अमेरिका-ईरान तनाव: खत्म हुआ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी? बलिदानियों के आंकड़े पर उठे सवाल, जानें पेंटागन का नया खेल

डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम (डीसीएएस) ने हालिया हमले में मारे गए चार सैनिकों और दर्जनों घायलों के नाम ईरान युद्ध की पुरानी लिस्ट से हटा दिए हैं। अब इन्हें ‘ओवरसीज ऑपरेशंस’ नाम की नई कैटेगरी में डाला गया है।इस कदम से अब अमेरिकी सेना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आलोचकों का मानना है कि अमेरिका युद्ध में अपने सैनिकों के नुकसान को कम करके दिखाने की कोशिश कर रहा है। पेंटागन के इस नए कदम के बाद अब ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ और नई कैटेगरी को मिलाकर कुल घायल सैनिकों की संख्या 642 तक पहुंच गई है।जुलाई में मारे गए चार अमरीकी जवानों को ईरान युद्ध की मुख्य लिस्ट से हटाकर ‘ओवरसीज ऑपरेशंस’ में डाला गया।जॉर्डन में 17 जुलाई को ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमले में तीन जवान मारे गए, जबकि 18 जुलाई को इराक में एक जवान की मौत हुई।यह पूरी हिंसा अमेरिका की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा बनाए रखने के लिए की गई दो सप्ताह की एयरस्ट्राइक के बाद भड़की।देश मंत्री मार्को रूबियो ने मई में ही कहा था कि यह ऑपरेशन पूरा हो चुका है। वहीं रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संसद में सितंबर तक के खर्च का अनुमान पेश किया था।पेंटागन ने पहले लिस्ट से नाम हटने को ‘डाटा खराबी’ बताया था, लेकिन अब उन्हें नई कैटेगरी में आधिकारिक रूप से दर्ज कर दिया गया है।अमेरिका और ईरान के बीच अप्रैल में एक अस्थायी युद्धविराम हुआ था। इसके बाद जून के मध्य में एक अंतरिम समझौते पर दस्तखत भी किए गए थे।लेकिन इसी महीने जब ईरान ने समुद्री व्यापारिक मार्ग में जहाजों पर हमला किया, तो अमेरिका ने दोबारा एयरस्ट्राइक शुरू कर दी। जवाब में ईरान ने अमरीकी ठिकानों की मेजबानी करने वाले पड़ोसी देशों पर मिसाइलें दाग दीं। अमेरिका की सेंट्रल कमां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Monsoon Session 2026: पेपर लीक के मुद्दे पर आज फिर संसद में बहस, राहुल गांधी बोलेंगे सरकार पर हमला

09:09 AM, 29-Jul-2026 कावेरी जल विवाद: राज्यसभा में कांग्रेस सांसद प्रवीन चक्रवर्ती ने दिया काम रोको प्रस्ताव कांग्रेस सांसद प्रवीन चक्रवर्ती ने राज्यसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय पर 27 जुलाई 2026 को सदन में भ्रामक जवाब देने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कावेरी जल नियमन समिति (CWRC) के आदेश का मुद्दा भी उठाया है। समिति ने कर्नाटक को तुरंत 4 टीएमसी फीट पानी छोड़ने का निर्देश दिया था। प्रवीन चक्रवर्ती का कहना है कि जल बंटवारे के इस आदेश का पालन होना चाहिए। उन्होंने संसद में इस संवेदनशील विषय पर तुरंत चर्चा की मांग की है। 09:06 AM, 29-Jul-2026 लोकसभा में एंटी-डिफेक्शन लॉ पर काम रोको प्रस्ताव, मनीष तिवारी ने उठाई नए कानून की मांग कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में काम रोको प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वे देश में एक नए दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा चाहते हैं। उनका कहना है कि अवसरवादिता के लिए होने वाले सामूहिक दलबदल पर रोक लगनी चाहिए। अक्सर बिना किसी वैचारिक मतभेद के सत्ता के लिए दलबदल किया जाता है। इसके साथ ही नए कानून में सांसदों और विधायकों को अपनी बात रखने की आजादी मिलनी चाहिए। उन्हें संसद के अंदर और बाहर ईमानदारी से असहमति जताने का अधिकार होना चाहिए। तिवारी का मानना है कि पार्टी व्हिप के डर के बिना जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की आवाज उठाने की छूट मिलनी चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा, होर्मुज पर भी अड़ा तेहरान; पश्चिम एशिया में शांति कब?

03:49 AM, 29-Jul-2026 फिलहाल कैसी है होर्मुज की स्थिति? गौरतलब है कि अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट भी खड़ा हो गया है। ईरान के सशस्त्र बलों ने उन सभी कंपनियों और देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं देने की घोषणा की है, जो ट्रंप के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं। बता दें कि जलडमरूमध्य पश्चिम एशिया में एक रणनीतिक समुद्री मार्ग है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को इस अवैध कार्रवाई के परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। यह कदम क्षेत्र में समुद्री व्यापार और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। 03:05 AM, 29-Jul-2026 हर्जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव में क्या? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट के बाद ईरान ने जहाजों को रोकने की धमकी दी। ट्रंप ने कहा था कि जहाजों, कार्गो या संबंधित समुद्री संपत्तियों को भविष्य में होने वाले किसी भी नुकसान का भुगतान अमेरिकी नियंत्रण वाले ईरानी धन से किया जाएगा। उन्होंने इस फैसले को ‘उचित और न्यायसंगत’ बताते हुए कहा,।नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। ईरान के विदेश मंत्री क्या बोले? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप की इस योजना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि होर्मुज में जहाजों और कार्गो को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ईरानी फंड का उपयोग कर मुआवजा देने की योजना ‘भड़काऊ’ बताया। 02:38 AM, 29-Jul-2026 ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों को रोकने की चेतावनी क्यों दी? होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर गतिरोध के बीच ईरान ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह उन कंपनियों और देशों के वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोकेगा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: कई राज्यों में मौसम की मार; दिल्ली में DCP के आदेश पर चली थी पैलेट गन; CWG में भारत को अब तक 12 पदक

देश-विदेश के महत्वपूर्ण समाचारों में आज नीट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट और आज दिल्ली की फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की खबर सर्वाधिक चर्चित है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के डीसीपी की खबर भी चर्चा में है। इस अधिकारी के आदेश पर ही बीते 20 जुलाई को दिल्ली में पैलेट गन से फायरिंग की गई थी। सीजेपी के संसद मार्च के दौरान चली पैलेट गन पर विपक्ष सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है। इस घटना के अलावा 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, पहाड़ी प्रदेशों में भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित होने की खबर भी सुर्खियों में है। खेल जगत में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट्स की ऐतिहासिक उपलब्धि का समाचार भी सुर्खियों में है। इन घटनाओं के अलावा पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जंग से तनाव, यूक्रेन-ईरान के बीच टकराव की आशंका की खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है। सावन के शुभारंभ के मौके पर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक की पाबंदियां, अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चंपत राय की कथित स्वीकारोक्ति जैसे राष्ट्रीय महत्व के समाचार भी सुर्खियों में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Tension LIVE: ईरान ने यूक्रेन से हर्जाना मांगा, होर्मुज पर भी अड़ा तेरान; पश्चिम एशिया में शांति कब?

03:49 AM, 29-Jul-2026 फिलहाल कैसी है होर्मुज की स्थिति? गौरतलब है कि अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट भी खड़ा हो गया है। ईरान के सशस्त्र बलों ने उन सभी कंपनियों और देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं देने की घोषणा की है, जो ट्रंप के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं। बता दें कि जलडमरूमध्य पश्चिम एशिया में एक रणनीतिक समुद्री मार्ग है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को इस अवैध कार्रवाई के परिणामों के बारे में चेतावनी दी है। यह कदम क्षेत्र में समुद्री व्यापार और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। 03:05 AM, 29-Jul-2026 हर्जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव में क्या? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट के बाद ईरान ने जहाजों को रोकने की धमकी दी। ट्रंप ने कहा था कि जहाजों, कार्गो या संबंधित समुद्री संपत्तियों को भविष्य में होने वाले किसी भी नुकसान का भुगतान अमेरिकी नियंत्रण वाले ईरानी धन से किया जाएगा। उन्होंने इस फैसले को ‘उचित और न्यायसंगत’ बताते हुए कहा,।नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है। ईरान के विदेश मंत्री क्या बोले? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप की इस योजना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि होर्मुज में जहाजों और कार्गो को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ईरानी फंड का उपयोग कर मुआवजा देने की योजना ‘भड़काऊ’ बताया। 02:38 AM, 29-Jul-2026 ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों को रोकने की चेतावनी क्यों दी? होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर गतिरोध के बीच ईरान ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह उन कंपनियों और देशों के वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने से रोकेगा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Kanwar Yatra: आज सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू, कल से नमो भारत के 52 अतिरिक्त फेरे; पूरी जानकारी इस खबर में

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली से आने वाले वाहन: तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले सभी भारी वाहन रोड संख्या-56 यानी चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी व एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। वैकल्पिक रूप से अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल इंटरसेक्शन का प्रयोग कर सकेंगे। तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर और आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले सभी भारी वाहन रोड संख्या-56 यानी चौधरी चरण सिंह मार्ग, गाजीपुर मंडी व एनएच-9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और हापुड़ के सिंभावली में गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे। वैकल्पिक रूप से अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल इंटरसेक्शन का प्रयोग कर सकेंगे। हापुड़, बुलंदशहर से आने वाले वाहन: डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील तिराहा से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों को एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक जाना होगा। डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील तिराहा से सीधे गाजियाबाद शहर की ओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: चंपत ने माना...चढ़ावा चोरी के 81 लाख रुपये की हुई वापसी, पहली बार सामने आए इस्तीफे में किया स्वीकार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की ओर से की गई शुरुआती कार्रवाई में 81 लाख रुपये की वापसी की बात स्वीकार की है। यह स्वीकरोक्ति अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को संबोधित दोनों के संयुक्त इस्तीफा पत्र में की गई है। पहली बार सामने आए इस्तीफा पत्र में दोनों ने एसआईटी जांच की सिफारिश और स्वयं को ट्रस्ट के कार्यों से अलग करने के निर्णय का भी उल्लेख किया है। पत्र के अनुसार, 8 जून से दानपात्र की धनराशि की गणना को लेकर मीडिया में समाचार प्रकाशित होने से श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी और लोग इससे आहत थे। कुछ जिम्मेदार लोग भी अनर्गल बयान दे रहे थे। पत्र में लिखा कि गणना के दौरान 5-6 युवकों की ओर से चोरी किए जाने की घटना चार जून की रात एक ट्रस्टी के संज्ञान में आई। इसके बाद शांतिपूर्वक विचार कर पांच जून की सुबह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें कुछ युवकों की पहचान हुई। पत्र के मुताबिक, तत्काल पुलिस में एफआईआर दर्ज कराना उचित नहीं समझा गया और संबंधित युवकों से पूछताछ की गई। पत्र में दावा किया गया है कि पांच जून की रात से आठ जून के बीच संबंधित युवकों और उनके परिजनों ने कुल 81 लाख रुपये ट्रस्ट को वापस लौटा दिए। साथ ही चोरी स्वीकार करते हुए लिखित स्वीकृति पत्र भी दिए।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की ओर से दिए गए इस्तीफा पत्र में दोनों पदाधिकारियों ने कि जब चोरी के मामले की चर्चा समाचार पत्रों में बढ़ने लगी, तब ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने का अनुरोध किया, ताकि पूरे प्रकरण का सत्य सामने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

रिलीज से पहले रणबीर की 'रामायण' ने बना डाला रिकॉर्ड? इतने करोड़ में बिके म्यूजिक राइट्स; जानिए किसने खरीदे?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ अपनी रिलीज से पहले जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के निर्माण में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है और इसे दो हिस्सों में बनाया गया है। अपनी रिलीज से पहले ही इसने एक रिकॉर्ड बना लिया है। इसके म्यूजिक राइट्स बहुत महंगे बिके हैं। फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म के दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट्स कंपनी ने करीब 75 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस डील ने कई और फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी सिनेमा में इतने ऊंचे दाम में पहली बार किसी फिल्म के म्यूजिक राइट्स बिके हैं। हालांकि, यहां यह स्पष्ट कर दें कि इसे लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सबसे महंगी म्यूजिक राइट्स की डील में अब तक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम है। इस फिल्म के राइट्स करीब 54 करोड़ में टी-सीरीज ने ही खरीदे थे। मगर, अब रणबीर कपूर की फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ दिया।इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि कई बड़े म्यूजिक लेबल इसके ऑडियो राइट्स हासिल करने के इच्छुक थे, जिससे यह हाल के समय की सबसे ज्यादा कॉम्पिटिटिव डील बन गई। लंबी बातचीत के बाद, टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स खरीदने में बाजी मारी और 75 करोड़ की एडवांस डील में ये राइट्स हासिल कर लिए। बता दें कि ‘रामायण’ के साउंडट्रैक को लेकर पहले से ही लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। ऑस्कर विजेता कंपोजर ए.आर. रहमान और हंस जिमर पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर दस्तक द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Boxing: भारत ने मुक्केबाजी में अब तक पक्के किए दो पदक, प्रीति और प्रिया सेमीफाइनल में पहुंचीं

मुक्केबाज प्रीति पवार ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पक्का कर लिया। प्रीति ने महिला 54 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की निकोल क्लाइड को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रीति ने इसके साथ ही कम से कम कांस्य पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक की होंगी। सेमीफाइनल जीतने पर प्रीति स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगी। प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में तीनों राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और अपने पंच से विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर दिया। तीनों ही राउंड में सभी जजों ने प्रीति के पक्ष में ही फैसला सुनाया और अंतत: वह पदक सुनिश्चित करने में सफल रहीं।भारतीय महिला मुक्केबाज प्रिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ मुक्केबाजी में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया। प्रिया ने महिला 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की नियामह मिचेल को खंडित फैसले में 4-1 से हराया। प्रिया मिचेल के खिलाफ पहले राउंड में पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में दमदार वापसी की और मैच का रुख पलट दिया। तीसरे राउंड में भी प्रिया हावी रहीं।भारतीय मुक्केबाज परवीन को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। परवीन को महिला 65 किग्रा में इंग्लैंड की साचा हिकी ने खंडित फैसले में 3-2 से हराया। परवीन अगर ये मुकाबला जीत लेतीं तो भारत के लिए पदक पक्का कर लेतीं।भारतीय मुक्केबाज जादूमणि सिंह ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की है। जादूमणि ने पुरुष 55 किग्रा में जांबिया के खिलाड़ी मवेंगो मवाले को सर्वसम्मत फैसले में हराया। इस तरह जादूमणि ने भी पदक पक्का कर लिया है। मुक्केबाजी में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk

NEET Paper Leak: CBI ने दाखिल की 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, फास्ट ट्रैक अदालत कल करेगी सुनवाई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की आर्थिक अपराध शाखा ने बहुचर्चित नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ यह चार्जशीट पेश की है। सीबीआई द्वारा दाखिल की गई इस चार्जशीट को पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष बुधवार को पेश किया जाएगा।यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238, 303(2); भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम 1988 की धारा 13(2) के साथ पठित 13(1)(ए); और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 की धारा 10 के साथ पठित धारा 3, 4, 5 और 11 के तहत दर्ज किया गया है।इस मामले में नामजद सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।यश यादवमांगीलाल बीवालदिनेश बीवालविकास बीवालशुभम खैरनारधनंजय लोखंडेप्रह्लाद कुलकर्णीतेजस हर्षद कुमारडॉ. मनोज शिरुरेशिवराज रघुनाथ मोटेगांवकरमनीषा वाघमारेमनीषा मंधारेमनीषा संजय हवलदारसीबीआई ने अदालत को स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। जांच की आंच एनटीए तक पहुंचने के बाद हाल ही में 47 एनटीए अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि इस धांधली को लेकर 12 मई को एक सरकारी अधिकारी की शिकायत पर पहली प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 10 लाख में खरीदा, 12 लाख में बेचा सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, पेपर लीक की इस पूरी कड़ी में आरोपियों ने लाखों रुपये का खेल किया। मुख्य आरोपी मांगीलाल बिवाल ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 29, 2026 · 2 min · National Desk