प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देश के विभिन्न राज्यों के 245 से अधिक जिलों के 5,000 से ज्यादा स्वयंसेवक वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े। इस दौरान विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और ‘माई भारत’ से जुड़े अनुभव साझा किए गए। ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक ने क्या अनुभव साझा किया? एक ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें देश के सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे गांवों को देखने का मौका मिला, जहां जाने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। एक अन्य ‘माई भारत’ स्वयंसेवक ने कहा कि जब उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, तब उन्हें महसूस हुआ कि विकसित भारत की रोशनी देश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें स्कूलों में भी विकसित भारत की सोच दिखाई दी। पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब सीमा पर बसे गांव समृद्ध होते हैं तो राष्ट्र की सुरक्षा भी मजबूत होती है और विकास को भी नई गति मिलती है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। उन्होंने दोहराया कि देश के बॉर्डर पर बसे गांव आखिरी नहीं, बल्कि भारत के पहले गांव हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह हर दिवाली पर देश के जवानों से मिलने सीमा पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि वर्ष 2016 में दिवाली के दौरान उन्हें सीमा से सटे चांगो क्षेत्र जाने का अवसर मिला था। चांगो पहुंचकर प्रतिभागी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सीमावर्ती गांवों से क्या सीखकर लौटे युवा?: पीएम मोदी के सामने 'राष्ट्र प्रथम' का लिया संकल्प; साझा किए अनुभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की। देश के विभिन्न राज्यों के 245 से अधिक जिलों के 5,000 से ज्यादा स्वयंसेवक वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े। इस दौरान विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम और 'माई भारत' से जुड़े अनुभव साझा किए गए। 'माई भारत' के स्वयंसेवक ने क्या अनुभव साझा किया? एक 'माई भारत' स्वयंसेवक ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें देश के सीमावर्ती गांवों का दौरा करने का अव