Rule Changes: 1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम, यहां जानें क्या-क्या बदलेगा अगले माह

इन नए नियमों में रसोई गैस की कीमतों से लेकर, रेलवे की तत्काल टिकट खिड़की, क्रेडिट कार्ड के सर्विस चार्ज, आईटीआर पेनल्टी और पहचान सत्यापन की पूरी व्यवस्था शामिल है। सही जानकारी न होने पर आपको वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए बेहद आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि 1 अगस्त से देश में कौन से 5 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। हर नए महीने की पहली तारीख अपने साथ कई नए बदलाव लेकर आती है, जिनका सीधा असर देश के आम नागरिकों के घरेलू बजट और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ता है। 1 अगस्त 2026 से भी देश में कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जो सीधे आपकी जेब, यात्रा, टैक्स और बैंकिंग सेवाओं से जुड़े हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 1 min · National Desk

Srinagar: पीओके में बवाल के बीच एलओसी के करीब बढ़ा पाकिस्तानी सेना का जमावड़ा, सेना प्रमुख मुनीर भी पहुंचे

गुलाम कश्मीर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में पाकिस्तान सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वीरवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और गुरेज (बांदीपोरा) क्षेत्र से सटे एथमुकाम डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एलओसी के करीब स्थित यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील है। नीलम (किशनगंगा) नदी के किनारे स्थित एथमुकाम डिग्री कॉलेज मुजफ्फराबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर है। भारतीय सीमा के नजदीक इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों को सामान्य नहीं माना जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कल सुबह करीब 9:30 बजे मुजफ्फराबाद का दौरा कर वहां के हालात का जायजा लिया।पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली में कल शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पाकिस्तानी सेना व स्थानीय पुलिस ने बर्बरता की। लाठीचार्ज, पैलेट गन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान 50 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जेकेएचआरओ के अनुसार तय कार्यक्रम के अनुसार कोटली में महिलाएं सड़कों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। महिलाओं को निशाना बनाकर फायरिंग भी की गई।जम्मू कश्मीर ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वेटरी (जेकेएचआरओ) ने आंदोलन में सेना की ओर से मारे गए लोगों की सूची जारी करते हुए बताया कि अब तक 91 लोगों की हत्या कर दी गई है। इनमें सिर्फ 43 की पुष्टि हुई है। चार मामलों का सत्यापन अभी चल रहा है। घरों से करीब 200 महिलाओं को सेना व पुलिस ने उठा लिया है।यूनाइटेड गिलगित-बाल्टिस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 8: आठवें दिन भारत को मिले दो पदक; भारोत्तोलन में लवप्रीत ने रजत, डिस्कस थ्रो में सीमा को कांस्य

राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत ने दो पदक हासिल किए हैं। पुरुषों के 110+ किलोग्राम भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने 388 किलो का भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि, भारोत्तोलन में ही मार्टिना देवी से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह महिला 86+ किलो वर्ग में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं। पुरुष भाला फेंक में भारत को सफलता मिली और नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय एथलीट फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पुरुष त्रिकूद में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। ट्रैक साइकिलिंग के मेडल राउंड में नहीं पहुंचा भारत भारतीय पैरा साइकिलिस्ट लिशा दास महिलाओं की सी4-सी5 4,000 मीटर व्यक्तिगत परसूट क्वालिफाइंग स्पर्धा में छठे और अंतिम स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की एकमात्र पैरा-ट्रैक साइकिलिस्ट 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में 6:58.000 का समय निकाला, जिसमें उनकी औसत गति 34.450 किमी प्रति घंटा रही। पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग राउंड में भी भारत सातवें स्थान पर रहा और मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। भारत के रोजित सिंह यांगलेम, डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह की तिकड़ी 46.396 का समय लेकर सबसे नीचे सातवें स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग प्रारूप के तहत पहले दो स्थान पर रहने वाले राइडर स्वर्ण पदक की दौड़ में आगे बढ़ते हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले राइडर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

Jantar Mantar Protest: नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 13 मुकदमे वापस लेगी दिल्ली सरकार; समीक्षा शुरू

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमे दिल्ली सरकार वापस लेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल विरोध प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। इसमें 29 जुलाई तक दर्ज 13 मामलों की समीक्षा के बाद गिरफ्तार छात्रों की रिहाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। हालांकि, हिंसा, तोड़फोड़ और आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। गृह विभाग ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से 29 जुलाई तक दर्ज 13 मामलों की समीक्षा की गई है। यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के 28 जुलाई को दिए गए आदेश के अनुरूप लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को बंद करने और भविष्य में कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।सरकार ने उन छात्रों को भी राहत देने का फैसला किया है, जिन्हें प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया था। गृह विभाग ने संबंधित एजेंसियों को उनकी रिहाई की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश पर तत्काल अमल सुनिश्चित करने के लिए इसकी प्रति दिल्ली पुलिस और अभियोजन निदेशालय को भेजी गई है।गृह मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने विरोध की आड़ में हिंसा, तोड़फोड़ या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है अथवा जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी यही बात को दोहराया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने भी कई बड़े विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है लेकिन, विरोध की आड़ म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 8 Highlights: भारोत्तोलन में लवप्रीत ने जीता रजत; डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक हासिल किया

02:19 AM, 31-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: डिस्कस थ्रो में सीमा ने जीता कांस्य पदक भारत की सीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। सीमा अपने फाइनल प्रयास में सुधार नहीं कर सकीं और फाउल कर बैठीं, लेकिन तीसरे राउंड में किया गया उनका थ्रो पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी साबित हुआ। शुरुआत फाउल के साथ करने के बाद, उन्होंने 57.32 मीटर और 58.65 मीटर के थ्रो किए, जो आखिरकार कांस्य पदक दिलाने के लिए काफी रहे। इस स्पर्धा में जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। जबकि भारत की ही निधि रानी 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उनका सबसे अच्छा थ्रो 57.10 मीटर का था, जो उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में किया था। निधि अपने छठे और आखिरी प्रयास में 55.39 मीटर ही फेंक पाईं और अपने पिछले स्कोर में सुधार नहीं कर सकीं। भारत की सीमा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। सीमा अपने फाइनल प्रयास में सुधार नहीं कर सकीं और फाउल कर बैठीं, लेकिन तीसरे राउंड में किया गया उनका थ्रो पोडियम पर जगह बनाने के लिए काफी साबित हुआ। शुरुआत फाउल के साथ करने के बाद, उन्होंने 57.32 मीटर और 58.65 मीटर के थ्रो किए, जो आखिरकार कांस्य पदक दिलाने के लिए काफी रहे।इस स्पर्धा में जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। जबकि भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का BJP पर हमला: पूछा- छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली? PM को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

20 से अधिक पेपर लीक, 26 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बंद इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं। उनका आरोप था कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ई-20 ईंधन से इतना ही लाभ है तो कंपनी वालों को जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए, लेकिन यहां कंपनी की जगह सरकार प्रचार-प्रसार में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने वाली है और जनता इन नीतियों को समझ चुकी है। दावा किया कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को श्रद्धांजली दी। उन्होंने उनके बेटे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को ढांढस बंधाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 1 min · National Desk

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार भरोसेमंद और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिशा में एक के बाद एक कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस कानून को तैयार करते समय राज्यों के सुझावों का भी पूरा ध्यान रखा गया, क्योंकि पिछले कई वर्षों से लगभग सभी राज्य और केंद्र सरकार पेपर लीक जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। पेपर माफिया पर पीएम ने क्या संदेश दिया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर माफिया, परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह और देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून की जरूरत थी। इसी उद्देश्य से सरकार संसद में यह विधेयक लेकर आई। उन्होंने आगे कहा कि जैसा उन्होंने देश से वादा किया था, वैसे ही पिछले दो दिनों में संसद के दोनों सदनों में बड़ी संख्या में सांसदों ने इस विधेयक पर विस्तार से चर्चा की और आज दोनों सदनों ने सख्त प्रावधानों वाले इस विधेयक को पारित कर दिया। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि पेपर माफिया, पेपर लीक कराने वाले गिरोह और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए कठोर कानून की जरूरत थी। इसी उद्देश्य से सरकार संसद में संशोधन विधेयक लेकर आई। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने देश से जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए संसद के दोनों सदनों ने इस सख्त प्रावधानों वाले विधेयक को पारित कर दिया है। विज्ञ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day 8 Live: भारोत्तोलक लवप्रीत ने जीता रजत; पुरुष 110+KG भार वर्ग में मात्र एक किलो से स्वर्ण से चूके

01:40 AM, 31-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: दूसरे थ्रो में सुधार के बावजूद निधि चौथे स्थान पर खिसकीं भारत की निधि रानी महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल में चौथे स्थान पर खिसक गई हैं, भले ही उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55.67 मीटर तक बेहतर किया। भारतीय खिलाड़ी ने 53.19 मीटर के थ्रो से शुरुआत की थी और फिर दूसरा थ्रो बेहतर किया, लेकिन जैसे-जैसे मुक़ाबला आगे बढ़ा, दूसरी एथलीट उनसे आगे निकल गईं। अभी भी चार थ्रो बाकी हैं, इसलिए निधि के पास अपना प्रदर्शन बेहतर करने और मेडल की दौड़ में वापस आने के कई मौके हैं। भारत की निधि रानी महिलाओं के डिस्कस थ्रो फाइनल में चौथे स्थान पर खिसक गई हैं, भले ही उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55.67 मीटर तक बेहतर किया। भारतीय खिलाड़ी ने 53.19 मीटर के थ्रो से शुरुआत की थी और फिर दूसरा थ्रो बेहतर किया, लेकिन जैसे-जैसे मुक़ाबला आगे बढ़ा, दूसरी एथलीट उनसे आगे निकल गईं। अभी भी चार थ्रो बाकी हैं, इसलिए निधि के पास अपना प्रदर्शन बेहतर करने और मेडल की दौड़ में वापस आने के कई मौके हैं। 01:29 AM, 31-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल का मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। इस प्रतिस्पर्धा में भारत की पारुल चौधरी पर सभी की निगाहें टिकी है। महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल का मुकाबला कुछ देर में शुरू होगा। इस प्रतिस्पर्धा में भारत की पारुल चौधरी पर सभी की निगाहें टिकी है। 01:22 AM, 31-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: महिलाओं की डिस्कस थ्रो का फाइनल शुरू महिलाओं की डिस्कस थ्रो का फाइनल शुरू हो गया है। इस प्रतियोगिता में भारत की निधि रानी और सीमा चुनौती पेश कर रही हैं। महिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 31, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का BJP पर हमला: पूछा- छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली? PM को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा

20 से अधिक पेपर लीक, 26 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बंद इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं। उनका आरोप था कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ई-20 ईंधन से इतना ही लाभ है तो कंपनी वालों को जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए, लेकिन यहां कंपनी की जगह सरकार प्रचार-प्रसार में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने वाली है और जनता इन नीतियों को समझ चुकी है। दावा किया कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को श्रद्धांजली दी। उन्होंने उनके बेटे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को ढांढस बंधाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 1 min · National Desk

CWG 2026 Day 8 Live: 110+ किलो वर्ग में चुनौती पेश कर रहे भारोत्तोलक लवप्रीत, शॉट पुट का फाइनल शुरू

11:29 PM, 30-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: पुरुष गोला फेंक का फाइनल शुरू पुरुष गोला फेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। इस स्पर्धा में भारत की ओर से तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल चुनौती पेश कर रहे हैं। पुरुष गोला फेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। इस स्पर्धा में भारत की ओर से तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल चुनौती पेश कर रहे हैं। 11:22 PM, 30-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: भारोत्तोलन में पुरुष 110+ किलो मैच शुरू भारोत्तोलन में पुरुष 110+ किलो वजन वर्ग का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत के लिए लवप्रीत सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। लवप्रीत ने स्नैच के पहले प्रयास में 170 किलो वजन रजिस्टर कराया है। भारोत्तोलन में पुरुष 110+ किलो वजन वर्ग का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत के लिए लवप्रीत सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं। लवप्रीत ने स्नैच के पहले प्रयास में 170 किलो वजन रजिस्टर कराया है। 10:04 PM, 30-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: लॉन बॉल महिला एकल में मिली हार भारत को लॉन बॉल महिला एकल सेक्शन सी के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत की नयनमनी सैकिया को मलयेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी ने 1.5-0.5 के अंतर से हराया। भारत को लॉन बॉल महिला एकल सेक्शन सी के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारत की नयनमनी सैकिया को मलयेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी ने 1.5-0.5 के अंतर से हराया। 08:52 PM, 30-Jul-2026 CWG 2026 Day-8 Live: लॉन बॉल पुरुष पेयर्स में भारत की जीत लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड के मुकाबले में भारत को जीत मिली। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना की कायजर गेचे और चार्ल्स डिटेको की जोड़ी को टाई ब्रेक में 1-0 से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 30, 2026 · 2 min · National Desk