल्ली जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में अब तक कुल 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 3 of 6 दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : पीटीआई सरकार का आश्वासन शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता सौरभ दास और अभिषेक रांका के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने घोषणा की थी कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने पर सहमत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मंगलवार तक सहमति वाली मांगों पर लिखित आश्वासन प्रदान करेगी। 4 of 6 दिल्ली में संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प - फोटो : अमर उजाला बड़ी साजिश की जांच रहेगी जारी एफआईआर वापस लिए जाने के आश्वासन के बावजूद, पुलिस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि इससे झड़पों के पीछे रची गई कथित ‘बड़ी साजिश’ की चल रही जांच पर कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

सीमावर्ती गांवों से क्या सीखकर लौटे युवा?: पीएम मोदी के सामने 'राष्ट्र प्रथम' का लिया संकल्प; साझा किए अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देश के विभिन्न राज्यों के 245 से अधिक जिलों के 5,000 से ज्यादा स्वयंसेवक वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े। इस दौरान विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और ‘माई भारत’ से जुड़े अनुभव साझा किए गए। ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक ने क्या अनुभव साझा किया? एक ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें देश के सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे गांवों को देखने का मौका मिला, जहां जाने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक अन्य ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ने कहा कि जब उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, तब उन्हें महसूस हुआ कि विकसित भारत की रोशनी देश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्कूलों में भी विकसित भारत की सोच दिखाई दी। पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब सीमा पर बसे गांव समृद्ध होते हैं तो राष्ट्र की सुरक्षा भी मजबूत होती है और विकास को भी नई गति मिलती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। उन्होंने दोहराया कि देश के बॉर्डर पर बसे गांव आखिरी नहीं, बल्कि भारत के पहले गांव हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह हर दिवाली पर देश के जवानों से मिलने सीमा पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि वर्ष 2016 में दिवाली के दौरान उन्हें सीमा से सटे चांगो क्षेत्र जाने का अवसर मिला था। चांगो पहुंचकर प्रतिभागी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 2 min · National Desk

Who is Rishikanta Singh: ऋषिकांता ने ग्लास्गो CWG में जीता रजत पदक, आखिरी दो प्रयासों में टूटा स्वर्ण का सपना

कई बार खेल सिर्फ जीत का नाम नहीं होता, बल्कि आखिरी कोशिश तक हार न मानने का दूसरा नाम होता है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह ने यही जज्बा दिखाया। क्लीन एंड जर्क में लगातार दो प्रयास असफल रहे, सोने का सपना हाथ से फिसल गया, लेकिन चेहरे पर निराशा से ज्यादा संतोष था। वजह थी- भारत की झोली में राष्ट्रमंडल खेलों का दूसरा पदक आ चुका था। पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में ऋषिकांता ने रजत पदक जीतकर एक बार फिर साबित किया कि बड़े खिलाड़ी वही होते हैं, जो दबाव में भी देश का सिर ऊंचा कर दें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 26, 2026 · 1 min · National Desk