अमर उजाला ने जो आशंका जताई थी वह सही साबित हुई। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को संवेदनशील पाकिस्तान बॉर्डर और आसपास के जिलों में बसाने की साजिश का बड़ा पर्दाफाश रविवार को हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन जिले के बनिहाल में रविवार शाम करीब 6:30 बजे जांच के दौरान 21 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सत्यापन में किसी के भी पास भारत में वैध प्रवेश अथवा यहां रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश व नेपाल से भी जुड़ाव मिला है। गोरखपुर, देवीपाटन व लखनऊ मंडल में घुसपैठ कराने वाले नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुरुष 11 महिलाएं 04 बच्चे 06 कुल 21 पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असम के रास्ते अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया। इसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, मुगलसराय, लखनऊ, कानपुर और दिल्ली होते हुए जम्मू तवी तक पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से कश्मीर जा रहे थे, जहां उनके रहने, मकान और काम का बंदोबस्त करने का दावा किया गया था। पूछताछ के बाद सभी को रामबन पुलिस को सौंप दिया गया है।सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेशियों के भारत में घुसपैठ के मार्ग, संभावित मददगार और नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब और किन परिस्थितियों में भारत में दाखिल हुए और जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने में उन्हें स्थानीय स्तर पर किसने मदद की। मामले में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से भी मदद मांगी गई है। उनसे भी कार्रवाई का इनपुट साझा किया गया है।इमरान अहमद (18), मुस्तकीम अहमद (15), शुहाग अहमद (17), रूबिया बेगम (22), जहीर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
खबर का असर: महिलाओं-बच्चों समेत जम्मू में पकड़े गए 21 बांग्लादेशी, असम से घुसपैठ कर कश्मीर में बसने की साजिश
अमर उजाला ने जो आशंका जताई थी वह सही साबित हुई। बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों को संवेदनशील पाकिस्तान बॉर्डर और आसपास के जिलों में बसाने की साजिश का बड़ा पर्दाफाश रविवार को हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन जिले के बनिहाल में रविवार शाम करीब 6:30 बजे जांच के दौरान 21 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया। इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सत्यापन में किसी के भी पास भारत में वैध प्रवेश अथवा यहां रहने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में उत्तर प्रदेश व नेपाल से