BCCI: टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कोच की तलाश कर रहा है बीसीसीआई? इस पूर्व बल्लेबाज के साथ किया गया संपर्क

BCCI: टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कोच की तलाश कर रहा है बीसीसीआई? इस पूर्व बल्लेबाज के साथ किया गया संपर्क विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का सीमित ओवर में अच्छा रिकॉर्ड है और उनके नेतृत्व में टीम ने एक आईसीसी और एक एसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन सेना देशों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच गंवाने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में कोच के तौर पर गंभीर की शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अहम पद पर मौजूद किसी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक तौर पर बातचीत की थी और यह जानने की कोशिश की थी कि क्या वह लाल गेंद की टीम का कोच बनने में रुचि रखते हैं? गंभीर के अनुबंध पर होगा पुनर्विचार? यह समझा जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज लक्ष्मण बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट के पद से ही संतुष्ट हैं। गंभीर का बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप के अंत तक है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि भारत के टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। टी20 विश्व कप की शुरुआत पांच सप्ताह के बाद होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के गलियारों म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

हवा में घुल रहा जहर: नोएडा-गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा ने दिल्ली को प्रदूषण में छोड़ा पीछे, फरीदाबाद सबसे साफ

दो दिन ऐसे ही रहेंगे हालात दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 326.4 और पीएम2.5 की मात्रा 212 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि मंगलवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन, खांसी, और सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों की हवा बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk

Congress: देशव्यापी 'मनरेगा बचाओ अभियान' शुरू करेगी कांग्रेस, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने किया एलान

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करने के खिलाफ देशभर में अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पांच जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करेगी। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खरगे की इस अपील का समर्थन किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk

'CBI पर भरोसा कैसे करें?': उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, 'एजेंसी साथ देती तो ये दिन न देखते'

सीधे बात होगी तभी भरोसा पीड़िता की मां ने सीबीआई की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी से भरोसा तभी बनेगा, जब वह उनसे सीधे बातचीत करेगी। उन्होंने कहा, ‘अगर सीबीआई हमसे मिलेगी, तभी भरोसा करेंगे। वरना कैसे करें? हमने सिर्फ इतना कहा कि जांच अधिकारी अदालत में सेंगर की बेटी से बात कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि क्या वह पीड़िता को जानता है, तो उसने कहा, ‘मैं उसे क्यों जानूं?’ यह बात उसने भरी अदालत में कही।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk

Congress: दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी-आडवाणी की तस्वीर, की तारीफ; अब सफाई में कहा- मैं BJP-RSS का घोर विरोधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू होने से ठीक पहले अचनाक चर्चा में आ गए। कारण है उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया गया पोस्ट, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आरएसएस का एक जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता किस प्रकार नीचे बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना। उन्होंने इस तस्वीर को प्रभावशाली बताते हुए इसे संगठन की ताकत बताया। हालांकि दूसरी ओर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद पार्टी सांसद दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने संगठन को फिर से सक्रिय करने की बात की, तो उन्होंने इसपर अपनी सफाई। उन्होंने कहा कि दरअसल, मैंने पार्टी संगठन की तारीफ की थी। लोगों ने मेरी बात को गलत समझा। मैं भाजपा और आरएसएस का कट्टर विरोधी हूं। पोस्ट से कैसे शुरू हुई सियासत? बता दें कि दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे भाजपा और आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर समझ रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिग्विजय सिंह अपने इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व को कोई संदेश या नसीहत देना चाह रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि क्या उनका इशारा कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Himachal Doctor Strike: आईजीएमसी में इकट्ठा हुए रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न्स और MBBS छात्र, लगाए ये नारे

Himachal Doctor Strike: आईजीएमसी में इकट्ठा हुए रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न्स और MBBS छात्र, लगाए ये नारे विस्तार Follow Us इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई हाथापाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को डॉक्टरों के कैजुअल लीव पर जाने से प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं ठप रहीं। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन रखे थे, लेकिन लीव पर जाने के बाद उन्हें टाल दिया गया। अभी तक मरीजों को ऑपरेशन की अगली तारीख नहीं दी गई है। अब डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शनिवार को हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दूसरी ओर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के भी हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन रखे थे, लेकिन लीव पर जाने के बाद उन्हें टाल दिया गया। अभी तक मरीजों को ऑपरेशन की अगली तारीख नहीं दी गई है। अब डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शनिवार को हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दूसरी ओर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के भी हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। मरीज से मारपीट के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

BJP: 'राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि', भाजपा ने साधा निशाना; पुतिन का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा भाजपा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहा- हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है। पुतिन का जिक्र कर भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप भाजपा ने कहा, ‘हाल ही में राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात न होने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन मुलाकात सिर्फ मेजबान देश ही तय नहीं करता, बल्कि मेहमान देश भी तय करता है। राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं अभी आप जर्मनी गए थे, तो उन्होंने एक संस्थान में भारत विरोधी बयान दिया, लेकिन वह संस्थान रूस में प्रतिबंधित है।’ जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर भाजपा ने कहा, ‘23 जनवरी 2020 को दावोस में जॉर्ज सोरोस ने कहा था कि दुनिया में सिविल सोसाइटी को फिर से स्थापित करने के लिए और राष्ट्रवादी ताकतों को हराने के लिए 10 लाख डॉलर का फंड खर्च करने का एलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी का नाम साफ तौर पर लिया था। इससे ये साफ है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता पाने की संभावनाएं खत्म होती नजर आ रही हैं, इसलिए वे भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता पाने का दिवा-स्वप्न देख रहे हैं।’ ये भी पढ़ें- भाजपा का आरोप- कांग्रेस मैच प्रैक्टिस नहीं करती भाजपा ने कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर सवाल उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

यूपी में वाइफ स्वैपिंग कांड: दोस्त का कत्ल... लोकेशन से बचने को यहां रखा फोन; CCTV से बचने को अपनाया ये तरीका

यूपी में वाइफ स्वैपिंग कांड: दोस्त का कत्ल… लोकेशन से बचने को यहां रखा फोन; CCTV से बचने को अपनाया ये तरीका विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे के नजीबाबाद बाईपास के पास एक शव मिला, जिसकी पहचान सुरेंद्र सिंह निवासी गांव हरचंदपुर थाना नांगल के रूप में हुई। सुरेंद्र कई वर्षों से देहरादून में रहता था। देहरादून सचिवालय में तैनात सफाईकर्मी ने वाइफ स्वैपिंग के लिए दबाव डाल रहे दोस्त की हत्या कर दी। दोस्त उसकी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी भी करता था, जिससे आहत होकर आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सुरेंद्र की हत्या का खुलासा कर दिया है। सोमवार सुबह सुरेंद्र बाइक से अपने गांव हरचंदपुर आया था। सुरेंद्र के हरचंदपुर आने की जानकारी उसके दोस्त संदीप निवासी नालापानी रोड थाना डालनवाला देहरादून को थी। तय योजना के तहत संदीप बस में सवार होकर पहले रुड़की, फिर हरिद्वार और इसके बाद मंडावली पहुंचा। शराब पी, फिर संदीप ने ईंट से सुरेंद्र की हत्या की मंडावली में उसे सुरेंद्र मिला। इसके बाद दोनों नजीबाबाद पहुंच गए। नजीबाबाद में बाईपास पर सुनारोवाली के पास दोनों ने शराब पी, फिर संदीप ने ईंट से सुरेंद्र की हत्या कर दी। जैकेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Pakistan: 5000 डॉक्टर-11000 इंजीनियर ने छोड़ा पाकिस्तान! PAK के पूर्व सांसद के दावे से मुनीर की हो रही थू-थू

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तन इन दिनों अपने इतिहास के सबसे बड़े प्रतिभा पलायन (ब्रेन ड्रेन) के दौर से गुजर रहा है। देश की खराब आर्थिक हालत, राजनीतिक अस्थिरता और रोजगार की कमी के चलते बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे और कुशल लोग देश छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 महीनों में 5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट देश छोड़ चुके हैं। ये आंकड़े सामने आने के बाद सरकार और सेना नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की दुनियाभर में तो थू-थू हो ही रही है। अब खुद पाकिस्तान के लोग ही शहबाज सरकार और उनकी नीतियों पर खूब सवाल खड़े कर रहे हैं।एक तरफ जहां इन आकड़ों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पूर्व पाकिस्तानी सांसद मुस्तफा नवाज खोखर ने शहबाज सरकार पर निशाना बनाया। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के ‘सो कॉल्ड’ सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसीम मुनीर का एक पुराना बयान ‘ब्रेन ड्रेन’ नहीं ‘ब्रेन ग्रेन’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब चर्चा में है। इतना ही नहीं यूजर्स मुनीर के इस बयान को आधार बनाकर मुनीर की खूब खिल्लियां भी उड़ा रहे है।बता दें कि पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट की रिपोर्ट के बाद सामने आए आंकड़े ने पाकिस्तान में एक नया भूचाल ला दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेना प्रमुख मुनीर की खूब थू-थू हो रही है। इसका कारण है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने कुछ महीने पहले कहा था कि यह पलायन ‘ब्रेन ड्रेन नहीं, बल्कि ब्रेन गेन’ है। अब जब सरकारी आंकड़े सामने आए हैं, तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Congress: दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर, तारीफ में कही ऐसी बात; बढ़ा सियासी पारा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिससे राजनीति में सियासत सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आरएसएस का एक जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना। उन्होंने इसे संगठन की ताकत बताते हुए यह टिप्पणी की। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk