CWG 2026: ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त, कुल कितने पदक जीते? थोड़ी देर में समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत ने इन खेलों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और नौ कांस्य पदकों के साथ कुल 39 पदक अपने नाम किए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। भारत राष्ट्रमंडल खेल के अंतिम दिन रविवार को कोई पदक नहीं जीत सका। अब देर रात समापन समारोह का आयोजन होगा। अंतिम दिन ट्रैक साइकिलिंग और जूडो में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरे थे, लेकिन सफल नहीं रहे। रात में होगा समापन समारोह ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों का समापन समारोह भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे से होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन और दो बार की पदक विजेता मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया रविवार देर रात ग्लास्गो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा। ग्लास्गो स्थित द हाइड्रो में आयोजित होने वाले समापन समारोह के ‘हैंडओवर सेगमेंट’ में भारत की समृद्ध संस्कृति और राष्ट्रमंडल परिवार के साथ उसकी साझा मूल्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ‘हैंडओवर सेगमेंट’ तीन चरणों में आयोजित होगा, जिसमें दर्शकों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें