Video: संसद के बाहर बढ़ी सियासी गर्मी, निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप; कार्ति चिदंबरम ने दिया क्या जवाब?
#WATCH | Delhi: Congress MP Karti Chidambaram and BJP MP Nishikant Dubey have a brief exchange of words on the allegations made by the BJP MP about an MP having links with a UK Firm. pic.twitter.com/YL5f5CdtFc — ANI (@ANI) July 28, 2026 वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता निशिकांत दुबे एक सांसद के ब्रिटेन की एक फर्म से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम जवाब देते हुए नजर आते हैं कि वो निदेशक क्यों हैं? मैं आपको बताऊंगा कि कंपनी कैसे काम करती है? इतना कहने के बाद कार्ति चिदंबरम संसद की ओर आगे बढ़ गए। दुबे और चिदंबरम के बीच यह बहस ज्यादा लंबी नहीं चली।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस के दौरान विपक्ष के नेताओं, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उपायों का समर्थन करने के बजाय राजनीति में लिप्त हैं। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए, ठाकुर ने कहा, “मैं केवल इतना ही कहना चाहूंगा: ‘खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत’।“ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता की “बेचैनी और छटपटाहट” को समझते हैं, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री के आवास में प्रवेश का अवसर नहीं मिल रहा था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को लगा कि देश के युवाओं ने, न अखिलेश ने, न किसी राजनीतिक दल ने उनसे पूछा, तो वह क्या करें? इसलिए उन्होंने वही किया जो किसी भी विपक्ष के नेता को नहीं करना चाहिए - वह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...