Top News: CWG का ग्लास्गो में समापन; ईरान और अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव; पाकिस्तान में धमाके में कई मौतें

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें आज सोमवार, 03 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन भारत के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जहां देश के पदकों और समापन समारोह की खास झलकियां चर्चा में रहीं। वहीं पश्चिम एशिया में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है और ट्रंप के दावों पर ईरान ने पलटवार करते हुए ओमान के साथ बातचीत को अंतिम दौर में बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान हुए आत्मघाती हमले में 14 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए। देश में एनटीए को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि नौ साल बाद भी उसका एक भी स्थायी परीक्षा केंद्र नहीं बन पाया और व्यवस्था अब भी किराये के भरोसे चल रही है। उधर मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर बड़ा सियासी संदेश दिया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में… 2 of 11 राष्ट्रमंडल खेल 2026 का समापन, अब 2030 में भारत करेगा मेजबानी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स - एजेंसी CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, समारोह में क्या रहा खास? ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

UP Weather: तराई-पश्चिम में जमकर बरसे बादल, आज 20 जिलों में भारी बारिश, 51 में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून का असर रविवार को तराई और पश्चिमी जिलों में देखने को मिला। पूर्वी तराई के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी में सबसे अधिक 242.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कासगंज में 62 मिमी, मुरादाबाद में 53.2 मिमी और बलरामपुर में 45.4 मिमी वर्षा हुई। बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। सोमवार के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी तराई के 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 51 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ फिलहाल उत्तर की ओर खिसकी है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवाह बढ़ा है। इसके प्रभाव से तीन से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने और कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश की आंशका जताई गई है वहां पर प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बतरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, भारत ने कितने पदक जीते, समारोह में क्या रहा खास? यहां देखें झलकियां

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल समाप्त, भारत ने कितने पदक जीते, समारोह में क्या रहा खास? यहां देखें झलकियां भारत के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, पदक तालिका का हाल क्या? भारतीय समयानुसार देर रात आयोजित समापन समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कॉटलैंड में आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ऋषभ रिखीराम, शंकर महादेवन जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। इस वैश्विक आयोजन के अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन पोडियम तक पहुंचने में सफल नहीं रहे। रात में होगा समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

राष्ट्रमंडल खेल का समापन: शंकर महादेवन-ऋषभ रिखीराम के सुरों ने बांधा समां; नीरज चोपड़ा-PT ऊषा को मिला CWG ध्वज

02:56 AM, 03-Aug-2026 भारत में अगले राष्ट्रमंडल खेल, अहमदाबाद करेगा मेजबानी ग्लास्गो के बाद अब राष्ट्रमंडल खेल 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होना है। आज स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय एथलीट और जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सीडब्ल्यूजी की मेजबानी का ध्वज सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। ग्लास्गो के बाद अब राष्ट्रमंडल खेल 2030 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होना है। आज स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान भारतीय एथलीट और जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी ऊषा को सीडब्ल्यूजी की मेजबानी का ध्वज सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। 01:35 AM, 03-Aug-2026 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन समारोह ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सितार की दुनिया में मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। समापन समारोह के दौरान मौजूद प्रतिभागी खिलाड़ियों को गीत और संगीत का आनंद लेते देखा गया। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। सितार की दुनिया में मशहूर ऋषभ रिखीराम और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ कई अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। समापन समारोह के दौरान मौजूद प्रतिभागी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

Kerala Flood: केरल में मूसलाधार बारिश का कहर, आठ की मौत और हजारों बेघर; राहुल गांधी सरकार-जनता से क्या बोले?

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन, जलभराव और मकानों को हुए नुकसान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हरसंभव राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से भी राहत अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। Deeply saddened by the devastation caused by heavy rains across Kerala. My heartfelt condolences to the families of the eight people who have lost their lives. May those still missing be found safe, and the injured make a swift recovery. The state government is making every… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 2, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि केरल में भारी बारिश से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने आठ लोगों की मौत पर शोक जताया और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की मदद और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के समन्वय के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने लोगों से विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। राहुल ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा केरल एकजुट है और वह हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।केरल सरकार के अनुसार, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

खबर का असर: महिलाओं-बच्चों समेत जम्मू में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, असम से घुसपैठ कर कश्मीर में बसने की साजिश

अमर उजाला ने जो आशंका जताई थी वह सही साबित हुई। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को संवेदनशील पाकिस्तान बॉर्डर और आसपास के जिलों में बसाने की साजिश का बड़ा पर्दाफाश रविवार को हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन जिले के बनिहाल में रविवार शाम करीब 6:30 बजे जांच के दौरान 21 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सत्यापन में किसी के भी पास भारत में वैध प्रवेश अथवा यहां रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश व नेपाल से भी जुड़ाव मिला है। गोरखपुर, देवीपाटन व लखनऊ मंडल में घुसपैठ कराने वाले नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुरुष 11 महिलाएं 04 बच्चे 06 कुल 21 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असम के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया। इसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, मुगलसराय, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली होते हुए जम्मू तवी तक पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से कश्मीर जा रहे थे, जहां उनके रहने, मकान और काम का बंदोबस्त करने का दावा किया गया था। पूछताछ के बाद सभी को रामबन पुलिस को सौंप दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशियों के भारत में घुसपैठ के मार्ग, संभावित मददगार और नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब और किन परिस्थितियों में भारत में दाखिल हुए और जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने में उन्हें स्थानीय स्तर पर किसने मदद की। मामले में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भी मदद मांगी गई है। उनसे भी कार्रवाई का इनपुट साझा किया गया है।इमरान अहमद (18), मुस्तकीम अहमद (15), शुहाग अहमद (17), रूबिया बेगम (22), जहीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 3, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त, कुल कितने पदक जीते? देर रात होगा समापन समारोह

CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त, कुल कितने पदक जीते? थोड़ी देर में समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। अब देर रात समापन समारोह का आयोजन होगा। अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन सफल नहीं रहे। रात में होगा समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित होने वाले समापन समारोह के ‘हैंडओवर सेगमेंट’ में भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रमंडल परिवार के साथ उसकी साझा मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर सेगमेंट’ तीन चरणों में आयोजित होगा, जिसमें दर्शकों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

MP: दतिया उपचुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती 6 साल के लिए निष्कासित

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे। राजेंद्र भारती दतिया की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं और वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराकर पूरे प्रदेश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गए थे। उनके पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर श्याम भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे थे, जिससे दतिया में भारती परिवार का मजबूत राजनीतिक आधार माना जाता है।हालांकि, इसी वर्ष एक पुराने सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में विशेष अदालत से तीन वर्ष की सजा मिलने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसी कारण दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। बाद में दोषसिद्धि पर रोक पाने की उनकी कोशिशों के बीच मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ सके।उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया। मतदान के बाद घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर भाजपा के साथ मिलकर भीतरघात करने और कांग्रेस प्रत्याशी को हराने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के बाद पार्टी में अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी। अब मतगणना से पहले कांग्रेस ने राजेंद्र भारती को छह साल के लिए निष्कासित कर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश का बड़ा आरोप: बीते दस वर्षों में बंद हुए हैं प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा स्कूल, लगातार घट रहे छात्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा सरकार है। प्रदेश की समस्याओं का समाधान तभी होगा, जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी। रविवार को सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश ने ये आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों, नौजवानों और बेटियों के साथ अन्याय किया है। आंदोलनकारी छात्रों से किए गए वादे भी तोड़ दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिया था कि छात्रों पर मुकदमे नहीं होंगे, पर अब उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अखिलेश ने पूछा कि जब सरकार वादे से मुकर जाए तो जनता किस पर भरोसा करे। उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का दावा करने वाली सरकार पहले सरकारी स्कूलों में बिजली-पानी दे। भाजपा पर 2017 के बाद भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। सरकारी तालाबों और जमीनों पर कब्जा कराने की बात भी कही। फतेहपुर में पानी और पंखों की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मांग मान लेने के बाद भी बच्चों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। अखिलेश ने एलान किया कि समाजवादी पार्टी के विधायक पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। विधायक उन्हें हरसंभव मदद देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। एक्सप्रेसवे और चढ़ावा चोरी को लेकर बोला हमला अखिलेश ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण और सड़क परियोजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ। लखनऊ-कानपुर सड़क उद्घाटन के बाद धंस गई, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भी टूट गया। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराने वाले लोग भाजपा सरका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk

CWG 2026 Day-11 Live: जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूकीं, थोड़ी देर में पैरा ट्रैक साइकिलिंग का फाइनल

07:42 PM, 02-Aug-2026 CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप कांस्य से चूकीं भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। भारतीय जूडोका ईशरूप नारंग कांस्य पदक लाने से चूक गईं। ईशरूप का महिला 78 किग्रा के कांस्य पदक मुकाबले में कनाडा की कोरोली गॉडबाउट से सामना हुआ। ईशरूप हालांकि, भारत के खाते में एक और पदक नहीं जोड़ सकीं। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ चार पदक जीते। 04:15 PM, 02-Aug-2026 CWG 2026 Day 11 Live: ईशरूप नारंग ने कांस्य की उम्मीद बरकरार रखी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय जूडो खिलाड़ी ईशरूप नारंग ने शानदार वापसी करते हुए महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के रेपेचेज मुकाबले में जीत दर्ज कर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की एमा रीड से इप्पोन से हारने के बाद ईशरूप को रेपेचेज के जरिए पदक जीतने का दूसरा मौका मिला। भारतीय खिलाड़ी ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया और दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। उन्होंने रेपेचेज में कैमरून की जुडोका जॉर्जिके वेस्ली जेंगुए मूने को हराया। अब ईशरूप के पास कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जूडो का एक और पदक जीतने का सुनहरा अवसर होगा। अगर वह अगला मुकाबला जीतती हैं तो भारत के खाते में जूडो का एक और ऐतिहासिक पदक जुड़ जाएगा। साथ ही वह भारत के पदकों की संख्या को 40 तक पहुं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 2, 2026 · 2 min · National Desk