LPL: लंका प्रीमियर लीग में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने रखा कदम, इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह ‘एंकर स्पोर्ट्स एबी’ द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘एंकर जाफना किंग्स’ कर दिया गया है। एलपीएल की सबसे सफल टीम है जाफना किंग्स जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक मानक स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक पांच में से चार सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की है और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है। श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं जहीर जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले गेंदबाजी कौशल की काबिलियत, न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें